0Shares

विधायक और अधिकारियों की बैठक में परियोजना पर चर्चा, जल्द काम शुरू होने का दावा

पब्लिक न्यूज पाण्डेश्वर –चुनावी वादे के अनुसार पांडवेश्वर में ‘पंच पांडव जल परियोजना’ की रूपरेखा तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को निरीक्षण के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
इस मुद्दे को लेकर पांडवेश्वर के विधायक Jitendra Tiwari ने अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और जल्द समाधान का भरोसा दिया गया।
विधायक ने कहा कि पांडवेश्वर के लोगों को इस जल परियोजना का लाभ मिलने जा रहा है और सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा करने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि यह परियोजना क्षेत्र की पेयजल समस्या दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *