Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares चैंबर भवन में आयोजित सम्मान समारोह में सैकड़ों सदस्यों की मौजूदगी, व्यापारियों के साथ मिलकर विकास का भरोसापब्लिक न्यूज आसनसोल : आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा चैंबर भवन में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें चैंबर के आजीवन सदस्य, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा हाल ही में निर्वाचित विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी का गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया।इस अवसर पर चैंबर के सैकड़ों सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे। विधायक के सम्मान में फूल-मालाएं, स्मृति चिन्ह, गुलदस्ते, भगवान की तस्वीरें तथा विभिन्न प्रकार के उपहार भेंट किए गए। चैंबर के लगभग प्रत्येक सदस्य ने अपनी ओर से कोई न कोई उपहार देकर विधायक का अभिनंदन किया। इस आत्मीय सम्मान से अभिभूत विधायक ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।समारोह में चैंबर के अध्यक्ष ओम बगड़िया, सचिव शंभूनाथ, कोषाध्यक्ष आलोक धार, वरिष्ठ सलाहकार जगदीश केडिया सहित अनेक गणमान्य सदस्य मंचासीन रहे। कार्यक्रम में अरुण शर्मा, जगदीश बागड़ी, अताउल्लाह खान, निरंजन अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, मुकेश तोदी, विनय शर्मा, अमर प्रसाद, अशोक अग्रवाल, विजय माखरिया, शोभन बसु, अविनाश सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। अपने संबोधन में विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स का शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभिन्न सरकारी विभागों के विकास कार्यों में चैंबर के सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि व्यापारिक समुदाय के अनुभव और सुझावों का लाभ शहर के विकास में मिल सके।उन्होंने आसनसोल के समग्र विकास के लिए कई योजनाओं और प्रस्तावित परियोजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले समय में शहर को इन योजनाओं का व्यापक लाभ मिलेगा। विधायक ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और चैंबर के सदस्यों के साथ लगातार संवाद बनाए रखने का भरोसा भी दिलाया।अपने बीच चैंबर के एक सदस्य को विधायक के रूप में देखकर सदस्यों में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने भी चैंबर परिवार के बीच पहुंचकर प्रसन्नता व्यक्त की और भविष्य में व्यापारिक समुदाय के हित में मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया। Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation हटन रोड से अतिक्रमण हटाने की मांग तेज, नगर निगम से जल्द कार्रवाई की अपील पश्चिम बंगाल में ‘स्वच्छा’ ऐप लॉन्च, अब कचरे की शिकायत फोटो अपलोड कर कर सकेंगे नागरिक