Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज दोमोहानी:दोमोहानी पंचायत क्षेत्र के मंडल 1 के युवा मोर्चा सचिव सूरज सिंह के पूज्य पिता स्वर्गीय दीवान सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।आज उनके निवास स्थान पर पहुँचकर स्वर्गीय दीवान सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके चित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान शोक-संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया गया तथा गहरी संवेदना व्यक्त की गई।इस अवसर पर कहा गया कि स्वर्गीय दीवान सिंह एक सरल और सम्मानित व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation आसनसोल नगर निगम के वार्ड 22 में जनसंपर्क अभियान, लोगों से किया सीधा संवाद पीएम मोदी की ब्रिगेड रैली को लेकर बंगाल में भारी उत्साह, आसनसोल से हजारों भाजपा कार्यकर्ता विशेष ट्रेनों से कोलकाता रवाना