Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares फोटो बिनु श्रीवास्तव पब्लिक न्यूज भरत पासवान पश्चिम बर्धमान के आसनसोल, पश्चिम बंगाल:केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से आसनसोल के कुमारपुर स्थित रेलवे ओवरब्रिज का आधिकारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर मौके पर कुल्टी के विधायक डॉ. अजय पोद्दार, आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल, भाजपा जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, युवा भाजपा नेता टिंकू वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कुमारपुर रेलवे ओवरब्रिज के उद्घाटन के बाद भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि यह पुल केंद्र सरकार की दो प्रमुख संस्थाओं—रेलवे और सेल—के सहयोग से बनाया गया है। उन्होंने कहा कि बराचक रेलवे लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही के कारण क्षेत्र में अक्सर जाम की स्थिति बनती थी, जिससे लोगों को भारी परेशानी होती थी। इस ओवरब्रिज के बनने से अब स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है।अग्निमित्रा पाल ने स्वीकार किया कि कुमारपुर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तत्कालीन भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो के कार्यकाल में शुरू हुआ था, लेकिन बाद में वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबुल सुप्रियो का भाजपा छोड़कर टीएमसी में जाना पार्टी के साथ विश्वासघात था।भाजपा विधायक ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार हमेशा केंद्र सरकार की विकास योजनाओं में अड़चन डालती रही है और कुमारपुर ब्रिज के निर्माण के दौरान भी कई तरह की बाधाएं उत्पन्न की गईं।जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि रेलवे ओवरब्रिज लगभग एक साल पहले ही बनकर तैयार हो गया था, तो चुनाव से ठीक पहले इसका उद्घाटन करना क्या राजनीतिक लाभ के लिए है, इस पर अग्निमित्रा पाल ने कहा कि स्थानीय प्रशासन के असहयोग के कारण कई कार्य अधूरे रह गए थे, जो कुछ महीने पहले ही पूरे हुए हैं। इसी वजह से अब इसका आधिकारिक उद्घाटन संभव हो पाया।उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भाजपा या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी भी चुनावी फायदे के लिए काम नहीं करते, बल्कि केवल जनता के विकास और सुविधा को प्राथमिकता देते हैं। यह ओवरब्रिज क्षेत्र की आवश्यकता था, इसलिए इसे बनाया गया और आज विधिवत उद्घाटन किया गया।इसके साथ ही अग्निमित्रा पाल ने उद्घाटन कार्यक्रम के लिए जारी निमंत्रण पत्र को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि निमंत्रण पत्र में कहीं भी भाजपा के किसी जनप्रतिनिधि का नाम शामिल नहीं किया गया है। निमंत्रण पत्र में आसनसोल उत्तर के विधायक मलय घटक, आसनसोल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और टीएमसी सांसद शताब्दी चटर्जी के नाम दर्ज हैं, लेकिन किसी भी भाजपा सांसद, विधायक या मंत्री का नाम नहीं है।अग्निमित्रा पाल ने कहा कि भाजपा हमेशा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए काम करती है, और यही फर्क भाजपा और तृणमूल कांग्रेस की कार्यशैली में है। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation कुमरपुर रेलवे फ्लाइओवर के दोबारा उद्घाटन पर बाबुल सुप्रीयो ने उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप ममता सरकार पर अग्निमित्रा पाल का हमला, बोलीं—15 साल में बंगाल का कोई विकास नहींशॉर्ट हेडलाइनरानीगंज में अग्निमित्रा पाल का सरकार पर तीखा प्रहार