

पब्लिक न्यूज डेस्क पश्चिम बर्धमान आसनसोल।
आसनसोल बुलियन मर्चेंट्स एसोसिएशन (ABMA) की ओर से मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को घंटी गली स्थित ABMA कार्यालय में वजन एवं माप नवीनीकरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 10:30 बजे से शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्वर्ण एवं आभूषण व्यापारियों ने भाग लिया।
इस नवीनीकरण शिविर का आयोजन मेट्रोलॉजी विभाग द्वारा किया गया, जिसमें लगभग 125 दुकानदारों ने अपने वजन एवं माप उपकरणों का नवीनीकरण कराया। इस शिविर के माध्यम से ₹80,000 से ₹1,00,000 तक का राजस्व विभाग को प्राप्त हुआ।
ABMA के अध्यक्ष श्री सुनील मूखिम, सचिव श्री आनंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता के साथ-साथ शंकर गुप्ता, श्यामल चटर्जी, प्रदीप शर्मा, विनोद गुप्ता, अशोक जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस शिविर को सफल बनाने में आसनसोल बुलियन मर्चेंट्स एसोसिएशन, आसनसोल ज्वेलरी वेलफेयर एसोसिएशन तथा स्वर्ण शिल्पी समिति का विशेष सहयोग रहा।
ABMA पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि व्यापारियों को समय पर नियमों के अनुरूप सुविधाएं मिलती रहें।











