पब्लिक न्यूज भरत पासवान रानीगंज।राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर रानीगंज के समीप सोमवार को एक चलती सरकारी बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। हालांकि बस में सवार सभी यात्री समय रहते नीचे उतरने में सफल रहे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।घटना की जानकारी मिलते ही एक स्थानीय निवासी ने रानीगंज के पंजाबी मोड़ पुलिस चौकी को सूचित किया। साथ ही अग्निशमन विभाग को भी खबर दी गई। सूचना मिलने के कुछ ही समय बाद दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।इस घटना में एसबीएसटीसी (SBSTC) की बस पूरी तरह नष्ट हो गई है। बताया जा रहा है कि आग लगने के समय बस का चालक बस के अंदर मौजूद था, लेकिन घटना के बाद से वह फरार है और अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।आग लगने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 का एक हिस्सा काफी देर तक बाधित रहा। पुलिस ने बस को सड़क के एक किनारे हटाकर अन्य वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला। बाद में पुलिस की तत्परता से सभी अवरोध हटाए गए और यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी गई।अग्निशमन विभाग के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पूरे मामले की जांच जारी है।उल्लेखनीय है कि यह एसबीएसटीसी बस दुर्गापुर से आसनसोल की ओर जा रही थी, तभी रानीगंज के पास यह हादसा हुआ। Post navigation आज से शुरू हुई माध्यमिक परीक्षा 2026, पश्चिम बर्धमान से 30,497 परीक्षार्थी शामिल रेलवे बजट के बाद आसनसोल डिवीजन में तेज़ होंगे विकास कार्य, डीआरएम सुरेंद्र कुमार शर्मा ने दी जानकारी