0Shares



पब्लिक न्यूज बाराबनी। बाराबनी के अंतर्गत ईसीएल के श्रीपुर सात ग्राम क्षेत्र स्थित भानोड़ा कोलियरी में ईसीएल के क्वार्टरों पर अवैध कब्जे का मामला एक बार फिर सामने आया है। बताया जाता है कि आज से कई वर्ष पहले लगभग 10 लोगों ने ईसीएल के क्वार्टरों का ताला तोड़कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था।
इस मामले को लेकर ईसीएल प्रबंधन की ओर से कई बार संबंधित लोगों को पत्र लिखकर क्वार्टर खाली करने की अपील की गई। इसके बाद तीन लोगों ने तो क्वार्टर छोड़ दिया, लेकिन बाकी लोगों ने अब तक कब्जा नहीं हटाया है। मामला वर्तमान में हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
आज इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए बाराबनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान ईसीएल के पर्सनल मैनेजर पूर्व विश्वास के अलावा ईसीएल के सुरक्षा कर्मी भी मौके पर मौजूद रहे।
पुलिस और ईसीएल अधिकारियों ने क्वार्टरों की स्थिति का निरीक्षण किया और संबंधित दस्तावेजों की जांच की। अधिकारियों का कहना है कि आगे की कार्रवाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार की जाएगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *