Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल : कल्ला केपी खदान दो नंबर इलाके में रहने वाले लोगों का कहना है कि वहां पर खदान को डस्ट से भरा जा रहा है, जिस वजह से लोगों को प्रदूषण की मार झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि पहले यह खदान जिसकी थी। उन्होंने खदान खोद दी है और खदान को भरने का कॉन्ट्रैक्ट जिसने लिया है वह सही से काम नहीं कर रहा है। खदान को डस्ट से भरा जा रहा है , जिस वजह से यहां पर काफी प्रदूषण हो रहा है। कहां गया था कि पानी डाला जाएगा लेकिन सही से पानी पर नहीं डाला जा रहा है। रात के समय खदान के आसपास लाइट का इंतजाम नहीं रहता जिस वजह से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खदान को भरते समय इतनी धूल उड़ती है कि बच्चों की तबीयत बिगड़ रही है। घर में रखे खाद्य पदार्थ खराब हो जा रहे हैं ल। धुले हुए कपड़े मैले हो जा रहे हैं लेकिन जो खदान भर रहा है उसको बोल कर भी कोई फायदा नहीं है। बताया जा रहा है कि यह खदान किसी के पी सिंह का है स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बारे में स्थानीय पार्षद उत्पल सिन्हा से भी कई बार बात की गई है लेकिन फिर भी कोई हल नहीं निकला। Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation पलाश बागान पोस्ट ऑफिस को दूसरे जगह पर स्थानांतरित करने के निर्णय का विरोध, बुजुर्गों को होगी स्वामी विवेकानंद की जयंती पर निकाली गई स्वदेशी संकल्प यात्रा