Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज भरत पासवान बर्नपुर : बर्न स्टैंडर्ड कारखाना के बंद होने के बाद से ही वैगन की हालत किसी उजड़े शहर की भांति हो चुकी है। वहीं बर्न स्टैंडर्ड कारखाना द्वारा संचालित बारी विद्यालय प्राइमरी स्कूल की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही थी। स्कूल के अनिश्चित भविष्य के कारण बच्चों की संख्या घट रही थी लेकिन इंटक नेता हरजीत सिंह एवं स्थानीय लोगों के साथ स्कूल के शिक्षकों के प्रयास से अब दोबारा से इस स्कूल के भविष्य से बादल छंटने लगा है। बीते दो वर्ष से सेल आईएसपी के सीएसआर के पहल के तहत अब इस स्कूल के बच्चों को बेहतर शिक्षा की व्यवस्था करने के साथ पाठ्य सामग्री,पुस्तक एवं यूनिफार्म उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पहल के तहत अधिक से अधिक बच्चों को इसका लाभ दिलाने साथ विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए अनोखी पहल की जा रही है। शिक्षक प्रभारी विकास कुमार सिंह के साथ स्कूल ऐडमिनिस्ट्रेटर प्रदीप कुमार गिरी, जीआर सदस्य सिंटू कुमार, राजू आदि ने घर – घर जाकर लोगों से अपने बच्चों का दाखिला स्कूल में कराने की अपील करते हुए पर्ची का वितरण किया। रविवार को शिक्षक प्रभारी विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में वैगन कॉलोनी, सांता डंगाल के विभिन्न इलाकों में पर्ची का वितरण कर बच्चों का दाखिला कराने की अपील की गई। शिक्षक प्रभारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि सेल आईएसपी के सीएसआर पहल के तहत स्कूलों बच्चों को स्कूल बैग, पुस्तकें, यूनिफार्म सहित सभी किट्स के साथ सुबह में दूध एवं रूटीन के हिसाब से मिड डे मील दिया जाता है। वर्तमान में विद्यार्थियों की संख्या 155 है। स्कूल संलग्न इलाके के अधिक से अधिक बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ सुविधाएं मिल सके इसे ध्यान में रखते हुए लोगों से अपने बच्चों का दाखिला स्कूल में कराने की अपील की जा रही है। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation सरकारी पाइप चोरी करते रंगे हाथों पुलिस ने हाइड्रा, ट्रक समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार, 7 दिनों की रिमांड कोलकाता के बाद अब आसनसोल मे खुला रेपिडो का केओस्क सेंटर दुर्गापुर मे भी खोलने की तैयारी