पब्लिक न्यूज भरत पासवान बर्नपुर : भारतीय डाक सेवा विभाग के आसनसोल मुख्य डाकघर की ओर से भारती भवन में मेगा डाक कम्यूनिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साउथ बंगाल जोन पोस्ट मास्टर जनरल रिजु गांगुली के साथ आसनसोल मुख्य डाकघर के सीनियर पोस्ट मास्टर विमल राय,  सौमित्र चक्रवर्ती, समीर खान सहित
अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने पोस्ट ऑफिस के काम काज को और बेहतर  करने, ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को जोड़ने पर जोर दिया। इस दौरान सुकन्या समृद्धि योजना सहित डाक विभाग के कई योजनाओं में अधिक ग्राहकों को जोड़ने एवं बेहतर काम करने को लेकर 39 कर्मियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। वहीं पत्रकारों से बात करते हुए साउथ बंगाल जोन पोस्ट मास्टर जनरल रिजु गांगुली ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों को करने का उद्देश्य पिछले कुछ समय में पोस्ट ऑफिस के जिन कर्मचारियों ने उत्कृष्ट सेवा प्रदान की है उन्हें कार्यक्रम के दौरान सम्मानित करके प्रोत्साहित करना था ताकि आने वाले समय में उन्हें देखकर और भी अन्य कर्मचारी बेहतर सेवा प्रदान करने की इच्छा रखें। उन्होंने कहा कि पोस्ट ऑफिस की सेवाओं में चुनौतियां काफी है लेकिन कोशिश की जा रही है कि इन चुनौतियों से निपटते हुए पोस्ट ऑफिस के सेवाओं को और बेहतर किया जा सके। उन्होंने बताया कि फिलहाल आसनसोल में ही पोस्टमैन के पद पर 219 पद रिक्त हैं लेकिन यह बड़े अफसोस की बात है की पोस्ट ऑफिस के अपने ही कर्मचारी पोस्टमैन का काम नहीं करना चाहते क्योंकि पोस्टमैन का काम बहुत जिम्मेदारी वाला काम है। इसलिए वह इस तरह के काम करने से बच रहे हैं जिस वजह से न सिर्फ चिट्ठियों को सही समय पर पहुंचाने में दिक्कत आ रही है बल्कि पोस्ट ऑफिस के अन्य कार्यों में भी काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने आशा जताई के आने वाले समय में इस समस्या का कोई समाधान जरूर निकाला जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *