Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल : 6 दिसंबर को हर साल तृणमूल कांग्रेस की तरफ से संहति दिवस के रूप में मनाया जाता है। शनिवार को आसनसोल नगर निगम के 86 नंबर वार्ड अंतर्गत टीएमसी पार्टी कार्यालय के सामने बोरो चेयरमैन डॉक्टर देवाशिष सरकार के नेतृत्व में संहति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एमएमआईसी मानस दास सहित कई तृणमूल नेता, कर्मी उपस्थित थे। इस दौरान डॉ देवाशीष सरकार ने कहा कि तृणमूल की तरफ से 6 दिसंबर को संहति दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि वह सभी धर्म का सम्मान करते हैं। सभी धर्म उनके लिए बहुत महत्व रखते हैं। ठीक उसी प्रकार वह देश के संविधान को भी सर माथे पर रखते हैं। हमारा देश संविधान से चलता है और यही इस देश के खूबसूरती हैं। उन्होंने कहा कि आज इस मंच पर असली भारत की तस्वीर नजर आ रही है जहां पर सभी धर्म के लोग उपस्थित हैं और मिलजुल कर एकजुट होकर भारत की असली ताकत बनते हैं। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation सीटू का “शिल्प बचाओ, नौकरी बचाओ, जिला बचाओ एवं बंगाल बचाओ” अभियान शुरू 20 लख रुपए की लागत से कल्वर्ट निर्माण का शिलान्यास