0Shares

पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल : शहर के सबसे व्यस्तम सड़कों में से एक एस बी गोराई रोड में जाम की स्थिति से लोगों का सब्र अब जवाब देने लगा है। मंगलवार की दोपहर एस बी गोराई रोड के बुधा मोड स्थित पीएनटी ग्राउंड समीप कई घंटों तक रोड जाम की स्थिति बनी रही। इस रोड जाम में कई एम्बुलेंस के फंसे रहने के साथ वाहनों की लंबी कतार के कारण लोगों की जान अटकी रही। यही जाम में फंसे कई वाहनों द्वारा लगातार हॉर्न बजाए जाने के कारण स्थिति और बदतर हो गई। लोगों के अनुसार एसबी गोराई रोड के बुधा मोड में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। मंगलवार की दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे यहां रोड जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं इस दौरान यहां ट्रैफिक पुलिस का एक भी जवान के साथ सिविक कर्मी भी मौजूद नहीं था। काफी देर तक जाम की स्थिति बना देख स्थानीय लोगों ने जाम को हटाने का प्रयास किया। लोगों का दावा है कि इस जाम में कुछ एंबुलेंस भी फंसे रहे, जिसके कारण भी लोगों ने खुद ही वाहनों को नियंत्रित कर जाम को हटाने का प्रयास किया। इस रोड से होकर लोग आसनसोल जिला अस्पताल जाने के साथ बच्चे स्कूल पढ़ने जाते हैं। इस रोड में अक्सर जाम लगने की जानकारी होने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस के साथ प्रशासन इस समस्या का स्थाई समाधान करने को लेकर कोई पहल नहीं कर रहे है। इस मामले को लेकर डीसीपी ट्रैफिक से संपर्क किए जाने पर उन्होंने जानकारी लेकर कार्रवाई करने की बात कही।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *