पब्लिक न्यूज भरत पासवान कुल्टी : हावड़ा मे बीते दिनों पुलकार हादसे मे तीन छात्रों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद से ही पुलकार वाहनों के सेफ्टी जांच को लेकर मांग तेज हो गई थी। साथ ही पुलकार वाहनों में सवार स्कूली बच्चों के जान से खिलवाड़ कर सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले चालकों एवं पुलकार वाहन मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी हो रही थी। ऐसी ऐसी ही एक मांग कुल्टी इलाके के अभिभावकों ने भी की थी जिस मांग को लेकर मिडिया ने भी लगातार खबरें प्रकाशित कर ट्रैफिक पुलिस को जगाने की कोशिश कर रहे थे। जिसका असर आज दो दिन बाद देखा गया है, आसनसोल दुर्गापुर ट्रैफिक पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और हावड़ा जैसी घटना आसनसोल शिल्पांचल मे ना हो उसके लिये ठोस कदम उठाते हुए पुलकारों पर कार्रवाई शुरू की है। वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कुल्टी ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार की सुबह से ही सेफ्टी जाँच शुरू की। इस दौरान हर पुलकारों की डॉक्यूमेंट्स, फिटनेस सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस, ड्राइवर लाइसेंस चेक किए जा रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस यह भी मॉनिटर कर रही है कि स्टूडेंट्स को भीड़ में चढ़ाया जा रहा है या नहीं, सीटों की संख्या के हिसाब से पैसेंजर्स को बिठाया जा रहा है या नहीं। साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने पुलकार चालकों को ट्रैफिक नियमों के साथ सुरक्षा के सभी नियमों का लड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार नियमों को तोड़ने पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। स्कूली बच्चों की सेफ्टी के लिए यह एक्टिविटी जारी रहेगी। शुक्रवार की दोपहर कुल्टी ट्रैफिक गार्ड ऑफिस में इलाके के सभी बस ड्राइवरों के साथ एक मीटिंग बुलाई गई । वहीं। कुल्टी ट्रैफिक गार्ड प्रभारी चिन्मय मंडल ने बताया कि स्कूल प्रबंधन को भी बसों की फिटनेस समेत कई नियमों का जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *