पब्लिक न्यूज आसनसोल।आसनसोल नगर निगम की एक उच्च स्तरीय टीम ने आज सृष्टि नगर स्थित सेंट्रम मॉल में बड़ा अभियान चलाया। इस अभियान के तहत मॉल में संचालित विभिन्न दुकानों के ट्रेड लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई।नगर निगम की टीम ने दुकानदारों से निगम द्वारा जारी किए गए वैध लाइसेंस और कागजात प्रस्तुत करने को कहा। जांच के दौरान यह पाया गया कि कई दुकानों के पास आवश्यक ट्रेड लाइसेंस मौजूद नहीं थे, वहीं कुछ दुकानों के दस्तावेजों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।नियमों का उल्लंघन करने वाली ऐसी दुकानों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए आज कई दुकानों को मौके पर ही सील कर दिया। इस कार्रवाई से मॉल परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी देखा गया।नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और बिना वैध लाइसेंस के व्यापार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि शहर में नियमों के तहत ही व्यापार की अनुमति दी जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Post navigation पानी और सुरक्षा की मांग को लेकर इंटक का बर्नपुर टाउन कार्यालय के सामने प्रदर्शन समाजसेवी अली हुसैन की अनोखी पहल माँ के जन्मदिन पर 300 जरूरतमंदों को कंबल व मिठाई वितरण किया