0Shares


पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल : राहालेन स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक एक और ब्लॉक दो अध्यक्ष गुरदास चटर्जी और अनिमेष दास ने पत्रकारों को संबोधित करते कहा कि 29 नवंबर को भाजपा द्वारा गिरजा मोड़ इलाके में एक जनसभा का आयोजन किया गया था जहां पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य के अलावा इस जिले के भी तमाम भाजपा नेता मौजूद थे। सभा मंच से भाजपा नेताओं द्वारा तृणमूल और राज्य सरकार के खिलाफ ऐसी कई बातें कही गई जो बिल्कुल झूठ थी। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा झूठ की बुनियाद पर राजनीति करती है और 29 तारीख की जनसभा से भी उन्होंने टीएमसी और राज्य सरकार के संदर्भ में कई झूठी बातें लोगों को बताईं। गुरदास चटर्जी ने कहा कि आगामी 7 दिसंबर को गिरजा मोड़ के उसी स्थान पर तृणमूल की तरफ से एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा। गुरदास चटर्जी का कहना था कि भाजपा के जनसभा में लोगों को पैसे देकर लाना पड़ा था लेकिन 7 तारीख को टीएमसी की जनसभा में इस क्षेत्र की जनता अपने आप आएगी क्योंकि उन्हें तृणमूल के विकास कार्यों  पर भरोसा है। उन्हें उम्मीद है कि 7 तारीख की जनसभा में कम से कम 30000 लोग आएंगे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *