Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज़ ब्यूरो/अमित कुमार गुप्ता आसनसोल:– ट्रेड लाइसेंस और प्रापर्टी टैक्स को लेकर आसनसोल नगरनिगम में व्यवसायिक संगठनों के साथ निगम आयुक्त राजू मिश्रा ने बैठक की। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि टैक्स पर में 10 प्रतिशत की दी जा रही छूट के साथ विभिन्न चैंबर में कैंप लगाया जायेगा ।आसनसोल चैंबर में 13 सितंबर को कैंप होगा। यह जानकारी दि चैंबर के सचिव शंभूनाथ झा ने । बराकर चैंबर के शिवकुमार अग्रवाल भी थे उपस्थित । आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स के सचिव शम्भू नाथ झा ने बताया कि सोमवार यानी कि आज आसनसोल नगर निगम में नगर निगम के कमिश्नर श्री राजू मिश्रा के साथ बैठक कर । ये निर्णय लिया गया कि आगामी 13 सितंबर 2024 दिन शुक्रवार दोपहर 10.बजे के 30 मिनट्स से आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स के ” चेम्बर भवन ” मुर्गाशाल में नगर निगम के द्वारा 10%छुट के साथ प्रापर्टी टैक्स का कैम्प आयोजन किया जायेगा । अतः आप सभी से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा लोग आकर इस मौके का लाभ उठायें । पिछले प्रापर्टी टैक्स का रशीद लेकर आयें और सभी बकाये पर 10%छुट का लाभ प्राप्त करें । इसके उपरांत बराकर और नियामतपुर में भी कैम्प लगाया जायेगा। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation চা বাগানে পাতা খাঁচায় বন্দি চিতাবাঘ পালিয়ে গেল খাঁচা ভেঙ্গে।ঘটনাটি ঘটেছে বানারহাট ব্লকের আমবাড়ি চা বাগান এলাকায় लायंस आसनसोल शताब्दी और आसनसोल यूथ ने प्रदान किया 6 सिलाई मशीन