0Shares

पब्लिक न्यूज़ ब्यूरो दुर्गापुर :– दुर्गापुर इस्पात नगरी के ए-जोन में रामकृष्ण एवेन्यू पर दुर्गापुर स्टील प्लांट (डीएसपी) की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए अवैध निर्माण को विरोध के बीच गुरुवार को डीएसपी अधिकारियों ने ध्वस्त कर दिया। इस दिन, डीएसपी और सीआईएसएफ बल ने मौके पर आकर अवैध रूप से निर्मित कंक्रीट स्लैब सहित कई निर्माणों को चिन्हित किया अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया, साथ ही अवैध रूप से बनी कई दुकानों को भी ध्वस्त कर दिया गया।


कुछ लोग इसका विरोध कर रहे थे इससे थोड़ा हंगामा भी हुआ लेकिन डीएसपी का बुलडोजर नहीं रुक अवैध निर्माण को पूरी तरह से व्यस्त कर दिया गया अधिकारियों ने कहा कि पहले ही नोटिस दिया गया था लेकिन जब अवैध निर्माण नहीं हटाया गया तब कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि दुर्गापुर के विभिन्न हिस्सों में डीएसपी द्वारा अवैध कब्जे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *