Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज़ ओडिशा:– ओड़िशा के नुआपाड़ा जिले में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक युवक की कथित तौर पर उस समय मौत हो गई जब वह कबड्डी मैच खेल रहा था। यह घटना जिले के कोम्ना ब्लॉक के अंतर्गत तारबोड़ गांव की बताई जा रही है। मृत कबड्डी खिलाड़ी की पहचान छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के दुदुमचुआ गांव के खगेश्वर राठिया के रूप में हुई है।सूचना के अनुसार, तरबोड़ दुर्गा पूजा समिति ने कबड्डी मैच का आयोजन किया था। आज सुबह खगेश्वर महासमुंद जिले के सोनीस्ता पोटापारा टीम की ओर से नुआपाड़ा जिले के हतिसरा टीम के खिलाफ मैच खेल रहा था।तभी मैच के दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। आयोजन समिति और खिलाड़ियों ने उसे इलाज के लिए तरबोड़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लेकिन, उसकी हालत बिगड़ने पर उसे नुआपाड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और उसकी मौत हो गई।खिलाड़ी की मौत के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation पाण्डेश्वर विधानसभा अंतगर्त बहुला अंचल के प्योर जामबाद सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमिटी की और सें खिचड़ी का आयोजन किया गया पांडवेश्वर विधानसभा इलाके में पूजा कमेटी सदस्यों पर हमला, टीएमसी की गुटबाजी ?