Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज़ अमित कुमार गुप्ता आसनसोल:– आसनसोल नगर निगम के 38 नंबर वार्ड इलाके में कल रात आसमानी बिजली गिरने से दीपक पासवान नामक एक युवक की मौत हो गई। घटना के बारे जानकारी देते हुए 38 नंबर वार्ड की टीएमसी पार्षद मीना कुमारी हांसदा ने बताया कि कल रात की बारिश के दौरान रात करीब 10 बजे के आसपास दीपक बाहर था। इस समय आसमानी बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त दीपक के हाथ में मोबाइल था । हो सकता है कि इसी वजह से वह आसमानी बिजली की चपेट में आ गया। पार्षद ने बताया कि नगर निगम से दीपक के परिवार की मदद के लिए अनुरोध किया जाएगा । वहीं उन्होंने पार्टी की तरफ से भी दीपक के परिवार को मदद देने की बात कही । Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation रानीगंज बस स्टैंड के पास एक हनुमान मंदिर के पास एक 50 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिलने से बस स्टैंड चालक और स्थानीय लोगो में हलचल मच गई आसनसोल राइफल क्लब की तरफ से आगामी 25 सितंबर से 29 सितंबर तक आठवें ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप राइफल एंड पिस्टल प्रतियोगिता का आयोजन किए जाएगा।