आदिवासियों की जमीन गैर कानूनी तरीके से गैर आदिवासी लोगों द्वारा कब्जा किए जाने के खिलाफ आज पश्चिम बंगाल आदिवासी कोड़ा समाज कल्याण संगठन की तरफ से एक रैली निकाली गई

पब्लिक न्यूज़ आसनसोल अमित गुप्ता:– आदिवासियों की जमीन गैर कानूनी तरीके से गैर आदिवासी लोगों द्वारा कब्जा किए जाने के खिलाफ आज पश्चिम बंगाल आदिवासी कोड़ा समाज कल्याण संगठन की तरफ से एक रैली निकाली गई जिसमें पश्चिम बर्दवान जिले के तमाम हिस्सों से आए आदिवासी समाज के लोगों ने हिस्सा लिया उन्होंने बीएलआरओ और एडीएम एलआर कार्यालय को ज्ञापन भी सौंपा। इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए संगठन के नेता सुकुमार पोडा ने बताया कि जिस तरह से आदिवासियों की जमीनों पर गैर आदिवासी लोगों का कब्जा हो रहा है इसके खिलाफ या अभियान चलाया जा रहा है और ज्ञापन सौंपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के पास अपनी जमीन के सभी कागजात होने के बावजूद उनका म्यूटेशन नहीं हो रहा है। इन सब की वजह से आदिवासी समाज के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इन्हीं सब मुद्दों को लेकर राज्य की रैली निकाली गई और ज्ञापन सोपा गया।

कुल्टी के सोदपुर में आज श्रमिक संगठन जनता मजदूर संघ की तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया

पब्लिक न्यूज़ प्रकाश दास कुल्टी:– कुल्टी के सोदपुर में आज श्रमिक संगठन जनता मजदूर संघ की तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया यहां पर संगठन के ईसीएल हेड क्वार्टर के जोनल सेक्रेटरी मलखान पासवान संगठन के अध्यक्ष रवि लोचन बनर्जी सेक्रेटरी अशोक राय चौधरी धर्मेंद्र पासवान सुनील सिंह दिगंबर केवट लक्ष्मण रुईदास वंदना कुमारी पत्रकारों से रूबरू हुए इस मौके पर मलखान पासवान ने कहा कि उनके संगठन का गठन 1977 में सूर्यदेव सिंह और जेएन सिंह ने झरिया में किया था इस संगठन का एकमात्र उद्देश्य मजदूरों के हितों की रक्षा करना है उन्होंने कहा कि आज कोल इंडिया का कोई भी यूनिट हो वहां पर कोयला मजदूरों के साथ अन्याय किया जाता है उनका शोषण किया जाता है। इन्हीं सब चीजों के खिलाफ लड़ने के लिए जनता मजदूर संघ का गठन किया गया था। उन्होंने कहा कि आज खदानों में मजदूरों को उचित सुरक्षा नहीं मिलती जिस वजह से आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है जिसमें मजदूर की मौत तक हो जाती है लेकिन प्रबंधन के कानों पर जुं नहीं रेंगती ऐसे मुद्दों को लेकर जनता मजदूर संघ आगामी दिनों में संघर्ष करेगी और आज से सदस्यता अभियान की शुरुआत हो गई है उन्होंने कहा कि मजदूरों के साथ किसी भी प्रकार का अन्य जनता मजदूर संघ के पदाधिकारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। वही रवी लोचन बनर्जी ने कहा कि मजदूरों के लिए कोलियरी में कोई सुविधा नहीं है ना स्वास्थ्य की सुविधा में सुरक्षा और नहीं उनके मनोरंजन के लिए कोई इंतजाम किया जाता है उनसे सिर्फ कोयला निकलवाया जाता है उन्होंने कहा कि महिला कर्मियों के लिए बॉथरूम तक का प्रबंध नहीं है और एरिया और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम भी इतने कमजोर हैं कि बाहरी असामाजिक तत्वों का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि अगर इन सब मुद्दों पर अभी से नकेल नहीं कई गई तो जैसे निजी हाथों में कोयला खदान जब संचालित होता था तब जितनी भयानक स्थिति थी वैसी हो जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि जनता मजदूर संघ आगामी दिनों में कोयला उद्योग के मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

आसनसोल नगर निगम के 52 नंबर वार्ड की पार्षद मौसमी बसु के कोर्ट मोड इलाके में स्थित पार्टी ऑफिस के सामने लगे टीएमसी के बैनर को फाड़ा

पब्लिक न्यूज़ बीनू श्रीवास्तव आसनसोल :– आसनसोल नगर निगम के 52 नंबर वार्ड की पार्षद मौसमी बसु के कोर्ट मोड इलाके में स्थित पार्टी ऑफिस के सामने लगे टीएमसी के बैनर को फाड़ा गया पार्टी ऑफिस के गेट पर लगे तार को भी खोलने की कोशिश की गई इस बारे में मौसमी बसु ने कहा कि यह घटना कल रात की है आज सवेरे जब वह आईं तो देखा की पार्टी ऑफिस की दीवार पर जो बैनर लगाया गया था उसको काटा गया है और पार्टी ऑफिस के दरवाजे को तार से बांध के रखा जाता है उसे तार को भी खोलने की कोशिश की गई है उन्होंने कहा कि इस बारे में पुलिस प्रशासन को जानकारी दी गई है और उनको लगता है कि यह किसी असामाजिक तत्व का काम है। क्योंकि जिस तरीके से बैनर को फाड़ गया है और पार्टी ऑफिस के दरवाजे को खोलने की कोशिश की गई है लगता नहीं है यह के यह किसी मानसिक रूप से विक्षिप्त इंसान का काम है यह किसी आपराधिक तत्व का काम लगता है।

আসানসোলে চাঞ্চল্য / ৫২ নং ওয়ার্ডে তৃনমুল কংগ্রেসের কার্যালয়ের গেট ভাঙ্গার চেষ্টা ও ব্যানার ছেঁড়ার অভিযোগ, তদন্তে পুলিশ

পাবলিক নিউজঃ আসানসোল:– আসানসোল পুরনিগমের ৫২ নং ওয়ার্ডের বার্নপুর রোডের কোর্ট মোড় এলাকার তৃনমুল কংগ্রেসের দলীয় কার্যালয়ে অজ্ঞাত পরিচয় দুষ্কৃতিদের হামলার অভিযোগ উঠলো। ঐ অফিসের বাইরে লাগানো তৃণমূল কংগ্রেসের ব্যানার ছেঁড়া হয়েছে এবং কার্যালয়ের গেটে লাগানো তার খুলে ভাঙার চেষ্টা করা হয়েছে বলে অভিযোগ। সোমবার রাতে এই ঘটনা ঘটেছে। মঙ্গলবার সকালে অফিসে আসা তৃনমুল কংগ্রেসের কর্মী বিষয় বুঝতে পারেন। স্বাভাবিক ভাবেই এলাকায় চাঞ্চল্য ছড়িয়ে পড়ে। খবর পেয়ে ঘটনাস্থলে আসেন ৫২ নং ওয়ার্ডের কাউন্সিলর মৌসুমী বসু। হিরাপুর থানায় খবর দেওয়া হলে এলাকায় আসে পুলিশ।
কাউন্সিলার বলেন, সোমবার রাতে ঘটনাটি ঘটে। মঙ্গলবার সকালে তিনি দলীয় কার্যালয়ে এসে কর্মীরা গোটা বিষয়টি দেখেন। কার্যালয়ের বাইরে দেয়ালে লাগানো তৃণমূল কংগ্রেসের ব্যানার। সেটি ছেঁড়া হয়েছে। অফিসের দরজা তারের সাহায্যে বাঁধা ছিল। সেই তার খুলে দরজা খোলার চেষ্টা করা হয়েছিল। মৌসুমী বসু আরো বলেন, এই কাজ মানসিক ভারসাম্যহীন কারোর বলে মনে হচ্ছে না। এটা অপরাধপ্রবণ মনোভাব নিয়ে করা কোন মানুষের কাজ। গোটা ঘটনাটি বলে পুলিশের কাছে অভিযোগ জানানো হয়েছে। আশা করি পুলিশ তদন্ত করে যথাযথ ব্যবস্থা নেবে। পুলিশ জানায়, অভিযোগ পাওয়া গেছে। তদন্ত করে দেখা হচ্ছে।

समाज में बढ़ते महिलाओं के उत्पीड़न को लेकर आज पीआरसी सीपीआईएम पार्टी की तरफ से एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया

पब्लिक न्यूज़ बीनू श्रीवास्तव आसनसोल:– समाज में बढ़ते महिलाओं के उत्पीड़न को लेकर आज पीआरसी सीपीआईएम पार्टी की तरफ से एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया आसनसोल बार एसोसिएशन के कार्यालय में। जहां पर वक्ताओं ने समाज में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार की संख्या में वृद्धि पर चिंता जताई और उन मुल कारणों को तलाश करने की कोशिश की जिनकी वजह से महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है यहां पर वक्ताओं ने सामाजिक परिपेक्ष में महिला अत्याचार को कैसे रोका जाए और उसकी वजह क्या है इस पर अपने विचार व्यक्त किया और इससे बचने का क्या उपाय है इस पर मंथन किया

ईफ्टू के पूर्व महासचिव व सीपीआई(एमएल)नेता सुनिल पाल की 15 वां मृत्यु वार्षिकी पर जुलूस निकाली गई।

पब्लिक न्यूज़ मंथन पसवान अंडाल–:पी,आर,सी, सीपीआई एम एल की ओर से नक्सल नेता व (इफ्टू) श्रमिक संगठन के पूर्व महासचिव स्वर्गीय सुनिल पाल का 15 वां मृत्यु वार्षिकी पर जुलूस निकाली गई, जुलूस केंदा फांडी मैदान से शुरु होकर खासकेंदा होते हुए हरिपुर प्राइमरी स्कूल प्रांगण में पहुंच कर सभा का आयोजन कर संपन्न हुआ, हरिपुर सभा स्थल पर पूर्व महासचिव सुनिल पाल के फोटो पर श्रध्दांजलि अर्पित किया,साथ हीं अन्य शहीदों को भी श्रध्दांजलि दी गई,

इस अवसर कन्हैया बरनवाल इफ्टू का महासचिव, एवं महासचिव अजय कुमार, बंगाल पार्टी के अध्यक्ष संजीत अधिकारी, सर्वहारा जनमोर्चा मुकेश असीम,बिहार पार्टी राधेश्याम, दिल्ली से सिध्दांत, मजदूर क्रांति परिषद के सचिवमंडलि सदस्य आवाश मुंशी, सीपीआई (एमएल)रेड स्टार -शंकर,मास लाइन भोलानाथ सीट,अंशोक बैठा,इंकलाबी मजदूर क्रांति के शयामवीर, मंथन पत्रिका के संपादक राजेंद्र प्रसाद सिंह, सी,सी,एस,एस सागर,एल,जे,एम,यू के सोमेंदू गांगुली,सी,पी,आई,एमएल न्यू डेमोक्रेसी नेता क्रीर्तन कटाल और मजदूर सहायता समिति के भारत आदि उपस्थित होकर अपने प्रिय नेता को श्रध्दांजलि दिया.