पब्लिक न्यूज आसनसोल:– पश्चिम बंगाल के आसनसोल में आज बांग्ला फिल्मों के महानायक उत्तम कुमार का जन्मदिन है उनकी जयंती के मौके पर आज स्थानीय निवासियों द्वारा आसनसोल के मोहिशीला इलाके में स्थित वैक्स कलाकार सुशांत राय के म्यूजियम में उत्तम कुमार की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया इस बारे में स्थानीय निवासी मौमिता राय ने बताया कि आज उत्तम कुमार का 99 वां जन्मदिन है आज उनको श्रद्धांजलि देने वह लोग आए हैं और सुशांत राय के म्यूजियम में वह उत्तम कुमार की वैक्स प्रतिमा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं।
पब्लिक न्यूज आसनसोल:– आसनसोल के सेन रेले रोड इलाके में विवेकानंद सरणी पर आज शिल्पा सरकार डिजाइनर बुटीक का उद्घाटन किया गया बांग्ला फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री श्रवंती द्वारा इसका उद्घाटन किया गया आसनसोल के प्रख्यात उद्योगपति सचिन राय के बेटे की पत्नी शिल्पा राय सरकार और सचिन राय के बेटे गौरव राय द्वारा संयुक्त रूप से इस बुटीक को खोला गया है आज बांग्ला फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री श्रवंती ने बुटीक का उद्घाटन किया इस मौके पर सचिन राय उनकी पत्नी मिता राय तथा समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे इस मौके पर जब हमने शिल्पा राय सरकार से बात की तो उन्होंने कहा कि शिल्पा सरकार डिजाइनर बुटीक अभी तक ऑनलाइन चल रही थी डिजाइनर बुटीक के ग्राहकों की मांग को ध्यान में रखते हुए इसके ऑफलाइन स्टोर का आज उद्घाटन किया गया उन्होंने कहा कि यहां पर विभिन्न प्रकार की साड़ियां उपलब्ध रहेंगी इनमें बनारसी कांजीवरम गढ़वाली के अलावा और भी प्रकार की साड़ियां उपलब्ध रहेंगी साड़ियों की कीमत ₹1000 से शुरू होकर तकरीबन एक डेढ़ लाख तक रहेगी यानी हर व्यक्ति अपने बजट के अनुसार यहां पर साड़ी पा सकेगा उन्होंने बताया कि उद्घाटन के दिन ग्राहकों के लिए कुछ विशेष ऑफर भी है और यह ऑफर कुछ दिनों तक चलते रहेंगे₹5000 की खरीदारी पर ग्राहकों को ₹500 की छूट दी जाएगी और एक गिफ्ट कूपन दिया जाएगा। खरीदारी से एक महीने तक उस गिफ्ट कूपन का इस्तेमाल करने से उन्हें अगली खरीदारी पर भी छूट दी जाएगी शिल्पा सरकार ने बताया कि उनके स्टोर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां पर हर प्रकार की साड़ियां और डिजाइनर वेयर उपलब्ध रहेंगे उन्होंने कहा कि इससे पहले महिलाओं ने उनसे कहा था कि उत्कृष्ट गुणवत्ता संपन्न साड़ी के लिए उन्हें कोलकाता जाना पड़ता है इसलिए उन्होंने हिंदुस्तान के विभिन्न स्थानों से सीधे बुनकरों से संपर्क किया और उनसे साड़ियां मंगवाना शुरू किया। वही श्रवंती ने कहा कि शिल्पा सरकार डिजाइनर बुटीक में आकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है सबसे पहले शिल्पा सरकार से मिलकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है यहां पर शिल्पा के माता-पिता उनके साथ ससुर उनके पति सभी मौजूद हैं एक बिल्कुल घरेलू माहौल है और सभी ने शिल्पा सरकार को आगे बढ़ने में उत्साह प्रदान किया है यह देखकर काफी अच्छा लग रहा है उन्होंने कहा कि शिल्पा सरकार डिजाइनर बुटीक में साड़ियों की जो कलेक्शन है उसे देखकर वह बहुत खुश है इस तरह की कलेक्शन अमुमन कोलकाता में देखी जाती है लेकिन आसनसोल में उन्होंने जो कलेक्शन करवाया है वह बहुत सराहनीय है उन्होंने कहा कि उनको पूरा भरोसा है कि आसनसोल ही नहीं बल्कि आसपास के इलाके के लोग भी इस अवसर का फायदा उठाएंगे और वह बड़ी संख्या में यहां आएंगे और बेहद वाजिब कीमतों पर अपने मनमाफिक साड़ियां लेकर जाएंगे वहीं सचिन राय ने कहा कि आज शिल्पा सरकार डिजाइनर बुटीक का उद्घाटन हुआ उनके बेटे गौरव और उनकी बहू शिल्पा ने मिलकर खोला है और उनको पूरा भरोसा है कि आसनसोल की जनता बड़ी संख्या में स्कूटी में आएगी क्योंकि यहां पर बेहद वाजिब कीमतों पर उच्च स्तरीय गुणवत्ता संपन्न साड़ी और अन्य डिजाइनर वेयर उपलब्ध है
पब्लिक न्यूज आसनसोल : आसनसोलवासियों को अब और अधिक स्वादिष्ट दक्षिण भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठाने का अवसर मिलेगा। आसनसोल में जीटी रोड के किनारे बाजार कोलकाता के पास दूसरी मंजिल पर बालाजी रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में पश्चिम बर्द्धमान जिला परिषद के मेंटर वी. शिवदासन दासू, आसनसोल क्लब एवं आसनसोल चैंबर के सदस्य शंकर नारायण मुरली आदि उपस्थित थे।
इस बारे में रेस्टोरेंट के मालिक शिवकुमार ने बताया कि यहां पर यह रेस्टोरेंट आज से 40 साल पहले था कुछ कारणवश यह बंद हो गया था लेकिन आप फिर से वह अपने भाई के साथ मिलकर इसे शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां साउथ इंडियन खाना मिलेगा और यहां पर मिलने वाले साउथ इंडियन खाने का स्वाद अन्य हर एक जगह से अलग होगा इसके अलावा यहां दोपहर में भी भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा और यह सब कुछ बेहद केकिफायत मूल्य पर उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट बाजार कोलकाता के बगल में जीटी रोड के किनारे दूसरी मंजिल पर खुला है उन्होंने आसनसोल के लोगों से अनुरोध किया कि वह यहां पर आए और यहां पर साउथ इंडियन व्यंजनों का आनंद उठाएं शिव कुमार ने बताया कि रानीगंज मोड पर भी बालाजी रेस्टोरेंहै जो पिछले 50 वर्षों से रानीगंज के लोगों की सेवा कर रही है।
पब्लिक न्यूज आसनसोल :–आसनसोल के एडीडीए मार्केट में अमित छाबड़ा के मोबाइल शोरूम में आज वीवो के एक नए मोबाइल फोन का लॉन्च किया गया। इस के मॉडल का नाम v50 है और कंपनी द्वारा इसे आज लॉन्च किया गया। यह मॉडल आज आसनसोल में भी लॉन्च हुआ। टॉलीवुड अभिनेत्री सोहनी सरकार द्वारा इसका लॉन्च किया गया और यह आज से ही मार्केट में उपलब्ध हो गया आज वीवो के शोरूम में इसका लाइव डेमोंसट्रेशन भी दिया गया। अमित छाबड़ा ने बताया कि यह एक बेहद उम्दा मोबाइल है जो कि लोगों को बहुत पसंद आएगी। उन्होंने बताया कि इसमें कई नए फीचर्स हैं जो लोगों को और खासकर नई पीढ़ी को बहुत ज्यादा पसंद आएगी
पब्लिक न्यूज़ आसनसोल आसनसोल बीनूश्रीवास्तव:– स्पोर्ट्स ऑफिशल्स की तरफ से आज एक स्पोर्ट्स क्विज का आयोजन किया गया यहां पर दुर्गापुर बोगरा सहित पश्चिम बर्दवान जिले के तमाम हिस्सों से टीम आई थी जिन्होंने इस स्पोर्ट्स क्विज में हिस्सा लिया इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए संस्था के अधिकारी रूपेंदु बनर्जी ने कहा कि स्पोर्ट्स ऑफिशल्स इस जिले में सिर्फ खेलों का परिचालन नहीं करते खेलों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के स्पोर्ट्स क्विज का भी आयोजन किया जाता है जिससे कि खेलकूद के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ उन्होंने कहा कि क्विज के माध्यम से इस कार्य को करने की कोशिश की जा रही है उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में आसनसोल के अलावा अन्य क्षेत्र से भी टीमें आई है।
पब्लिक न्यूज़ आसनसोल:– स्वामी विवेकानन्द की 162वीं जयंती के अवसर पर आसनसोल के रामसे मैदान में आयोजित खेल प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मेयर बिधान उपाध्याय, विधायक तापस बनर्जी, डिप्टी मेयर बसीमुल हक, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी व अन्य स्थानीय जन प्रतिनिधि उपस्थित थे. वे आयोजकों को प्रोत्साहित करते हैं.। इस अवसर पर राज्य मंत्री मलय घटक और पश्चिम बर्दवान तृणमूल जिला अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती भी उपस्थित रहेंगे.।मेयर बिधान उपाध्याय विवेकानन्द ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, ”इस तरह के कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को निखारने में सहायक होते हैं.”।
विधायक तापस बनर्जी ने कहा, ”खेल के प्रति सभी को जागरूक होना चाहिए. इससे कई बीमारियाँ ठीक होंगी और समाज को लाभ होगा।”चेयरमेन अमरनाथ चटर्जी ने कहा, “बुंबा, उदय, प्रदीप और अन्य कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है।”डिप्टी मेयर बसीमुल हक ने कहा, “खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है बल्कि बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रखने में भी मदद करता है।”विवेकानन्द समिति के अध्यक्ष अशोक राय ने कहा, ”इस तरह का सांस्कृतिक एवं खेल कार्यक्रम पिछले 45 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है. 200 साल पहले स्थापित यह क्लब आज भी पूरी निष्ठा के साथ चलाया जा रहा है।”यह आयोजन स्थानीय समुदाय में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा फैलाता है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों का शारीरिक, मानसिक एवं सांस्कृतिक विकास करना है।
অখিল ভারতীর স্বর্ণকার সংঘের আসানসোল শাখার উদ্যোগে রবিবার আসানসোলের ঘাঁটি গলির জাগরণ ক্লাবে একটি বিনামূল্যে স্বাস্থ্য পরীক্ষা শিবিরের আয়োজন করা হয়। দুর্গাপুরের একটি বেসরকারি হাসপাতালের সহযোগিতায় এই শিবির হয়।
সাংবাদিকদের এই বিষয়ে সংগঠনের এক্সিকিউটিভ কমিটির সদস্য ধনঞ্জয় দে বলেন, এই প্রথম বার সংগঠনের তরফে এদিন এই বিনামূল্যে স্বাস্থ্য পরীক্ষা শিবিরের আয়োজন করা হয়েছে। শতাধিক মানুষকে ঐ বেসরকারি হাসপাতালের চিকিৎসকেরা পরীক্ষা করে প্রয়োজনীয় পরামর্শ দিয়েছেন। পাশাপাশি শিবিরে বিনামূল্যে ইসিজি ব্লাড সুগার ও ব্লাড প্রেশার পরীক্ষা করা হয়েছে। তিনি আরো বলেন, শুধু মাত্র অখিল ভারতীয় স্বর্ণকার সংঘের আসানসোল শাখার সদস্যদেরই নয়, অন্যান্য মানুষেরও এই শিবিরে স্বাস্থ্যও পরীক্ষা করা হয়েছে। এর আগে সংগঠনের তরফে একটি রক্তদান শিবিরের আয়োজন করা হয়েছিলো। এদিন অন্যদের মধ্যে ছিলেন সংগঠনের আসানসোল শাখার সম্পাদক লাল্টু দে, সভাপতি অমিতাভ দাস সহ সদস্যরা।
पब्लिक न्यूज़ आसनसोल :– जमुड़िया के विधायक हरे राम सिंह ने आज आसनसोल नगर निगम पहुंचकर मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर मेयर ने कहा कि आज जमुड़िया के विधायक हरे राम सिंह उनसे मिलने आए थे और जमुरिया विधानसभा क्षेत्र के जो हिस्से आसनसोल नगर निगम में आते हैं वहां पर विकास कार्यों को लेकर बातचीत की गई उन्होंने कहा कि जमुरिया में आसनसोल नगर निगम की तरफ से विकास के कार्य किये जा रहे हैं कई कार्य संपन्न हो चुके हैं कई कार्य लंबित हैं उन्होंने कहा कि उनके अपने वार्ड यानी 6 नंबर वार्ड में भी कई कार्य लंबित है इसलिए उन्होंने आज ही अभियंताओं से बातचीत की थी और वह चाहते हैं कि 2025 के समाप्त होते होते उनके वार्ड के सभी लंबित कार्य पूरे हो जाए इसे लेकर वह जनवरी के पहले हफ्ते में एक बैठक करेंगे और यह कोशिश करेंगे कि अगले साल के समाप्ति से पहले सभी कार्य पूरे हो सके उन्होंने कहा कि चाहे वह हों चाहे जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह हो सभी ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के सैनिक हैं और उन्हीं की तरह लोगों की सेवा करना चाहते हैं इसलिए आज जमुड़िया के विधायक आए थे और विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई।
पब्लिक न्यूज़ आसनसोल :– आज आसनसोल के पोलो मैदान में श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम रजत जयंती समारोह के दौरान 38 जोड़ों का विवाह कराया गया। यह सामूहिक विवाह समारोह कल और परसो भी जारी रहेगा। आपको बता दें कि इन दिनों 10 दिसंबर से लेकर 22 दिसंबर तक श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम रजत जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आज 38 जोड़ों की शादी कराई गई। इसके बाद कल और परसों मिलाकर कुल 108 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। इस संदर्भ में अयोध्या से पधारे श्री दिलीप दास त्यागी जी महाराज ने बताया कि आज आसनसोल की धरती पर बर्नपुर निवासी श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम के संतोष भाई जी द्वारा जिस अद्भुत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है उसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। उन्होंने बताया कि आज सामूहिक विवाह के प्रथम चरण में 38 जोड़ों का विवाह हुआ इसके बाद कल और परसों भी जोड़ो को परिणय सूत्र में बांधा जाएगा। इस तरह से जो लक्ष्य रखा गया था उस 108 विवाह के लक्ष्य की पूर्ति हो जाएगी। उन्होंने इसके लिए श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम से जुड़े सभी भक्तों की सराहना की । साथ ही उन्होंने आसनसोल और बर्नपुर के जनता का भी इस महान कार्यक्रम के लिए अभिवादन किया। वहीं बक्सर से आए परम पूज्य श्री श्री 108 गंगापुत्र त्रिदंडी स्वामी जी महाराज ने बताया कि आज जो यह वृहत आयोजन ही रहा है वह सराहनीय है। इंसान एक लड़की का ब्याह नहीं कर पाता यहां 108 कन्याओं का विवाह हो रहा है। वैसे भी हमारे शास्त्रों में कन्यादान को महान दान बताया गया है और आज संतोष भाई जी के कारण 108 कन्याओं का विवाह हो रहा है।
इस मौके पर यहां समाजसेवी पवन गुटगुटिया आर पी खेतान हरि नारायण अग्रवाल सहित श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम के तमाम श्रद्धालु उपस्थित थे। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय और डिप्टी मेयर वसीम उल हक भी पोलो मैदान पहुंचे। उन्होंने श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम के संतोष भाई जी और उनके सभी कार्यकर्ताओं की सराहना के जिन्होंने इतना बड़ा आयोजन किया है उन्होंने कहा कि कन्यादान से बड़ा कोई जान नहीं होता और आज 108 कन्याओं का विवाह करवा कर संतोष भाई जी और उनके सभी साथियों ने बहुत बड़े पुण्य का काम किया है उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम ने भी इस कार्य में अपना सहयोग दिया है क्योंकि आसनसोल नगर निगम इस तरह के पुनीत कार्यों में सहयोग का हाथ हमेशा आगे बढ़ाना चाहता है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी इस तरह से सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर समाज को एक बेहतर स्थान बनाने के लिए प्रयास करता रहेगा।
अमित कुमार गुप्ता/पब्लिक न्यूज ब्यूरो आसनसोल:–आसनसोल, 6 सितंबर: इंडिया पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईपीसीएल) की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत शिक्षा छात्रवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस वर्ष आसनसोल के श्रीहरि ग्लोबल स्कूल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में इंडिया पावर के लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्रों की पाँच उत्कृष्ट छात्राओं को सम्मानित किया गया, तथा उन्हें अपनी उच्चतर माध्यमिक शिक्षा पूरी करने के लिए दो वर्षीय छात्रवृत्ति प्रदान की गई.समारोह की अध्यक्षता श्री सोमेश दासगुप्ता, पूर्णकालिक निदेशक, इंडिया पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने की, जिसमें उल्लेखनीय अतिथि के रुप में श्री बिधान उपाध्याय, मेयर, आसनसोल नगर निगम और विधायक, बाराबानी ,श्री नीलाद्रि रॉय, निदेशक (तकनीकी) संचालन, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड,श्री अजय भौमिक , महाप्रबंधक, इंडिया पावर,श्री सर्वेश कुमार, महाप्रबंधक (ई एंड एम), स्वामी सोमात्मानंद जी महाराज, सचिव, रामकृष्ण मिशन आश्रम उपस्थित रहे. ज्ञात हो कि इंडिया पावर के शताब्दी समारोह के हिस्से के रूप में 2019 में शुरू किया गया, मेधा बालिका शिक्षा में एक महत्वपूर्ण योगदान के रूप में उभरा है, जो गरीबी, सामाजिक वर्जनाओं और शिक्षा तक पहुंच की कमी की चुनौतियों का सीधे समाधान करता है, जो कई लड़कियों को स्कूल छोड़ने के लिए मजबूर करती हैं। शिक्षा के माध्यम से लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए कार्यक्रम की प्रतिबद्धता भारत सरकार की “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” पहल के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य बालिकाओं का उत्थान और शिक्षा करना है।
इस दिन आलो हालदार – बीजपुर नेताजी शिक्षा निकेतन,मोसेना खातून – दोमोहानी केलेजोरा गर्ल्स हाई स्कूल ,पायल माजी – सत्तोर हाई स्कूल , वृष्टि माजी – बोगरा विवेकानंद मिशन हाई स्कूलसुमैया सुल्ताना – बोरिंगडांगा हाई स्कूल को छात्र वृति के लिए चयन किया गया. श्री सोमेश दासगुप्ता ने कहा, “मेधा केवल एक छात्रवृत्ति कार्यक्रम नहीं है; यह जीवन को बदलने की प्रतिबद्धता है। युवा लड़कियों की शिक्षा में निवेश करके, हम एक मजबूत, अधिक समावेशी समाज के निर्माण में योगदान दे रहे हैं, जो अंततः हमारे देश के सतत विकास की ओर ले जाएगा। पिछले छह वर्षों में इस पहल ने जो सकारात्मक प्रभाव डाला है, उस पर हमें अविश्वसनीय रूप से गर्व है।” बताया जाता है कि छात्रवृत्ति राशि रु. 3,000 प्रति माह 2 वर्ष के लिए… कक्षा IX-XII के लड़कियों के लिए है.