Tag: andal

  • बी.आर अम्बेडकर के अपमान के खिलाफ प्रतिबाद सभा।

    बी.आर अम्बेडकर के अपमान के खिलाफ प्रतिबाद सभा।

    पब्लिक न्यूज़ मंथन पसवान अंडाल –: अंडाल ब्लॉक के दक्षिण खंड में एस,सी एस,टी मुक्ति मोर्चा ने प्रतिबाद रैली निकाली, गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बी.आर अम्बेडकर को अपमान करने के खिलाफ अंडाल ब्लॉक के दक्षिणखंड बाजार में एस.टी.एस.सी मुक्ति मोर्चा की और से प्रतिबाद रैली और सभा की गई, विरोध सभा में दक्षिण खंड में गृह मंत्री अमित शाह की पुतला जला कर विरोध किया गया,इस दौरान एस.टी.एस.सी सेल दक्षिण खंड के अध्यक्ष निर्मल बाउरी,उप अध्यक्ष सुमनता कोड़ा,सेक्रेटरी हरे राम बाध्यकर,एस.टी.एस.सी सेल के सदस्य ओम प्रकाश दास,विनोद हाड़ी, अमर बाउरी, बुबाई बाद्यकर,सोमनाथ बाद्यकर उपस्थित रहें.

  • मोटरसाइकिल से धक्के के बाद दो पक्ष भीडे मामला जाती पर आई अंडाल थाने में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत।

    मोटरसाइकिल से धक्के के बाद दो पक्ष भीडे मामला जाती पर आई अंडाल थाने में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत।

    पब्लिक न्यूज़ मंथन पसवान अंडाल –: अंडाल थाना अंतगर्त सेंट्रल काजोरा 5 नंबर मे मोटरसाइकिल से धक्का लगने को केंद्र कर दो पक्ष आपस में भीड़ गये इस घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल है,घायल दोनों पक्षों का इलाज खान्द्र हेल्थ सेंटर में कराया गया, घटना के संबंध में नीलकंठ बाउरी ने कहा की मैं सुबह करीब 11बजे अपने किसी निजी काम से बाहर जा रहा था तभी सेंट्रल काजोरा के पास रेम्बो सिंह ने अपने बाइक से मुझे टक्कर मार दिया, जब में कुछ कहना चाहा तो रेम्बो के कुछ लोग मुझे मारने आये और फिर मेरी बचाओ में मेरे भी कुछ साथी घायल हो गये,उन्होंने कहा हम लोग बाबा साहेब के साथ जुड़ा हूं इस लिए छोटी जाती से जुडे होने के कारण हम पर यह हमला किया गया और जाती को लेकर अपशब्द कहा गया,जब हमलोग एस,सी/एस, टी का कार्यकाल बनाना चाहा तभी इन लोगों ने विरोध किया था,
    इधर घटना को लेकर रेम्बो सिंह नें कहा की नीलकंठ बाउरी नें अपने बाइक से मुझे और मेरी मां को टक्कर मारी इस टक्कर में मेरी मां घायल हुई है,जब मैं टक्कर मारने का कारण पुछा तो इस तरह का विवाद हुआ उन्हों ने बताया की मैं हर जाती को एक जैसा मानता हूं, और एस.टी.एस.सी से काफ़ी लोग मेरे दोस्त है,यह एक आपसी दुश्मनी है जिसे एस.टी.एस.टी का रंग दिया जा रहा है जबकी एस,सी,/एस,टी से कोई लेना देना नहीं है,घटना के बाद दोनों पक्षों नें घटना को लेकर अंडाल थाना में शिकायत दर्ज कराई है.

  • खांद्रा उदवर्तन वृद्धाश्रम में सभी सदस्यों को एक एक कंबल दिया।अगले सप्ताह से आर,के एच, आई, वी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर मुफ्त स्वस्थ जांच करेगी।

    खांद्रा उदवर्तन वृद्धाश्रम में सभी सदस्यों को एक एक कंबल दिया।अगले सप्ताह से आर,के एच, आई, वी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर मुफ्त स्वस्थ जांच करेगी।

    पब्लिक न्यूज़ मंथन पसवान अंडाल–: खांद्रा उदवर्तन वृद्धा आश्रम में स्माईल भारत फांउडेशन की ओर से आश्रम के सभी सदस्यों को एक एक कंबल दिया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आर,के एच आई वी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर के एच,ओ,डी दिलीप तुरी,स्माईल भारत फांउडेशन के अध्यक्ष रजत गोस्वामी, सचिव कलबीर सिंह,आदि के हांथों कंबल वितरण किया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथी दिलीप तुरी ने कहा आर,के, एच,आई,वी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर अगले सप्ताह से आश्रम के सभी सदस्यों की हर सप्ताह स्वस्थ्य जांच शिविर लगायेगी,इन वृद्धाश्रम के सभी सदस्य की स्वस्थ्य अच्छी रहे इसको लेकर हमारी संस्था यह कदम उठा रही है.।

  • मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्धा महिला की मौत हो गई।

    मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्धा महिला की मौत हो गई।

    पब्लिक न्यूज़ मंथन पसवान अंडाल : घने कोहरे के कारण मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. घटना रविवार को सिदुली रेलवे स्टेशन पर हुई. महिला की पहचान नहीं हो पाई है. रेलवे पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,
    सिदुली रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह करीब आठ बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई, वृद्धा लाइन के सहारे प्लेटफार्म नंबर एक से प्लेटफार्म नंबर दो पर जा रही थी, उसी समय मालवाहक गाड़ी की चपेट में आ गयी और वृद्धा की मौत हो गयी. सुबह आसमान घने कोहरे से ढका हुआ था. ऐसे में महिला प्लेटफार्म नंबर एक से प्लेटफार्म नंबर दो पर रेलवे लाइन पार कर रही थी उजाला कम होने के कारण वह मालगाड़ी को देख नहीं पाई प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इसी वजह से महिला की मौत हुई है. सूचना पाकर रेलवे पुलिस आरपीएफ मौके पर आ गई, उन्होंने शव बरामद कर जीआरपी पुलिस को सौंप दिया. जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि महिला की पहचान जानने की कोशिश की जा रही है.।

  • केंदा क्षेत्र के संविदा कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकिस्तक जांच शिविर आयोजित।

    केंदा क्षेत्र के संविदा कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकिस्तक जांच शिविर आयोजित।

    पब्लिक न्यूज मंथन पसवान अंडाल—: ईसीएल के केंदा क्षेत्र के छोरा हॉस्पीटल में कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सक जांच शिविर का आयोजन किया गया,इस दौरान केंदा एरिया के माहा प्रबंधक आनंद ने शिविर का उद्घाटन किया,इस अवसर पर उन्होने कहा की डी.जी.एम.एस के सहयोग से यह विशेष जागरूकता
    अभियान चलाया जा रहा है, केंदा क्षेत्र के छोरा हॉस्पिटल मे इसमें हमारे खदानों में काम करने वाले ठेकेदारों के जितने भी मजदूर काम करते है उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर यह जांच शिविर का आयोजन किया गया, और उनकी स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं की भी देखा गया,उन्होंने कहा की इस कार्यक्रम के उदेश्य यह है की लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ाना है, इस शिविर में 250 लोगों की स्वास्थ्य जांच किया गया,इस दौरान डी.एम.एस विनोद रजक,केंदा एरिया माहा प्रबंधक आनंद,केंदा एरिया के सेफ्टी ऑफिसर स्वरूप कुमार दे तथा कोलियारी के सभी एजेंट गण उपस्थित रहे.

  • बी.आर अम्बेडकर के अपमान के खिलाफ प्रतिबाद सभा।

    बी.आर अम्बेडकर के अपमान के खिलाफ प्रतिबाद सभा।

    पब्लिक न्यूज़ मंथन पसवान अंडाल:-गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बी.आर अम्बेडकर को अपमान करने पर अंडाल ब्लॉक के काजोरा बाजार में तृणमूल कांग्रेस के और सें प्रतिबाद रैली की गई।यह रैली काजोरा स्टेट बैंक सें काजोरा बाजार होते हुऐ काजोरा हाई स्कुल समाप्त की गई और प्रतिबाद सभा कर ग्रह मंत्री अमित शाह और प्रधान मंत्री नरेंद्रमोदी की पुतला जला कर विरोध किया गया।इस दौरान अंडाल ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के सभापति कालूबरन मंडल,तृणमूल कांग्रेस युवा राज्य संपादक कौसिक मंडल,मोलोय चक्रवर्ती,प्रदीप पोद्दार,पप्पू सभ्राता कुंडू,महिला नेत्री सुजाता बसु सरकार तथा सभी अंडाल ब्लॉक के तृणमूल कांग्रेस के सदस्य गण उपस्थित रहें।

  • अंडाल महावीर हाई स्कूल में ताला तोड़कर चोरी सीसीटीवी का हार्ड डिस्क ले कर फरार।

    अंडाल महावीर हाई स्कूल में ताला तोड़कर चोरी सीसीटीवी का हार्ड डिस्क ले कर फरार।

    पब्लिक न्यूज मंथन पसवान अंडाल–: अंडाल साउथ बाजार के महावीर हाई में ताला तोड़कर सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क उड़ा लिया, लेकिन स्कूल में नग्दी नहीं मिली.
    हाल ही में पश्चिम बर्दवान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं. इससे आम लोगों की चिंता के साथ-साथ पुलिस प्रशासन पर भी दबाव बढ़ गया है. ऐसे में सोमवार को चोरी का एक और मामला सामने आया. इस बार चोरों ने अंडाल साउथ बाजार स्थित महाबीर हिंदी हाई स्कूल पर धावा बोल दिया. घटना का खुलासा सोमवार को हुआ. बदमाशों ने स्कूल के प्रवेश द्वार का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गये. फिर स्टाफ रूम, क्लर्क रूम का ताला टूटा हुआ है. स्कूल के प्रधानाध्यापक कमलेश शर्मा ने बताया कि सुबह सफाई कर्मचारी स्कूल में सफाई करने आया तो गेट व स्टाफ रूम के ताले टूटा देख उन्हें सूचना दी.  इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. कमलेश बाबू ने बताया कि स्कूल में कैश नहीं था, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कोई दस्तावेज चोरी हुआ है या नहीं. हालांकि, उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क बदमाशों ने निकाल ली है. स्कूल प्रबंधन संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 2015 में भी इस स्कूल में चोरी की घटना हुई थी. उन्होंने कहा कि घटना में स्थानीय अपराधियों का हाथ हो सकता है. खबर पाकर स्कूल में पुलिस आ गयी. थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जांच शुरू हो गयी है.

  • ইসিএল আবাসনে বিধ্বংসী আগুন, আতঙ্ক এলাকাতে

    ইসিএল আবাসনে বিধ্বংসী আগুন, আতঙ্ক এলাকাতে

    পাবলিক নিউজ পাণ্ডবেশ্বর লাউদোহা :- ইসিএল আবাসনে বিধ্বংসী আগুন, আতঙ্ক এলাকাতে ।বিধ্বংসী আগুনে আতঙ্ক ছড়ালো এলাকাতে । শুক্রবার ঘটনাটি ঘটে লাউদোহা থানার বনগ্রাম নিউপিট কোলিয়ারির খনি আবাসনে । দমকলের একটি ইঞ্জিন এসে আগুন নিয়ন্ত্রণে আনে ।শুক্রবার সকালে দুর্গাপুর ফরিদপুর (লাউদোহা) থানার বনগ্রাম নিউপিট কোলিয়ারির খনি আবাসন এলাকাতে লাগল বিধ্বংসী আগুন । এদিন বেলা সাড়ে দশটা নাগাদ আগুন লাগে । স্থানীয় সূত্রে জানা যায় খনি সংস্থা ইসিএলের পাণ্ডবেশ্বর এরিয়ার নিউ পিক কোলিয়ারি বেশ কয়েক বছর ধরে পরিত্যক্ত অবস্থায় রয়েছে । খনি শ্রমিকরা ছাড়াও সেই আবাসন গুলিতে বসবাস করে বহিরাগতরাও বলে স্থানীয় সূত্রে খবর আবাসনের সামনে এক ব্যক্তির টায়ার মেরামতির দোকান রয়েছে । এদিন সেই দোকান থেকেই প্রথম আগুনের ধোয়া বের হতে দেখা যায় । পরে সেই আগুন ছড়িয়ে পড়ে আবাসনে । দ্রুত তা বিধ্বংসী আকার নেই । আগুনের শিখা আর কালো ধোঁয়ায় ভরে যায় গোটা এলাকা । ভয়ে আবাসন থেকে আবাসিকরা বেরিয়ে আসেন প্রাণ বাঁচাতে ।
    গৃহস্থের জিনিসপত্র বাঁচাতে অনেকেই আবাসন থেকে জিনিসপত্র বের করে নেন ।আবাসিক বিশাখা ডোম বলেন বাড়িতে রান্না করছিলাম হঠাৎ চিৎকার চেঁচামেচি শুনে বেরিয়ে এসে দেখি দাউ দাউ করে আগুন জ্বলছে । প্রাণভয়ে আবাসিক রা বাঁচতে অনেকেই এলাকা ছাড়েন । স্থানীয়রা আগুন নেভানোর কাজে হাত লাগান । কিন্তু তাতে আগুন নিয়ন্ত্রণে আসেনি । দমকলের একটি ইঞ্জিন ঘটনাস্থলে পৌঁছায় । দীর্ঘক্ষণের চেষ্টাই তারা আগুন নিয়ন্ত্রণে আনে । কি কারনে আগুন লাগলো তা জানার চেষ্টা করা হচ্ছে বলে জানান একদম কল আধিকারিক

  • बनग्राम न्यू पीट कोलियरी श्रमिक आवासों में भीषण आग लगने से इलाके में दहशत फैल गई। दमकल विभाग का वाहन आकर आग बुझाई। ।

    बनग्राम न्यू पीट कोलियरी श्रमिक आवासों में भीषण आग लगने से इलाके में दहशत फैल गई। दमकल विभाग का वाहन आकर आग बुझाई। ।

    पब्लिक न्यूज़ मंथन पसवान पांडवेश्श्वर–: शुक्रवार को लाउदोहा थाना क्षेत्र के बनग्राम न्यूपीट कोलियरी के श्रमिक आवास में आग लगने से दहशत फैल गई, दमकल की एक गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया दुर्गापुर फरीदपुर (लावदोहा) थाना क्षेत्र के बनग्राम न्यूपिट कोलियरी के श्रमिक आवास क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह भीषण आग लग गयी सुबह साढ़े दस बजे के करीब आग लगी स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पांडवेश्वर क्षेत्र के कोलियरी की न्यूपीट कोलियरी कई वर्षों से बंद और वीरान पड़ी है,स्थानीय सूत्रों के अनुसार यहां जो श्रमिक आवास है,इन आवासों में श्रमिकों के अलावा बाहरी लोग भी रहते हैं.आग कैसे लगी इसकी जानकारी नही हो पाया है, आग पर काबू पाने के लिए दमकल को बुलाया गया,दमकल आकर आग बुझाया.

  • खासकाजोरा कोलियरी एजेंट कार्यालय के समक्ष नौकरी की मांग पर श्रमिक व उनकी पत्नी ने शुरु किया अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल।

    खासकाजोरा कोलियरी एजेंट कार्यालय के समक्ष नौकरी की मांग पर श्रमिक व उनकी पत्नी ने शुरु किया अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल।

    पब्लिक न्यूज़ मंथन पसवान अंडाल :- ई सी एल के काजोरा क्षेत्र अंतर्गत खास काजोरा कोलियरी एजेंट कार्यालय के समक्ष कोलियरी कर्मी ने आश्रित के नौकरी देने की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरु किया,इस संबंध में ज्ञात होगी की ड्यूटी के दौरान वर्ष 2016 में ई सी एल कर्मी भीमलाल महतो 55 का एसडीएल ऑपरेटर का खदान के अंदर काम करने के दौरान रूफ बोल्ट से एक आंख में चोट लगी थी जिसके कारण एक आंख नष्ट हो गया एवं दूसरा आंख 85 परसेंट खराब हो चुका था प्रबंधन द्वारा उनका इलाज कराया गया जिसके कारण उन्हें विभिन्न अस्पतालों का चक्कर काटना पड़ा बाद में प्रबंधन हर महिना मेंटेनेंस खर्च देना शुरु किया,इधर कुछ महिनों से वह मेंटेनेंस खर्च भी देना बंद कर दिया।

    मेडिकल टीम ने उन्हें ड्यूटी के लिए अनफिट कर दिया था इसके बाद प्रबंधन के द्वारा उनके आश्रित को नौकरी नहीं दिया गया उनका कहना है कि प्रबंधन कार्यालय का चक्कर काटते काटते थक गए फिर भी प्रबंधन ने हमारी एक न सुनी उसके बाद मैं हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया हाई कोर्ट में सुनवाई होने के बाद हाई कोर्ट के द्वारा ई सी एल प्रबंधन को श्रमिक के आश्रित को नौकरी देने की बात कही गई उसके बाद भी प्रबंधन ने हमारे परिवार के किसी सदस्यों को नौकरी नहीं दी आज बाध्य होकर अंश का रास्ता अपनाना पड़ा।