Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज़ आसनसोल:– सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहबजादों की शहादत दिवस पर आज भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादों की शहादत को नमन किया गया। इस मौके पर अग्निमित्रा पाल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा गलत इतिहास पढ़ाया गया था। जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है जबकि उनका बच्चों से कोई सरोकार नहीं था। वह सिर्फ बच्चों से सिर्फ प्यार करते थे जो कि सभी करते हैं । लेकिन कांग्रेस द्वारा असली इतिहास को भुला दिया गया। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चार बेटों जिनमें दो बेटों की उम्र दस साल से भी कम थी उनको धर्म परिवर्तन न करने पर औरंगज़ेब ने जिंदा दीवार में चुनवा दिया। लेकिन कांग्रेस ने इस इतिहास को छुपा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार साहबजादों की शहादत को नमन करते हुए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की बात कही थी। Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation खांन्द्रा ग्राम पंचायत के सिदुली में नल जल परियोजना के विस्तार के लिए भूमि पुजन। आसनसोल के हाटन रोड मोड इलाके में एक दुकान को लेकर आज भारी हंगामा खड़ा हो गया आसनसोल नगर निगम की तरफ से उसे दुकान को तंद्रा राय नामक एक महिला को लीज पर देने से