पब्लिक न्यूज़ आसनसोल/बर्नपुर :–बर्नपुर बस स्टैंड के पास मिनी मार्केट में लगातार हो रही चोरी से इलाके के व्यापारी बेहद नाराज है इनका कहना है कि लगातार उनकी दुकानों में चोरियां हो रही है पुलिस प्रशासन से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिस वजह से चोरों के हौसले काफी बढ़ गए हैं कल रात भी मिनी मार्केट में दुकानों में चोरी हुई इस बारे में एक पीड़ित दुकानदार ने बताया उनके मोबाइल की दुकान से मोबाइल और 10 हजार रुपए नगद पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया उनका कहना है कि जब भी पुलिस प्रशासन से इस बारे में शिकायत की जाती है वह कहते हैं कि यह किसी बच्चे का काम है स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह बच्चों द्वारा किया गया है तो उनके माता-पिता को गिरफ्तार किया जाए लेकिन किसी भी तरह से इन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जाए। चोरी की घटनाओं से परेशान स्थानीय दुकानदारों ने हीरापुर थाने में जाकर अपना विरोध भी दर्ज कराया। Post navigation आसनसोल रेलवे प्रबंधन द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर के टैक्सी चालकों को हिरासत में लेने का आईएनटीटीयूसी ने किया विरोध ভীন রাজ্যে কাজে গিয়ে মৃত্যু পরিযায়ী শ্রমিকের,খুনের অভিযোগ তুলে দেহ ফিরে পেতে কাঁকসা থানার দারস্ত হওয়ার পর পানাগড়ে দেহ ফিরে আসতেই গ্রামে ঢুকতে বাধা স্থানীয়দদের,আটক ঠিকাদার