Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज़ आद्रा: – आज दिनांक 14.10.2024 को आद्रा मंडल में चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा (01.10.2024 से 15.10.2024) के अंतर्गत, मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा “एकल उपयोग प्लास्टिक” के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और इसके उपयोग को समाप्त करने के उद्देश्य से विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत, रेलवे स्टेशनों पर स्थापित प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों के रखरखाव और उनके सुचारू संचालन की समीक्षा की गई, ताकि अधिक से अधिक प्लास्टिक बोतलों का पुनःचक्रण किया जा सके। इसके अतिरिक्त, एकल उपयोग प्लास्टिक पर लगाए गए प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने हेतु जागरूकता और जाँच अभियान भी आयोजित किए गए। इन अभियानों के माध्यम से यात्रियों और विक्रेताओं को एकल उपयोग प्लास्टिक के नुकसान और इसके विकल्पों के बारे में जागरूक किया गया। मंडल के रेलवे स्टेशनों पर उत्पन्न होने वाले प्लास्टिक कचरे का आकलन भी किया गया, ताकि इसके प्रभावी प्रबंधन द्वारा प्लास्टिक कचरे की मात्रा को कम किया जा सके। इसके साथ ही, रेलवे स्टेशनों पर स्थित स्टॉलों पर प्लास्टिक प्रतिबंध के तहत निरीक्षण किया गया और विक्रेताओं को इस प्रतिबंध का सख्ती से पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। उल्लंघन की स्थिति में सख्त कार्रवाई और जुर्माने की चेतावनी भी दी गई। गौरतलब है कि स्वच्छता पखवाड़े के दौरान, मंडल के विभिन्न स्टेशनों, स्वास्थ्य इकाइयों, आवासीय परिसरों, जल संयंत्रों आदि की गहन सफाई की जा रही है। साथ ही, रेलवे कर्मचारियों और रेल यात्रियों के बीच स्वच्छता और प्लास्टिक उपयोग को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। रेलवे प्रशासन सभी यात्रियों और विक्रेताओं से अपील करता है कि वे एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें और स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों का उपयोग करें। Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation 7 वां डीआरएम कप ऑल इंडिया टी-20 पुरुष अंडर-19 क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल संपन्न