Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज आसनसोल, 16 अगस्त: कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी पर ‘वंदे मातरम्’ गीत के अपमान का आरोप लगाते हुए रविवार को आसनसोल के गिरजा मोड़ स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय के सामने भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिक मंडल ने किया। प्रदर्शन के दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पुतले जलाए जाने की बात सामने आई।अभिक मंडल ने आरोप लगाया कि 15 अगस्त को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद ‘वंदे मातरम्’ गीत के दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने गीत का कथित रूप से अपमान किया। इसी के विरोध में पूरे राज्य के साथ आसनसोल में भी भाजपा ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ का अपमान भाजपा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।इसी प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ और नुकसान पहुंचाने का आरोप भाजपा पर लगाया। कांग्रेस का आरोप है कि कार्यालय के बाहर लगे राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत अन्य कांग्रेस नेताओं के पोस्टर भी फाड़ दिए गए।इसके विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गिरजा मोड़ पर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रसनजीत पुईतुण्डी, शाह आलम समेत अन्य नेता सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।कांग्रेस नेता शाह आलम ने आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस से राजनीतिक रूप से भयभीत है, इसलिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं, प्रसनजीत पुईतुण्डी ने सवाल उठाया कि क्या विपक्षी दलों को राजनीतिक गतिविधियां करने का अधिकार नहीं है।सूचना मिलने पर आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी विश्वजीत मुखर्जी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क जाम हटाने को लेकर पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी बहस भी हुई। बाद में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया।‘वंदे मातरम्’ को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, सोनिया-राहुल गांधी के पुतले जलाए जाने और कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ के आरोपों के बाद सड़क जाम ने गिरजा मोड़ इलाके में राजनीतिक तनाव बढ़ा दिया। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation স্বাধীনতা দিবসে আসানসোলে ‘অরিভা’ জুয়েলারি শোরুমের উদ্বোধন, ডায়মন্ডের পাশাপাশি মিলবে গোল্ড ও সিলভার গয়না पांडवेश्वर में पुलिस वाहन पर हमला, गिरफ्तार आरोपियों को छुड़ाने की कोशिश का आरोप