{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
0Shares

श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश, कार्यरत मजदूरों को बताया ‘विकास के योद्धा’
पब्लिक न्यूज कोलकाता:-पश्चिम बंगाल सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) एवं जनस्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के कैबिनेट मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने सोमवार को भारी बारिश के बीच श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि श्रावणी मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।
लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से बैद्यपुर मुख्य मेला मैदान में पांच अस्थायी टेंट स्थापित किए गए हैं। इनमें एक एकीकृत नियंत्रण कक्ष, एक मेडिकल कैंप, एक सांस्कृतिक केंद्र तथा पुरुष एवं महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग सेवा शिविर शामिल हैं। इन शिविरों में शौचालय और स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा बैद्यबाती–तारकेश्वर मार्ग पर चार अतिरिक्त सेवा शिविर बनाए जा रहे हैं, जहां श्रद्धालुओं के बैठने और रात्रि विश्राम की व्यवस्था रहेगी। पूरे मार्ग पर 12 सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां सहायता केंद्र, चिकित्सा शिविर और भंडारे की सुविधा उपलब्ध होगी। श्रद्धालुओं के आकर्षण के लिए दूधपुकुर में लेजर शो तथा पूरे मार्ग पर आकर्षक सजावटी प्रकाश व्यवस्था भी की गई है।
जनस्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) द्वारा निमाई तीर्थ घाट से तारकेश्वर मंदिर तक लगभग 42 किलोमीटर लंबे मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 1,700 अस्थायी शौचालय और 145 पेयजल केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा प्रमुख सेवा शिविरों में शौचालय, स्वच्छ पेयजल, विश्राम स्थल और चिकित्सा सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है।
निरीक्षण के दौरान लगातार हो रही बारिश के बावजूद कार्य में जुटे मजदूरों की मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने विशेष सराहना की। उन्होंने कहा, “ये मजदूर ही वास्तविक विकास के योद्धा हैं, जो विपरीत परिस्थितियों में भी जनसेवा के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।” इस अवसर पर उन्होंने एक मजदूर को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और सभी श्रमिकों के योगदान को नमन किया।
निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग और जनस्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कमी न रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *