0Shares

पश्चिम बर्दवान जिला आसनसोल पब्लिक न्यूज –सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज़ से बचने की अपील

बकरीद के मद्देनज़र ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन श्री फिरोज खान (एफके) ने पश्चिम बंगाल के सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों से त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि कुर्बानी पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाए और इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे।
उन्होंने कहा कि सभी लोगों को दूसरे धर्मों की भावनाओं और संवेदनाओं का सम्मान करना चाहिए तथा ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए जिससे किसी को परेशानी या असुविधा हो।
श्री फिरोज खान ने विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि बकरीद की नमाज़ सड़कों, रास्तों या किसी ऐसे सार्वजनिक स्थान पर न पढ़ी जाए जिससे आम लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो या किसी प्रकार की समस्या पैदा हो।
उन्होंने कहा कि हमारी नमाज़ या कुर्बानी की वजह से किसी भी धर्म या समुदाय के व्यक्ति को किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होनी चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने सभी लोगों से आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था कायम रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की, ताकि बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *