पब्लिक न्यूज आसनसोल— 12 अप्रैल 2026 को होने वाली विशाल रैली और जनसभा के लिए आज ई एस आई हॉस्पिटल के पीछे गोबिंद पुर मैदान निरीक्षण और तैयारियों की व्यापक समीक्षा की बिदाई मंत्री एवं टीएमसी प्रत्याशी मलय घटक
टीएमसी नेतृत्व सक्रिय, प्रशासनिक स्तर पर भी शुरू हुई विस्तृत व्यवस्था
आसनसोल, 3 अप्रैल:
आगामी विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनज़र तृणमूल कांग्रेस ने अपनी जनसभाओं और चुनावी कार्यक्रमों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में 12 अप्रैल 2026 को तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो एवं विदाई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रस्तावित आसनसोल उत्तर विधानसभा केंद्र की गोबिंदनरगर मैदान में विशाल जनसभा को सफल बनाने हेतु आज व्यापक तैयारियाँ की गईं।
दिनभर टीएमसी नेताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधियों ने जनसभा स्थल का मैदान निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, एंट्री-एग्ज़िट रूट, चिकित्सा सुविधाएँ और आपातकालीन सेवाओं सहित सभी पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की गई।
टीएमसी नेतृत्व का दावा— “यह जनसभा ऐतिहासिक होगी”
निरीक्षण के दौरान टीएमसी नेताओं ने कहा—
“ममता दीदी की जनसभाएँ हमेशा लोगों की उम्मीद और ऊर्जा का केंद्र होती हैं। 12 अप्रैल की जनसभा आसनसोल उत्तर में ऐतिहासिक माहौल बनाएगी।”
नेताओं के अनुसार हजारों लोगों की उपस्थिति की संभावना है, जिसके मद्देनज़र सभी व्यवस्थाएँ पेशेवर और सुरक्षित ढंग से तैयार की जा रही हैं।
प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क
जनसभा की तिथि घोषित होते ही प्रशासनिक स्तर पर तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं।
यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, मेडिकल यूनिट, पेयजल आपूर्ति, अग्निशमन व्यवस्था और समग्र शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय किया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस जनसभा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।
घर-घर संपर्क अभियान, पोस्टर-बैनर, माइक प्रचार और बूथस्तरीय तैयारियाँ तेजी से चल रही हैं।
राजनीतिक तापमान बढ़ा
ममता बनर्जी की इस प्रस्तावित जनसभा को लेकर आसनसोल उत्तर में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने लगी है।
टीएमसी का दावा है कि यह जनसभा आगामी चुनाव के राजनीतिक समीकरणों को निर्णायक रूप से प्रभावित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed