Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज बिनु श्रीवास्तव रानीगंज के साहेबगंज, पश्चिम बंगाल:रानीगंज के साहेबगंज इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। क्रिस्टी कोलोन भवन (मैरिज हॉल) के सामने स्थित एक डस्टबिन से बड़ी संख्या में वोटर आईडी कार्ड बरामद किए गए हैं। इन कार्डों में कुछ पुराने ब्लैक एंड व्हाइट तथा कुछ बिल्कुल नए रंगीन कार्ड भी शामिल हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर जहां वोटर सूची संशोधन और पंजीकरण (SIA/Voter Registration) का कार्य चल रहा है, वहीं दूसरी ओर इस प्रकार डस्टबिन में सरकारी महत्वपूर्ण दस्तावेजों का मिलना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। इसे प्रशासनिक लापरवाही का मामला बताया जा रहा है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लगभग 23–24 वोटर कार्ड अपने कब्जे में लेकर चली गई। स्थानीय लोगों का दावा है कि यदि डस्टबिन की अच्छी तरह से सफाई की जाए, तो और भी कार्ड बरामद हो सकते हैं।एक स्थानीय निवासी ने कहा, “यदि किसी व्यक्ति ने नया कार्ड मिलने के बाद पुराना कार्ड जमा किया है, तो उसे नष्ट करने की एक निर्धारित सरकारी प्रक्रिया होनी चाहिए। इसके लिए बीडीओ कार्यालय या किसी सुरक्षित सरकारी स्थान का उपयोग होना चाहिए, न कि डस्टबिन का। किसी नागरिक की असली पहचान पत्र को इस तरह सार्वजनिक स्थान पर फेंकना बिल्कुल गलत है।”बताया जा रहा है कि तरावीह की नमाज के बाद इस मामले की जानकारी सामने आई। आरोप है कि चूड़ी पट्टी, साहेबगंज और नवीन नगर क्षेत्र के निवासियों के भी कार्ड वहां मिले हैं। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्ड अपने साथ ले गए।मुख्य मांग:सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षा में हुई इस कथित लापरवाही की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation आसनसोल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मामले में जांच की मांग, पुलिस की तत्परता की सराहना রানীগঞ্জ এর সাহেবগঞ্জে ডাস্টবিনে মিলল বহু ভোটার আইডি কার্ড, প্রশাসনের ভূমিকা নিয়ে প্রশ্ন