
पब्लिक न्यूज बिनु श्रीवास्तव आसनसोल:
25 फरवरी को सुबह लगभग 11:30 बजे आसनसोल जिला न्यायालय के जिला जज को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ईमेल मिलते ही जिला न्यायाधीश, कोर्ट प्रशासन और आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के अधिकारियों ने तुरंत अलर्ट जारी कर मामले को गंभीरता से लिया और आवश्यक सुरक्षा कदम उठाए।
अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी एवं इंडिया अवेक के चेयरमैन फिरोज खान एफके ने इस घटना को अत्यंत गंभीर और चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि धमकी मिलते ही सुरक्षा के मद्देनज़र कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराया गया। पुलिस प्रशासन और कोर्ट प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई कर संभावित किसी भी अप्रिय घटना को टाल दिया।
पूरे मामले को देखते हुए फिरोज खान एफके ने सुनील कुमार चौधरी, आईपीएस, पुलिस आयुक्त, आसनसोल-दुर्गापुर को पत्र लिखकर पुलिस विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस हर संवेदनशील मामले में तत्परता से कार्रवाई करती है और इस मामले में भी पुलिस एवं कोर्ट प्रशासन ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठाए।
इंडिया अवेक ने इस घटना को न्याय व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा पर सीधा हमला बताया है। संगठन ने कहा कि पुलिस आयुक्त के नेतृत्व और प्रभावी प्रशासन के कारण आसनसोल-दुर्गापुर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति मजबूत बनी हुई है तथा अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई से आम जनता का विश्वास बढ़ा है।
साथ ही फिरोज खान एफके ने निम्नलिखित मांगें रखीं—
मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की जाए।
ईमेल के स्रोत की तकनीकी जांच कर दोषियों की शीघ्र पहचान की जाए।
दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए।
इंडिया अवेक ने विश्वास जताया कि पुलिस प्रशासन इस प्रकरण में सख्त और निर्णायक कार्रवाई कर न्याय व्यवस्था और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित










