Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल : एसआईआर को लेकर शुक्रवार को जिला शासक कार्यालय में जिला शासक एस पोन्नबलम ने एक महत्वपूर्ण संवाददाता सम्मेलन किया। उन्होंने बताया कि शनिवार से पूरे प्रदेश के साथ-साथ इस जिले में भी हियरिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिला शासक ने साफ लफ्जों में कह दिया कि कल से जो हियरिंग हो रही है वह नो मैपिंग वालों के लिए होगी यानी की एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने के चरण में जिन लोगों के नाम के साथ 2002 में किसी भी मतदाता के नाम का लिंक नहीं मिला था ऐसे लोगों को हियरिंग के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि इस जिले में ऐसे लोगों की संख्या तकरीबन 1.4 लाख के आसपास है। जिला शासक ने साफ कहा कि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी वालों को अभी हियरिंग के लिए नहीं बुलाया जा रहा है। या उनको लेकर अभी जिला प्रशासन के पास चुनाव आयोग से कोई दिशा निर्देश नहीं आया है। अभी लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी वाले अपने स्थानीय बीएलओ के माध्यम से ही अपनी समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। और बीएलओ के मोबाइल में एक विशेष ऐप अपलोड किया गया है। जिसके जरिए लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी को हर बीएलओ अपने स्तर पर ही समाधान कर रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल शनिवार से जो हियरिंग होने वाली है वह नो मैपिंग वालों के लिए होने वाली है। उन्होंने कहा कि इस जिले में जितने भी विधानसभा क्षेत्र हैं उन सब को मिलाकर कुल 42 केंद्रों पर यह हियरिंग होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हियरिंग का नोटिस मिलने के बाद भी किसी मतदाता को 2002 के साथ उनका लिंक मिल जाता है तो ऐसे मामलों में ईआरओ उसे मैपिंग केस के हिसाब से देखेंगे और उनसे कोई डॉक्यूमेंट नहीं मांगा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने यह जानकारी भेजी की अभी जिनकी उम्र 18 साल हुई है अगर वह 14 फरवरी को निकलने वाले फाइनल मतदाता सूची में अपना नाम डलवाना चाहते हैं तो उन्हें फॉर्म 6 भरना पड़ेगा और जिनके नाम में कोई त्रुटि है। उन्हें फॉर्म 8 भरना पड़ेगा उन्होंने कहा कि यह हियरिंग की प्रक्रिया 7 फरवरी तक चलेगी। जिला शासक ने बताया कि इस जिले के सभी विधानसभा केंद्रों में 42 हियरिंग सेंटर बनाए गए हैं। इनमें पांडवेश्वर में पांच दुर्गापुर पूर्व में 6, दुर्गापुर पश्चिम में पांच, रानीगंज में तीन, जामुड़िया में 5, आसनसोल दक्षिण में पांच, आसनसोल उत्तर में पांच, कुल्टी में पांच और बाराबनी में तीन केंद्रों पर यह हियरिंग होगी। उन्होंने बताया कि सभी राजनीतिक दलों को इन हियरिंग सेंटर के बारे में बता दिया गया है तथा कौन ईआरओ किस हियरिंग सेंटर पर जाएंगे उसकी सूची भी जारी कर दी गई है। उसके बारे में भी राजनीतिक दलों को बता दिया गया है। उन्होंने साफ कहा कि कल से जो हियरिंग शुरू होने वाली है। वह सिर्फ उन लोगों के लिए है जिनके नाम के साथ 2002 के किसी भी मतदाता के नाम का लिंक नहीं मिला है। लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी वालों की समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर बीएलओ द्वारा ही किया जा रहा है और वह प्रक्रिया भी चल रही है उन्होंने बताया कि स्थानीय बीएलओ द्वारा उन लोगों को घर-घर जाकर नोटिस जारी किया गया है। जिनको हियरिंग के लिए आना है और इसे चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation शूर्पणखा कहे जाने पर पलटवार कर भाजपा विधायक ने कहा कि यह समग्र आसनसोलवासियों का है अपमान एडीपीसी ने 10 एंबुलेंस चालकों को कैश रीवार्ड देकर किया सम्मानित