0Shares

पब्लिक न्यूज भरत पासवान कुल्टी : कुल्टी विधानसभा अंतर्गत नियामतपुर ग्राम में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री श्रीमद्भागवत गीता पाठ का आयोजन किया गया। साथ ही ज्ञान महायज्ञ का आयोजन भी होगा। यह धार्मिक आयोजन 7 दिन तक चलेगा। वहीं इस धार्मिक आयोजन के पहले गुरुवार को नगर परिक्रमा की गई। जिसमे काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। नियामतपुर ग्राम कालीबाड़ी से नगर परिक्रमा आरम्भ हुई। नगर परिक्रमा के पश्चात शाम 4 बजे से 7 दिन तक गीता पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें वृंदावन से आए प्रवक्ता श्री माधव चैतन्य दास महाराज गीता पाठ करेंगे। साथ में यज्ञ, पूर्ण आहुति और नर नारायण सेवा का आयोजन किया जाएगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *