पब्लिक न्यूज भरत पासवान कुल्टी : हावड़ा जिले के उलुबेरिया में छात्रों को लेकर स्कूल से लौटते समय एक पुलकार तालाब में गिर गई, जिससे तीन छात्रों की मौत हो गई जबकि दो छात्र जख्मी है। बताया जा रहा है कि रफ्तार तेज होने की वजह से चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार तालाब में जा गिर गई। बावजूद उसके पुलकार चालकों को इस हादसे से सीख नहीं मिल रही है। वहीं छात्र, छात्राओं को ठूस -ठूसकर पुलकार मे भरकर ले जा रहे हैं, जिनको ना तो कोई रोकने वाला है और ना ही कोई टोकने वाला है। जिसकी एक छोटी सी तस्वीर कुल्टी इलाके में देखने को मिली। जहां एक स्कूल में जैसे ही छुट्टी हुई, स्कूल के बाहर पुलकार का हुजूम लग गया। जिस पुलकार मे बस, टोटो, ऑटो और मारुती वैन सहित टाटा मैजिक वाहन ज्यादा तर देखने को मिली। टोटो मे जहां दो लोग ठीक से बैठ नही पाते उसमें आठ छात्र, छात्राओं को लेकर आना जाना किया जा रहा है। वहीं ऑटो का भी वही हाल है, अगर हम मारुती वैन या फिर टाटा मैजिक की बात करें तो उसमे 16से 18 छात्र और छात्राओं को ले जाना और ले आने का काम किया जा रहा है। वहीं अगर हम बस की बात करें तो मिनी बस मे 35 से 40 छात्र और छात्राओं को ले जाना और ले आने का काम किया जा रहा है। किसी -किसी बस मे तो 45 या फिर 50 बच्चों को बैठाया जा रहा है, ऐसे मे इन वाहनों की अगर हम हालत की बात करें तो वह सड़क पर ठीक ढंग से चलने की स्थिति मे भी नही है। किसी का ब्रेक ठीक नही है, तो किसी का टायर ठीक नही है, तो किसी का कागज पत्र फेल है। वहीं किसी का जीटी रोड पर चलने का भी परमिशन नही है। बावजूद उसके यह वाहने पुलकार के नाम से धड़ल्ले से चल रही हैं और पुलकार चालक ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर मे स्कूली छात्र और छात्राओं की जान के साथ खिलवाड़ भी कर रहे हैं। जिसमे वह दोषी तो हैं ही साथ मे वह अभिभावक भी हैं जो इन पुलकार चालकों को अपने बच्चों को स्कूल ले जाने और ले आने का जिम्मा सौंप रखे हैं। जिसको लेकर कई अभिभावकों ने घोर निंदा जताई और ऐसे पुलकार चालकों पर अविलम्ब कार्रवाई की मांग भी की। वह इसलिये कि हावड़ा के तरह आसनसोल मे भी किसी प्रकार की कोई घटना या दुर्घटना ना हो जाए और उस घटना मे कोई जानमाल का नुकसान ना हो जाए। Post navigation शराब पीकर गाड़ी चलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए नॉर्थ ट्रैफिक गार्ड ने चलाया अभियान जिले के 23 लाख मतदाताओं में से 15 लाख मतदाताओं के एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा करके डिजिटलाइजेशन करने की प्रक्रिया पूरी