ফুটপাতের হকারদের পুনর্বাসন নিয়ে বৈঠক আসানসোল পৌরনিগমে

পাবলিক নিউজঃ অলোক চক্রবর্তী আসানসোল:– মঙ্গলবার আসানসোল পৌরনিগমের বরো চেয়ারম্যান এবং পৌরনিগমের আধিকারিকদের নিয়ে আসানসোল পৌরনিগম এলাকার হকারদের পুনর্বাসন নিয়ে বৈঠক করা হয়। ৪ নং বরো চেয়ারম্যান রাজেশ তিওয়ারি জানান আসানসোল পৌরনিগমের বরো চেয়ারম্যান এবং পৌরনিগমের আধিকারিককে নিয়ে সুডা থেকে হকারদের পুনর্বাসন নিয়ে নির্দেশ নিয়ে একটা বৈঠক করা হয়েছে। বৈঠকে সিদ্ধান্ত নেওয়া হয়েছে সমস্ত হকারদের এন ও সি নিয়ে বরো চেয়ারম্যানের কাছে জমা দিতে হবে এবং নতুন কোন হকার বসতে চাইলে তাদের ব্যাপার নিয়ে পরবর্তী কালে সিদ্ধান্ত নেওয়া হবে, তালিকার বাইরে আপাতত কোন হকারকে বসতে দেওয়া হবে না এবং আগামী ৩১ তারিখের মধ্যে সমস্ত হকারদের এন ও সি নিয়ে বরো চেয়ারম্যান সুডার কাছে পাঠাবে তাদের কাছ থেকে নির্দেশ পাবার পর আসানসোল পৌরনিগমের পক্ষ থেকে হকারদের পুনর্বাসন নিয়ে সিদ্ধান্ত নেওয়া হবে।

राष्ट्रीय बिहारी समाज पश्चिम एवं पूर्व बर्धमान के अध्यक्ष शम्भू नाथ झा के विशेष अनुरोध पर पहली बार आसनसोल में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी छठ पूजा की वर्चुअल उद्घाटन करेंगी ।

पब्लिक न्यूज आसनसोल:– राष्ट्रीय बिहारी समाज पश्चिम एवं पूर्व बर्धमान के अध्यक्ष शम्भू नाथ झा के विशेष अनुरोध पर पहली बार आसनसोल में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी छठ पूजा की वर्चुअल उद्घाटन करेंगी । उद्घाटन समारोह राम गुलाम सिंह तालाब सिलीकेट फैक्ट्री रोड़ मुर्गाशाल में 7 तारीख के शाम 4 बजे होने जा रहा है । प्रशासन के तरफ से सारी तैयारियां आरंभ कर दी गई है । नगर निगम के तरफ से युद्ध स्तर पर सफाई का काम चल रहा है । शम्भू नाथ झा ने कहा ये आसनसोल वासियों के लिए गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री खुद हमारे छठ पूजा की वर्चुअल उद्घाटन कर रहीं हैं। राजनैतिक एवं प्रशासन के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहेंगें ।सभी से अनुरोध है राम गुलाम सिंह तालाब आकर इस उद्घाटन समारोह में सामिल हों ।

आसनसोल नगर निगम में आज वेंडिंग और नॉन वेंडिंग जोन की बैठक हुई इस बैठक में फैसला लिया गया

पब्लिक न्यूज आसनसोल:– आसनसोल नगर निगम में आज वेंडिंग और नॉन वेंडिंग जोन की बैठक हुई इस बैठक में फैसला लिया गया की जो वेंडर है उनको इस तरह से बैठाया जाएगा ताकि उनके व्यापार पर भी कोई असुविधा न हो और लोगों को यातायात में भी कोई समस्या ना हो इस बारे में बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी ने बताया कि आज नगर निगम की तरफ से वेंडिंग और नॉन वेंडिंग जोन की बैठक हुई इसके तहत यह तय किया गया कि जो पहले से वेंडर बैठे हुए हैं उनको इस तरह से बैठाया जाएगा ताकि उनके व्यापार पर भी कोई प्रतिकूल असर न पड़े और यातायात में भी कोई समस्या ना हो उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के सभी बोरो क्षेत्र में यह अभियान चलाया जाएगा। राजेश तिवारी ने बताया कि आसनसोल बाजार का इलाका उनके बोरो क्षेत्र में आता है इसलिए यह बहुत जरूरी हो जाता है कि यहां पर दुकानदारों कुछ इस तरह से बैठाया जाए कि उनके व्यापार पर भी प्रतिकूल असर न पड़े और यातायात पर भी असर न पड़े उन्होंने कहा कि जो वेंडर है उनको ही बैठाया जाएगा नए कैसे वेंडर को बैठने नहीं दिया जाएगा।

आसनसोल नगर निगम के सीतारामपुर इलाके में नियामतपुर सार्वजनिन छठ पूजा समिति के सदस्यों के अनुरोध पर आसानसोल नगर निगम द्वारा छठ घाट का निर्माण किया गया

पब्लिक न्यूज आसनसोल :–आसनसोल नगर निगम के सीतारामपुर इलाके में नियामतपुर सार्वजनिन छठ पूजा समिति के सदस्यों के अनुरोध पर आसानसोल नगर निगम द्वारा छठ घाट का निर्माण किया गया वहां पर लाइट की भी व्यवस्था की गई आज मेयर विधान उपाध्याय द्वारा इसका उद्घाटन किया गया। इस बारे में मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि सीतारामपुर में छठ घाट का निर्माण किया गया आसनसोल नगर निगम द्वारा 9 लाख की लागत से छठ घाट का निर्माण किया गया और 3 लाख की लागत से लाइट का इंतजाम किया गया वहां पर 25000 के करीब श्रद्धालु आते हैं जिनके लिए इस घाट के हो जाने से काफी सुविधा होगी

छठ पूजा के उपलक्ष पर आज आसनसोल नगर निगम की तरफ से पांच टैबलो रवाना किए गए आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय द्वारा इन टैबलों को रवाना किया गया

पब्लिक न्यूज आसनसोल :– छठ पूजा के उपलक्ष पर आज आसनसोल नगर निगम की तरफ से पांच टैबलो रवाना किए गए आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय द्वारा इन टैबलों को रवाना किया गया इस मौके पर यहां डिप्टी मेयर वसीम उल हक सहित आसनसोल नगर निगम के तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे इस संदर्भ में विधान उपाध्याय ने कहा कि छठ पूजा को देखते हुए आसनसोल नगर निगम की तरफ से पांच टैबलो रवाना किए गए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कहतीं हैं कि धर्म सभी का व्यक्तिगत विषय हो सकता है लेकिन उत्सव में सभी शामिल हो सकते हैं इसी को ध्यान में रखते हुए आसनसोल नगर निगम की तरफ से हर उत्सव पर टैबलो रवाना किए जाते हैं आज भी पांच टैबलो रवाना किए गए जो आसनसोल नगर निगम के सभी 106 वार्ड में घूमेंगे।

छठ को देखते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से हर घाट पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इंतजाम किया जा रहा है

पब्लिक न्यूज आसनसोल:– छठ को देखते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से हर घाट पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इंतजाम किया जा रहा है आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त सुनील कुमार चौधरी के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम ने दामोदर घाट सहित विभिन्न घाटों का दौरा किया इस बारे में सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि आसनसोल और दुर्गापुर मिलाकर कुल 200 से ज्यादा छठ घाट है हर एक घाट पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि बड़े घाटों पर पुलिसिया बंदोबस्त किया जा रहा है वहीं हर घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं

छठ पूजा की पूर्व संध्या पर विधायक नरेंद्रनाथ चक्रबर्ती ने किया दौरा।

पब्लिक न्यूज मंथन पसवान पांडवेश्श्वर –: पांडवेश्श्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रबर्ती ने
के विभिन्न छठघाटों का दौरा किया. विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के बहुला कोलियरी, बहुला जामबाद, हरिपुर, परासकोल
पांडवेश्वर, लाउदोहा, झांझरा समेत विभिन्न इलाकों का दौरा किया. पांडवेश्वर विधानसभा के कोलियरी क्षेत्रों में मुख्य रूप से हिंदी भाषी लोग निवास करते हैं, इसलिए इस छठ पूजा को इस कोलियरी क्षेत्र में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है, विधायक की ओर से हर साल की तरह इस साल भी दस हजार श्रद्धालुओं को छठ पूजा डाला सामग्री सौंपी जयेगी. निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि पांडवेश्वर विधानसभा के अधिकांश घाटों की बधांई और तैयारी हो गया है, और हर घाट पर लगातार नित्य काम होता रहता है. यह महापर्व छठ पूजा बंगाली भाषी बंगाली और हिंदी भाषी बंगाली सभी इस कोलियरी क्षेत्र में एक साथ मिलकर इस महापर्व को मना रहे हैं.

समाजसेवी अजित मिश्रा ने छठ व्रतियों को सुप दौरा वितरण किया।

पब्लिक न्यूज मंथन पसवान अंडाल –: अंडाल ब्लॉक के मुकुंदपुर कोलियरी में छठ पूजा के शुभ अवसर पर समाजसेवी अजित मिश्रा ने 50 छठ व्रतियों को पूजा का जरूरी समान सुप दौरा का वितरण किया,इस दौरान उपस्थित
रजत गोस्वामी नें कहा की आस्था का माहा पर्व छठ पूजा सामने है और आज नहाई खाई है इसीलिए आज लगभग 50 लोगों को शुप और दौरा वितरण किया गया,जिसमे पूजा का सभी सामग्री थी,इस दौरान कालवीर सिंह,रजत गोस्वामी,अजित मिश्रा आदि उपस्थित रहे.

खासकाजोरा में विभिन्न बूथों के पांच हजार छठव्रतियों को विष्णुदेव नोनिया ने बांटी साडी।

पब्लिक न्यूज मंथन पसवान अंडाल–: अंडाल ब्लॉक के खासकाजोरा कोलियरी तृणमूल कांग्रेस कार्यालय प्रांगण में छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए छठव्रति महिलाओं को साड़ी बांटी गई, जिसमें पांच हजार महिलाऐं मौजूद रही,सभी को साड़ी दी गई,
इस दौरान आसनसोल नगर-निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक, पश्चिम बर्दवान जिला परिषद के सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी, पूर्व सभाधिपति शुभ्रदा बाउरी, सहकारी सभाधिपति विष्णुदेव नोनिया, पूर्व कर्माध्यक्ष रेनु देवी नोनिया, सरन सहगल, कौशल सिंह, उपाध्यक्ष अंडाल ब्लॉक मलय चक्रबर्ती, मलय घांटी,सुदीन पांडे,राजू राय.उत्तम दुबे,केशव बनर्जी आदि प्रमुख तथा कार्यक्रम का सफल आयोजन में मनोज नोनिया, जवाहर नोनिया, जितेंद्र नोनिया, पानकिष्टो नोनिया, विजय अधिकारी, प्रताप कुमार तथा समस्त सदस्य गण उपस्थित रह कर साडी वितरण समारोह को सफल बनाया, कार्यक्रम का संचालन जिला परिषद के सहकारी सभाधिपति विष्णुदेव नोनिया ने किया.

ছট ব্রতীদের শাড়ী ও ধূপ বিতরণ করলেন সাউথ ব্লকের কংগ্রেস কমিটি।

পাবলিক নিউজঃ অলোক চক্রবর্তী আসানসোল আগামীকাল থেকে হিন্দুদের পবিত্র উৎসব ছট পূজা শুরু হচ্ছে তার প্রাক্কালে আসানসোল সাউথ ব্লক কংগ্রেস কমিটির পক্ষ থেকে ছট ব্রতীদের শাড়ী বিতরণ করা হয়। আসানসোল পৌরনিগমের ৭৬ নং ওয়ার্ডের কংগ্রেসের ব্লক সভাপতি রাহুল রঞ্জন প্রসাদের ব্যাবস্থাপনায় ধুরুপডাঙ্গার মারওয়ারী স্কুলের কাছে ছট ব্রতীদের শাড়ী বিতরণ করা হয়। এই অনুষ্ঠানে উপস্থিত ছিলেন রাজ্য নেতা প্রসেনজিৎ পুইতুন্ডি, ওয়ার্ড সভাপতি রাহুল রঞ্জন ,শশী দুবে , বিশ্বজিৎ বর্মন,সাউথ ব্লক কংগ্রেসের সভাপতি সাহ আলম সহ বিভিন্ন কংগ্রেস কর্মীরা। সাহ আলম জানান কংগ্রেসের পক্ষ থেকে প্রথম বার ছট ব্রতীদের শাড়ী বিতরণ করা হচ্ছে আগামী দিনে সব ওয়ার্ডে ছট ব্রতীদের শাড়ী বিতরণ করা হবে