बनियाडीह छठ घाट निर्माण के लिए शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित की गई।

पब्लिक न्यूज़ मंथन पसवान पांडवेशवर–: पांडवेशवर विधानसभा अंतगर्त बहुला अंचल के जामबाद बेन्याडीह छठ घाट निर्माण के लिए शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित की गई, ईस शिलान्यास कार्यक्रम में बहुला ग्राम पंचायत के उप प्रधान बीर बहादुर सिंह और बहुला अंचल सभापति उत्तम मिर्धा ने नारियल फोड़ कर निर्माण कार्य आरंभ कराया,इस संबंध में बीर बहादुर सिंह ने कहा की जामबाद के लोगों का बहुत दिनों से यह मांग था की यहां एक अच्छा छठ घाट का निर्माण किया जाये, इस लिए आज बहुला ग्राम पंचायत की ओर से 7 लाख रूपये की लागत से यह छठ घाट का निर्माण किया जायेगा,उन्होंने कहा की यह निर्माण कार्य एक महीना के अंदर पुरा हो जायेगा,इस दौरान पंचायत सदस्य कृष्णा भुईया,राज कुमार पाल,पुर्नेश सिंह,जसलीन मुर्मू तथा अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे.

आसनसोल शिल्पांचल के जामुड़िया और रानीगंज इलाकों में कई कारखानों पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप है।

पब्लिक न्यूज आसनसोल :– आसनसोल शिल्पांचल के जामुड़िया और रानीगंज इलाकों में कई कारखानों पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप है। इस मुद्दे पर आसनसोल नगर निगम ने पहले भी सर्वे कर नोटिस जारी किया था, लेकिन बाद में मामले पर कोई खास कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने प्रेस मीट कर इन 11 कारखानों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नगर निगम से कार्रवाई की मांग की थी।

हाल ही में, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूरे राज्य में अवैध कब्जे हटाने का आदेश दिया, जिसके बाद आसनसोल नगर निगम ने कार्रवाई में तेजी लाई। इस दौरान मेयर विधान उपाध्याय से कुछ कारखानों के मालिक मिलने पहुंचे। मेयर ने बताया कि इन कारखानों को सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करने के मामले में नोटिस और जुर्माना लगाया गया है। निगम ने उन्हें 15 दिन का समय दिया है, जुर्माना भरने को कहा है, और यदि वे ऐसा नहीं करते, तो अवैध निर्माण तोड़ दिया जाएगा।

उधर, जब उद्योगपति पवन मवमड़िया और सुमित चक्रवर्ती से इस मामले पर पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वे पानी की समस्या के समाधान पर चर्चा करने आए थे, न कि किसी और कारण से। इस पर मेयर ने मीडिया से कहा कि यह गलत है और असली मुद्दा अवैध कब्जा है।

आसनसोल नगर निगम के 99 नंबर वार्ड अंतर्गत पाट मोहना के आलुडीहा गांव की महिलाएं आज मेयर विधान उपाध्याय से मिलने पहुंचे इनका कहना है

पब्लिक न्यूज़ आसनसोल :–आसनसोल नगर निगम के 99 नंबर वार्ड अंतर्गत पाट मोहना के आलुडीहा गांव की महिलाएं आज मेयर विधान उपाध्याय से मिलने पहुंचे इनका कहना है कि उनके इलाके में पानी की पाइपलाइन तो है लेकिन घरों में वॉटर कनेक्शन लेने के लिए जो एक फीस लगती है वह देने की आर्थिक क्षमता उनकी नहीं है इसलिए आज वह मेयर से मिली और उन्होंने उनसे अनुरोध किया कि अगर इसमें किसी प्रकार की रियायत दी जाए मेयर ने उनकी बातों को सुना और आश्वासन दिया कि उनसे जो संभव हो सकेगा वह जरूर करेंगे इस पर पत्रकारों से बात करते हुए मेयर ने कहा कि आज कुछ महिलाएं उनसे मिलने आई थी वह 99 नंबर वार्ड अंतर्गत पाट मोहना इलाके की रहने वाली हैं। उनके वार्ड में पाइपलाइन है लेकिन घरों में वॉटर कनेक्शन लेने के लिए उनके पास फीस नहीं है उसमें वह कुछ रियायत का अनुरोध लेकर आई थी उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के नियम के अनुसार वॉटर कनेक्शन लेने के लिए एक फीस जमा करनी पड़ती है अब जबकि यह महिलाएं उनसे अनुरोध कर रहे हैं तो वह इस बात को देखेंगे कि अगर संभव हुआ तो उन्हें रियायत दी जाएगी

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट तथा ईएसआई हॉस्पिटल के साझा प्रयास से आज ईएसआई अस्पताल परिसर में महिलाओं के लिए आत्मरक्षा के गुर सीखने के शिविर की शुरुआत हुई।

पब्लिक न्यूज आसनसोल :–आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट तथा ईएसआई हॉस्पिटल के साझा प्रयास से आज ईएसआई अस्पताल परिसर में महिलाओं के लिए आत्मरक्षा के गुर सीखने के शिविर की शुरुआत हुई। यह शिविर अगले एक महीने तक चलेगा यहां पर प्रशिक्षकों के द्वारा यहां पर नर्सिंग की ट्रेनिंग प्राप्त कर रही 137 महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आज शिविर के उद्घाटन के अवसर पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी सेंट्रल ध्रुव दास ईएसआई हॉस्पिटल के सुपरिंटेंडेंट डॉ अतनु भद्र तथा पुलिस आयुक्तालय के तमाम बड़े अधिकारी और ईएसआई हॉस्पिटल के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। इस मौके पर डाक्टर अतनु भद्र ने कहा कि वह आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आभारी हैं जिन्होंने उनके नर्सिंग छात्राओं के लिए इस शिविर का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि जब भी ईएसआई हॉस्पिटल में कोई कार्यक्रम होता है आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से उन्हें पूरा सहयोग मिलता है वहीं डीसी सेंट्रल ध्रुव दास ने बताया कि महिलाओं पर ऐतिहासिक रूप से काफी अत्याचार होते रहे हैं इसलिए महिलाओं को आत्मरक्षा की कला सीखनी बहुत जरूरी है और अगले 1 महीने तक प्रशिक्षक उन्हें इसी का प्रशिक्षण देंगे उन्होंने ट्रेनिंग प्राप्त करने वाली नर्सिंग छात्राओं को हिदायत दी कि क्योंकि वह पहली बार इस तरह का प्रशिक्षण हासिल करेंगी इसीलिए उन्हें काफी सावधानी बरतते हुए प्रशिक्षण लेना होगा ताकि उन्हें चोट ना लगे लेकिन उन्होंने कहा कि इस तरह का प्रशिक्षण हासिल करना हर एक महिला के लिए जरूरी है ताकि उनमें आत्मविश्वास पैदा हो

খোলামুখ কয়লা ক্ষনির কাজ বন্ধ করে বিক্ষোভ দেখায় স্থানীয়রা


পাবলিক নিউজঃ কুলটি:-আসানসোলের কুলটি বিধানসভার অন্তর্গত BCCL এর দামাগড়িয়া খোলামুখ কয়লা ক্ষনির কাজ বন্ধ করে বিক্ষোভ দেখায় স্থানীয়রা।স্থানীয়দের দাবি এই কয়লা ক্ষনির কয়লা উত্তোলন করার বরাত পেয়েছে একটি ঠিকা সংস্থা কিন্তু সেই সংস্থা স্থানীয় লোকদের নিয়োগ না করে বহিরাগত শ্রমিক এনে কাজ করাচ্ছে তাই আজ কয়লা ক্ষনির কাজ বন্ধ করে নিয়োগের দাবিতে বিক্ষোভ দেখায়।এদিন বিক্ষোভ কারীরা দাবি করেন যে তারা এর আগে যে কয়লা উত্তোলন ঠিকা সংস্থা ছিলো সেখানে কাজ করেছেন।তাই বর্তমানে যে সংস্থা বরাত পেয়েছে তাঁদের স্থানীয় নিয়োগ করতে হবে।এই বিষয়ে দামাগড়িয়া কয়লা ক্ষনির প্রজেক্ট অফিসার দেবাশীষ চক্রবর্তী বলেন দামাগড়িয়া খোলামুখ ক্ষনিটা দীর্ঘদীন ধরে বন্ধ ছিলো সেই ক্ষনি চালু হয়েছে RA মাইনিং বরাত পায় কয়লা উত্তলেনের।যারা বিক্ষোভ করেছে তারা লোকাল হিসাবে ডিমান্ড করেছে তাঁদের সাতজনকে কাজে নেওয়া হয়েছে এবং পুরোপুরি কাজ শুরু হলে আরো কিছু লোক নেওয়া হবে।কিন্তু তারা মাঝে মধ্যে ক্ষনির কাজ বন্ধ করে দেওয়া তে ক্ষতি হচ্ছে BCCL ও কয়লা উত্তোলন সংস্থার।

ফের বেতন বৃদ্ধির জন্য আসানসোল পৌরনিগামে বিক্ষোভ দেখালো সাফাই কর্মীরা। সাফাই কর্মীদের দাবি বর্তমানে তারা ৯ হাজার টাকা বেতন পাচ্ছেন এবং এই বেতন ১৫ হাজার টাকা করতে হবে।

পাবলিক নিউজঃ আসানসোল :–ফের বেতন বৃদ্ধির জন্য আসানসোল পৌরনিগামে বিক্ষোভ দেখালো সাফাই কর্মীরা। সাফাই কর্মীদের দাবি বর্তমানে তারা ৯ হাজার টাকা বেতন পাচ্ছেন এবং এই বেতন ১৫ হাজার টাকা করতে হবে। তার পাশাপাশি তাদের পরিচয় পত্র থেকে শুরু করে ইএসআই-পিএফের ব্যবস্থা করতে হবে বলে সাফাই কর্মীরা জানিয়েছেন। সরকারি কোনও সুযোগ সুবিধা তাদের নেই। যদি কোন সাফাই কর্মীর মৃত্যু হয় সেজন্য তারা কোন সুযোগ-সুবিধাই পান না। বিষয়টি নিয়ে আসানসোলের মেয়র বিধান উপাধ্যায় জানিয়েছেন গত বছরই সাফাই কর্মীদের বেতন বাড়ানো হয়েছিল। তবে যারা শহরকে পরিষ্কার-পরিচ্ছন্ন রাখে তাদের অবশ্যই সুযোগ সুবিধা দেওয়ার কথা ভাবতে হবে বলে জানিয়েছেন বিধান উপাধ্যায়। আগামী দিনে প্রয়োজন মাফিক সাফাইকর্মীদের সহযোগী সুবিধা দেওয়া হবে বলে তিনি প্রতিশ্রুতি দিয়েছেন। বিষয়টি নিয়ে সাফাই কর্মীদের সঙ্গে আলোচনায় বসবেন আসানসোল পৌর নিগমের মেয়র বিধান উপাধ্যায় এবং চেয়ারম্যান অমরনাথ চট্টোপাধ্যায়। সাফাই কর্মীরা জানিয়েছেন সেই আলোচনা থেকে কোন ফল না হলে আগামী দিনের বৃহত্তর আন্দোলনের পথেও যেতে পারে তারা।

ईसीएल की जमीन पर अवैध निर्माण का ईसीएल ने जताया विरोध।

पब्लिक न्यूज मंथन पसवान अंडाल–: ईसीएल के काजोड़ा क्षेत्र की 5 नंबर प्रोपर काजोडा कोलियरी ईसीएल की जमीन पर अवैध निर्माण का कोलियरी प्रबंधन ने जताया विरोध, पुलिस में मौखिक रूप से शिकायत दर्ज, प्रबंधन ने कहा अवैध निर्माण नही रुका तो लिखित शिकायत दर्ज कराई जायेगी,
ईस संबंध में एरिया सिक्युरिटी ऑफिसर्स एलेक्जेंडर बाउरी ने कहा सुबह-सुबह जानकारी मिला की किसी ने कंपनी की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कार्य कर रहा है,उसके बाद सेंट्रल काजोरा कोलियरी की सिक्यूरिटी टीम को भेज कर काम बंद करने को कहा गया,
इधर ईसीएल के जमीन पर निर्माण कार्य कर रहे भारत मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष निलकंठ बाउरी ने कहा यहां भारत मुक्ति मोर्च का कार्यालय खोला जायेगा,इस कार्यालय में सभी को बाबा साहेब के संविधान की पढाई कराई जायेगी,ऐसे तो पुरे ईसीएल मे बहुतों अवैध निर्माण किया हुआ है,एक बाबा साहेब का कार्यालय बनाने से क्या फर्क पड़ेगा.

आसनसोल नगर निगम के सेनेटरी विभाग के कर्मचारियों ने आज मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की और उनके वेतन वृद्धि की मांग की इस संदर्भ में उन्होंने मेयर को विज्ञापन भी सोपे

पब्लिक न्यूज आसनसोल आसनसोल:– नगर निगम के सेनेटरी विभाग के कर्मचारियों ने आज मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की और उनके वेतन वृद्धि की मांग की इस संदर्भ में उन्होंने मेयर को विज्ञापन भी सोपे इस बारे में जब हमने सेनेटरी विभाग के कर्मचारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि उनको अभी लगभग ₹9000 के आसपास मिल रहे हैं लेकिन उनकी मांग है कि उनका काम से कम महीने में ₹15000 वेतन दिया जाए इसी को लेकर उन्होंने आज मैहर से मुलाकात की उनका पूरा भरोसा है कि मेयर और चेयरमैन उनकी बातों को सुनेंगे और उनके आवेदन पर कोई सकारात्मक फैसला लिया जाएगा। वहीं मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज सेनेटरी विभाग के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर उनसे मुलाकात की उन्होंने कहा कि पिछले साल ही इनका वेतन बढ़ाया गया था इस साल फिर उनकी मांग है कि वेतन वृद्धि की जाए उन्होंने कहा कि इस बारे में देखा जा रहा है और जो भीसंभव होगा वह किया जाएगा भाई सेनेटरी विभाग के मानस दास ने कहा के आज सेनेटरी विभाग के कुछ कर्मचारी अपनी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर आए थे उनकी बातों को सुना गया और मेयर विधान उपाध्याय ने कहा है कि इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी

बीसीसीएल के दामागोड़िया कोलियरी में आज स्थानीय लोगों ने स्थानीय युवाओं को नियुक्ति देने की मांग पर कोलियरी में कामकाज पूरी तरह से बंद कर दिया

पब्लिक न्यूज आसनसोल:– बीसीसीएल के दामागोड़िया कोलियरी में आज स्थानीय लोगों ने स्थानीय युवाओं को नियुक्ति देने की मांग पर कोलियरी में कामकाज पूरी तरह से बंद कर दिया स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर जिस नई कंपनी को काम करने का टेंडर मिला है वह बाहर से लोगों को लाकर काम करवा रहे हैं जबकि यहां के तकरीबन 80 ऐसे लोग हैं जो यहां पहले दूसरी कंपनी के अंतर्गत काम कर चुके हैं टेंडर में बदलाव आने से नई कंपनी को ठेका मिला है लेकिन नई कंपनी पुराने कर्मचारियों को लेने को राजी नहीं है वह बाहर से कर्मचारियों को लाकर काम करवा रहे हैं उन्होंने कहा कि तकरीबन 80 ऐसे प्रशिक्षित कर्मचारी हैं जो बेरोजगार घूम रहे हैं इसी मांग पर आज उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया और खदान में कामकाज को पूरी तरह से बंद करवा दिया इनका कहना है कि पिछले दो वर्षों से यह लोग घूम रहे हैं लेकिन यहां पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है यहां तक की उन्होंने इस बारे में पश्चिम बर्धमान जिला आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष अभिजीत घटक मंत्री मलय घटक से भी गुहार लगाई है लेकिन अभी तक कोई फायदा नहीं हुआ है। वहीं इस बारे में जब हमने यहां के प्रोजेक्ट ऑफिसर देवाशीष चक्रवर्ती से बात की तो उन्होंने कहा कि यहां के स्थानीय लोग बार-बार अवैध तरीके से खदान में कामकाज और रुकवा दे रहे हैं जिस वजह से खदान को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है इससे न सिर्फ यहां पर ठेका प्राप्त कंपनी को नुकसान हो रहा है बल्कि सरकार को भी नुकसान पहुंच रहा है उन्होंने कहा की नई कंपनी को ठेका मिला है उन्होंने अत्याधुनिक मशीन उतरी हैं उनको चलाने के लिए उन्होंने प्रशिक्षित कर्मचारी भी रखे हैं हालांकि उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग मानते हुए साथ पुराने कर्मचारियों को भी नियुक्त किया है और आश्वासन दिया है कि जैसे-जैसे काम आगे बढ़ेगा वह और भी अन्य कर्मचारियों को नियुक्त करेंगे लेकिन स्थानीय लोग अधीर हो रहे हैं और वह बार-बार अगर कानूनी तरीके से काम रुकवा दे रहे हैं

रानीगंज के विकास को लेकर आज रानीगंज सिटीजंस फोरम की तरफ से एक का प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम वर्धमान जिला शासक एस पोन्नाबलम से मुलाकात की

पब्लिक न्यूज आसनसोल:– रानीगंज के विकास को लेकर आज रानीगंज सिटीजंस फोरम की तरफ से एक का प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम वर्धमान जिला शासक एस पोन्नाबलम से मुलाकात की और रानीगंज के विकास को लेकर कई मुद्दे उनके सामने रखें इस बारे में संगठन से जुड़े प्रदीप कुमार नंदी ने कहा कि आज जिला शासक के साथ उनके प्रतिनिधिमंडल की एक बैठक हुई इस बैठक में रानीगंज को फिर से सब डिवीजन का दर्जा लौटने की मांग की गई इसके अलावा रानीगंज के राजार बांध तालाब को फिर से ठीक करने की मांग की गई उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा तालाब है तकरीबन 43 एकड़ में यह फैला हुआ है लेकिन वर्तमान में इस तालाब की हालत बहुत ज्यादा खराब हो चुकी है पानी बहुत खराब हो चुका है उसे तालाब को ठीक करने की मांग की गई उन्हें कहा कि कुछ समय पहले पता चला था कि उसे तालाब को ठीक करने के लिए 6 करोड रुपए सरकार की तरफ से दिए गए हैं लेकिन अभी तक तालाब का रखरखाव शुरू नहीं हुआ है आज के इस बैठक में उसे पर भी चर्चा हुई इसके साथ ही ट्रैफिक जाम को लेकर भी बातचीत हुई उन्होंने कहा कि रानीगंज में टोटो की संख्या इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि ट्रैफिक जाम एक बहुत बड़ी समस्या हो गई है इसके अलावा मिनी बसें भी जहां पर उनका स्टॉपेज नहीं है वहां पर रुक जाती है जिस वजह से ट्रैफिक एग्जाम की समस्या बनी रहती है उन्होंने कहा कि जिला शासक ने उनकी बातों को गौर से सुना और आश्वासन दिया कि उनकी तरफ से जो भी होगा वह जरूर करेंगे