पब्लिक न्यूज भरत पासवान कुल्टी : राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रदिप मजुमदार ने कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के नियामतपुर में एक निजी भवन में शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण संगठनिक बैठक की। एसआईआर (विशेष गहन संशोधन) से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित इस बैठक में कार्यकर्ताओं की परेशानियां, कार्य की प्रगति और आगामी योजनाओं उन्होंने पर विस्तृत चर्चा की। मंत्री मजूमदार पश्चिम वर्धमान जिले में एसआईआर के लिए पार्टी की जिम्मेदारियों के पर्यवेक्षक के रूप में सक्रिय हैं। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिसमें दस्तावेज सत्यापन और नामांकन की चुनौतियों पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में राज्य नेता उज्ज्वल चटर्जी, राज्य सचिव वी. शिवदासन दासु, कुल्टी विधानसभा के तृणमूल ब्लॉक एक के अध्यक्ष बादल पूईतंडी, ब्लॉक दो के अध्यक्ष कंचन राय, बोरो चेयरमैन, तृणमूल के पार्षद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए मंत्री प्रदीप मुजमदार ने कहा केंद्रीय सरकार के दिशा निर्देश चुनाव आयोग ने जल्दबाजी मे एसआईआर को जनता के ऊपर डाला है। पार्टी के निर्देशानुसार वार्ड ओर बूथ स्तर पर इस कार्यक्रम कि समीक्षा पार्टी कर राज्य नेतृत्व को जानकारी देगी। उसकी तैयारी किस प्रकार पार्टी बीएलओ द्वारा कि गयी उसकी विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त कि, पार्टी मतदाताओं के सहयोग के लिये बूथ स्तर पर कैंप कर सहयोग कर रहे है, जिससे कोई वैध वोटर लिस्ट से बाहर ना हो। Post navigation आसनसोल नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में विकास कार्यों को तेज गति से पूरा करने पर जोर साइकिल एक्सपीडिशन से सकुशल लौटे सभी बच्चे, डायरेक्टर ने भारतीय सेना का जताया आभार