पब्लिक न्यूज भरत पासवान कुल्टी : विश्व एड्स दिवस पर सोमवार को कुल्टी के चबका यौन पल्ली में विशेष जागरूकता और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यहां दुर्बार महिला समन्वय समिति और पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में एचआईवी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की निः शुल्क जांच की गई। इसके अलावा यहां पर किस तरह से सुरक्षित यौन संबंध बनाए जाते हैं उसे पर जानकारी दी गई। कंडोम के इस्तेमाल को लेकर भी जानकारी प्रदान की गई। वहीं यहां कंडोम और सेनेटरी नैपकिन वितरण किया गया। साथ ही महिलाओं को कंबल दिए गए और शीत वस्त्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के जरिए एड्स से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। इस मौके पर जिला लीगल सर्विसेज के सचिव आम्रपाली चक्रवर्ती, डिप्टी सीएमओएच अन्य मुखर्जी उपस्थित थे। Post navigation डॉ. स्वाति नंदी चक्रवर्ती ने संभाला आसनसोल गर्ल्स कॉलेज की नई प्रिंसिपल का पदभार भाजपा के सभा के जवाब में 7 दिसंबर को तृणमूल करेगी जनसभा, 30 हजार लोगों के शामिल होने का दावा