पहलगाम के आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा कल देर रात पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया था इसे देखते हुए पूरे भारत के साथ-साथ बर्नपुर रेलवे स्टेशन पर भी हाई अलर्ट देखा गया

पब्लिक न्यूज आसनसोल:– पहलगाम के आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा कल देर रात पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया था इसे देखते हुए पूरे भारत के साथ-साथ बर्नपुर रेलवे स्टेशन पर भी हाई अलर्ट देखा गया इस बारे में यहां के आरपीएफ इंस्पेक्टर इंचार्ज अजय कुमार गोयल ने बताया कि वर्तमान में जो बेहद संवेदनशील माहौल बना हुआ है इसे देखते हुए बर्नपुर रेलवे स्टेशन पर भी हाई अलर्ट बरती जा रही है। किसी भी संदेश वस्तु या व्यक्ति की जांच की जा रही है और जरूरत पड़े तो उन्हें हिरासत में भी लिया जाएगा उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसे किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने की जरूरत नहीं पड़ी है उन्होंने कहा कि रात दिन पेट्रोलिंग की जा रही है और यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *