पब्लिक न्यूज भरत पासवान बाराबनी : राज्य सरकार के जनहित योजनाओं का प्रचार करने के उद्देश्य से उन्नयनेर पांचाली अभियान की शुरुआत की गई है। वहीं बुधवार को बाराबनी विधायक सह आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय ने आठ टेबलों का उद्घाटन  किया गया। वहीं बाराबनी के पानुड़िया आंचलिक तृणमूल कार्यालय से क्षेत्र के आठ पंचायतों के लिए आठ टेबलो का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बाराबनी के विधायक विधान उपाध्याय के साथ बाराबनी पंचायत समिति के सभापति असित सिंह, जिला परिषद सदस्य पूजा माड्डी, माला बाउरी सहित काफी संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता मौजूद थे। इस संबंध में विधान उपाध्याय ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में ममता बनर्जी के नेतृत्व में विकास के जो कार्य हुए हैं उनके बारे में लोगों को बताने के लिए यह आठ टेबलों इस क्षेत्र के 8 ग्राम पंचायत क्षेत्र में घूमेंगे। उन्होंने कहा कि यह टेबलो एक महीने तक घूमेंगे। वहीं बाराबनी पंचायत समिति अध्यक्ष असित सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के साथ-साथ इस क्षेत्र में भी विकास के कार्य हुए हैं। जनहित योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए अगले 1 महीने तक यह टेबलो 8 ग्राम पंचायत इलाकों में घूमेंगे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी हमेशा लोगों के विकास के बारे में सोचती है लेकिन भाजपा सिर्फ लोगों से झूठ बोलती है। झूठ बोलकर ही लोगों को अपने साथ रखने का ख्वाब देखते हैं लेकिन यह सपना पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगले साल के विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र से विधान उपाध्याय इस जिले में रिकॉर्ड वोट से जीत प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि इसकी वजह यह है कि ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए विधान उपाध्याय ने यहां से तीन बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। वहीं विधान उपाध्याय के कार्यकाल के दौरान जो कार्य किया है उससे लगभग 90% विकास कार्य पूरे हो चुके हैं बाकी के 10% कार्यों को भी पूरा कर लिया जाएगा। वहीं भाजपा नेता और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी द्वारा असित सिंह पर अवैध तरीके से कमाई करने के आरोप लगाए गए थे, इसके जवाब में असित सिंह ने कहा कि शुभेंदू अधिकारी को पहले इस बात का जवाब देना होगा उन्होंने मेदनीपुर में कितनी अवैध कमाई की है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा इस क्षेत्र में कानूनी रोजगार के स्रोतों को भी बंद करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यहां पर बालू या कोयले का अवैध कारोबार नहीं होता जो भी हो रहा है वह कानूनी है। जिसका टैक्स सरकार को मिलता है। वहीं राहुल सिन्हा द्वारा जिले में नया श्रमिक संगठन बनाए जाने के कयासों को लेकर उन्होंने कहा कि कोई कुछ भी कर सकता है लेकिन जनता जानती है कि कौन 24 घंटे 365 दिन उनके साथ रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *