ग्रेफाइट फैक्ट्री में गर्म पिच गिरने से तीन मजदूर झुलसे, हालत नाजुक दुर्गापुर


पब्लिक न्यूज भरत पासवान दुर्गापुर : दुर्गापुर के ग्रेफाइट फैक्ट्री में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। गर्म पिच अचानक नीचे गिरने से तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।कोक ओवन थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। श्रमिम संगठन सूत्रों के अनुसार उज्ज्वल मुखर्जी, अभिजीत भुई एवं मृणाल राय रोज़ की तरह काम कर रहे थे। उसी समय ऊपर की मंज़िल पर वेल्डिंग का काम चल रहा था। अचानक वेल्डिंग की चिंगारी नीचे रखे गर्म पिच पर गिरते ही तेज़ धमाके जैसी स्थिति बन गई और तीनों मजदूर आग की चपेट में आ गए। सबसे गंभीर रूप से मृणाल राय घायल हुए हैं। वहीं तीनों को विधान नगर के एक प्राइवेट मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृणाल की स्थिति बिगड़ने पर उन्हें तुरंत वेंटिलेशन पर रखा गया है। अस्पताल सूत्रों का दावा है कि घायलों के शरीर पर 50 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक बर्न इंजरी पाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *