पब्लिक न्यूज़ आसनसोल:– केंद्र सरकार पर जन विरोधी नीतियों को लागू करने और निजीकरण करने का आरोप लगाते हुए आज सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियन और किसान मोर्चा की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया यहां पर इंटक सीएमएस सीटु सहित तमाम केंद्रीय ट्रेड यूनियन के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे इनका कहना है कि जिस तरह से केंद्र सरकार निजीकरण कर रही है उस देश आर्थिक रूप से कमजोर हो जाएगा उन्होंने कहा कि कोयला खदान हो या जीवन बीमा निगम या बैंक हर जगह पर निजीकरण की कोशिश की जा रही है इसे रोकने की आवश्यकता है इनका कहना है कि बैंक और कोयला खदान का राष्ट्रीयकरण किया गया था लेकिन आज केंद्र की भाजपा सरकार उसे फिर से निजी हाथों में देना चाहती है जिससे कुछ पूंजी पतियों को तो लाभ मिलेगा लेकिन जनता को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी इसी के खिलाफ आज प्रतीकात्मक रूप से विरोध प्रदर्शन किया गया और अगर केंद्र की भाजपा सरकार अपने निजीकरण की नीति से नहीं हटती तो आने वाले समय में सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियन द्वारा बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। Post navigation आज भारत के संविधान दिवस के मौके पर कांग्रेस की तरफ से आसनसोल के गिरजा मोड इलाके में एक कार्यक्रम का आयोजन किया छौरा 7/9 पीट कोलियरी इलाके में छाई से भरा डंफर घर पर पलटा बाल बाल बचे।