पब्लिक न्यूज भरत पासवान बर्नपुर।बर्नपुर स्थित महात्मा गांधी हाई स्कूल में आज उच्च माध्यमिक परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं ने अतिरिक्त पैसे वसूली के आरोप में विरोध प्रदर्शन किया। परीक्षार्थियों का आरोप है कि पूरे राज्य में जहां माध्यमিক और उच्च माध्यमिक परीक्षार्थियों से एडमिट कार्ड के नाम पर 400 रुपये लिए जा रहे हैं, वहीं इस स्कूल की ओर से उनसे अतिरिक्त 90 रुपये की मांग की जा रही है।
छात्र-छात्राओं का कहना है कि जब उन्होंने स्कूल प्रशासन से यह सवाल किया कि उन्हें यह अतिरिक्त 90 रुपये क्यों देने होंगे, तो इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। आरोप है कि इस अतिरिक्त राशि के बदले कोई रसीद भी प्रदान नहीं की जा रही है, जिससे छात्रों में असंतोष और बढ़ गया है।
परीक्षार्थियों का आरोप है कि स्कूल और प्रशासन की ओर से उनके साथ अन्याय किया जा रहा है और बिना किसी स्पष्ट कारण के उनसे अतिरिक्त पैसे वसूले जा रहे हैं। उन्होंने इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर अतिरिक्त शुल्क वसूली बंद करने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
घटना को लेकर समाचार लिखे जाने तक स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *