Tag: DHARMIK AND SAMAJIK

  • सामाजिक संगठन राधा ट्रस्ट फाउंडेशन की तरफ से आज गरीब जरूरतमंद परिवारों के बीच शीत वस्त्र वितरण किया गया।

    सामाजिक संगठन राधा ट्रस्ट फाउंडेशन की तरफ से आज गरीब जरूरतमंद परिवारों के बीच शीत वस्त्र वितरण किया गया।

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल :– सामाजिक संगठन राधा ट्रस्ट फाउंडेशन की तरफ से आज गरीब जरूरतमंद परिवारों के बीच शीत वस्त्र वितरण किया गया। काली पहाड़ी स्टेशन के निकट गरीब बस्ती में वस्त्र वितरण किया गया। यहां पर दर्जनों की संख्या में जरूरतमंदों के बीच ठंड से बचने के लिए शीत वस्त्र का वितरण किया गया इस मौके पर संगठन से जुड़े पदाधिकारी ने बताया कि जब कुछ दिनों पहले वह यहां पर आए थे तो देखा कि यहां के जरूरतमंद परिवारों में ठंड से बचने के लिए कपड़ों का भाव है तभी उन्होंने तय कर लिया था कि वह यहां पर गर्म कपड़ों का वितरण करेंगे और आज यह कार्यक्रम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वह इस तरह के कार्यक्रम करते रहेंगे। गरीब बच्चों के हाथों में शीत वस्त्र दी गई लगभग 250 से 300 गरीबों के हाथ में कुछ खाने की सामग्री और शीत वस्त्र पुराने कपड़े संस्था के तरफ से दी गई। संस्था के सदस्य ने कहा कि और भी बड़े कार्य करेंगे हम लोग अगर पश्चिम बर्दवान के सभी लोग हमें सहायता करेंगे तो हम गरीब इलाके में जाकर गरीबों का हर मुमकिन मदद करेंगे।

  • असेंबली ऑफ़ गॉड ने बहुला में यीशू का जन्म दिवस मनाया।

    असेंबली ऑफ़ गॉड ने बहुला में यीशू का जन्म दिवस मनाया।

    पब्लिक न्यूज़ मंथन पसवान पांडवेश्श्वर–: पांडवेश्श्वर विधानसभा अंतगर्त बहुला में असेंबली ऑफ़ गॉड बहुला में केक काटकर ईसा मसीह (यीशू)का जन्म दिवस मनाया गया,इस दौरान पास्टर(father) पप्पू कुमार तुरी ने कहा की आज हमलोग यसु मासी का जन्म उत्सव को मना रहें है उनका जन्म प्राय: चार ईसापूर्व से छ: ईसा पूर्व के बीच हुआ था,लोग इसे 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्म दिवस के रूप में मनाते हैं,
    उन्होंने संदेश दिया था लोगों की अपने पड़ोसियों को भी अपने सामान प्रेम दो इसी संदेश को हमलोग इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों तक पंहुचा रहें है,दूसरी और बहुला ग्राम पंचायत के उप प्रधान बीर बहादुर सिंह ने कहा की हर साल ईसाई (क्रिश्चियन)धर्म के साथ-साथ और कई धर्म मिल कर इस तरह के कार्यक्रम को करते है.उन्होंने कहा की यीशु मसीह की जो बानी है की इंसान सबसे बड़ा भगवान होता है उसी बानी को लेकर यहां के लोग उत्साह के साथ यीशु का जन्म दिवस मानते है,इस दौरान बहुला अंचल के सभापति उत्तम मिर्धा,राजकुमार पाल,रामलाल तुडू,धीरज शाव,सुबेन्धू बाउरी,बंटी सिंह तथा सभी सदस्य गण उपस्थित रहे.

  • बहुत जल्द आदिवासी समाज का सबसे बड़ा त्यौहार बांधना त्यौहार मनाया जाएगा इसे लेकर आज आदिवासी समाज की तरफ से एक प्रतिनिधि मंडल ने मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात

    बहुत जल्द आदिवासी समाज का सबसे बड़ा त्यौहार बांधना त्यौहार मनाया जाएगा इसे लेकर आज आदिवासी समाज की तरफ से एक प्रतिनिधि मंडल ने मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल:– बहुत जल्द आदिवासी समाज का सबसे बड़ा त्यौहार बांधना त्यौहार मनाया जाएगा इसे लेकर आज आदिवासी समाज की तरफ से एक प्रतिनिधि मंडल ने मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि जिस तरह से राज्य सरकार द्वारा दुर्गा पूजा के आयोजन में अनुदान दिया जाता है उसी प्रकार आदिवासियों के इस सबसे बड़े त्यौहार के लिए भी आर्थिक अनुदान का प्रबंध किया जाए इसे लेकर आज उन्होंने मेयर से गुहार लगाई इस बारे में मेयर से बातचीत के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों की तरफ से मोतीलाल सोरेन ने बताया कि आज बांधना उत्सव के आयोजन में राज्य सरकार द्वारा आदिवासियों को आर्थिक अनुदान दिए जाने के मुद्दे पर मेयर से बातचीत हुई मेयर ने कहा कि नगर निगम की तरफ से इस त्यौहार के आयोजन को लेकर हर प्रकार की सेवा दी जाएगी चाहे वह बिजली पानी साफ सफाई हो हर प्रकार की सहूलियत आसनसोल नगर निगम की तरफ से दी जाएगी लेकिन आर्थिक अनुदान का मुद्दा राज्य सरकार के ऊपर निर्भर है इसके लिए आदिवासी समाज को मुख्यमंत्री के पास आवेदन करना होगा। इसे लेकर जब हमने आसनसोल नगर निगम के बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा से बात की तो उन्होंने कहा कि आज आदिवासी समाज की तरफ से एक प्रतिनिधिमंडल आया था जिसमें मोतीलाल सोरेन पूर्व काउंसलर नरेंद्र नाथ मुर्मू सहित विभिन्न आदिवासी समाज के मुखिया उपस्थित थे उन्होंने उनके सबसे बड़े त्यौहार बांधना के दौरान आर्थिक सहयोग का अनुरोध किया इसे लेकर आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों को बताया गया कि यह राज्य सरकार का विषय है और मेयर और नगर निगम के कमिश्नर ने पहले ही राज्य सरकार को आवेदन किया है कि बांधना त्यौहार के लिए अगर आदिवासी समाज को आर्थिक अनुदान दिया जा सके तो इसका प्रबंध किया जाए।

  • सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहबजादों की शहादत दिवस पर आज भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहबजादों की शहादत दिवस पर आज भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल:– सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहबजादों की शहादत दिवस पर आज भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादों की शहादत को नमन किया गया। इस मौके पर अग्निमित्रा पाल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा गलत इतिहास पढ़ाया गया था। जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है जबकि उनका बच्चों से कोई सरोकार नहीं था। वह सिर्फ बच्चों से सिर्फ प्यार करते थे जो कि सभी करते हैं । लेकिन कांग्रेस द्वारा असली इतिहास को भुला दिया गया। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चार बेटों जिनमें दो बेटों की उम्र दस साल से भी कम थी उनको धर्म परिवर्तन न करने पर औरंगज़ेब ने जिंदा दीवार में चुनवा दिया। लेकिन कांग्रेस ने इस इतिहास को छुपा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार साहबजादों की शहादत को नमन करते हुए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की बात कही थी।

  • বীর বাল দিবসে বার্নপুরে প্রভাতফেরি / গুরুদ্বোয়ারাতে শ্রদ্ধাঞ্জাপন

    বীর বাল দিবসে বার্নপুরে প্রভাতফেরি / গুরুদ্বোয়ারাতে শ্রদ্ধাঞ্জাপন

    পাবলিক নিউজঃ আসানসোল:– দশম শিখ গুরু গোবিন্দ সিংয়ের চার ছেলের শাহাদত দিবসকে ” বীর বাল দিবস ” হিসেবে পালন করা হচ্ছে। এই উপলক্ষে বৃহস্পতিবার সকালে আসানসোলের বার্নপুরে একটি প্রভাতফেরি বেরোয়। বার্নপুর গুরুদ্বোয়ারা থেকে শুরু হওয়া এই প্রভাতফেরিতে আসানসোল দক্ষিণ বিধান সভার বিজেপি বিধায়ক অগ্নিমিত্রা পাল, বিজেপির রাজ্য কমিটির সদস্য কৃষ্ণেন্দু মুখোপাধ্যায়, আসানসোল পুরনিগমের প্রাক্তন মেয়র জিতেন্দ্র তেওয়ারি, বিজেপির আসানসোল সাংগঠনিক জেলার সভাপতি বাপ্পা চট্টোপাধ্যায় সহ বিজেপি নেতৃত্বরা পুরোভাগে ছিলেন। এতে শিখ সম্প্রদায়ের শতাধিক মানুষেরা অংশ নেন। বার্নপুর গুরুদ্বোয়ারাতে শ্রদ্ধা নিবেদন করে এই প্রভাতফেরি বেরোয়। যা বার্নপুরের ত্রিবেণী মোড, স্টেশন রোড, বারি ময়দান, বার্নপুর বাসস্ট্যান্ড ও টাউনশিপ ঘুরে আবার গুরুদ্বোয়ারা এসে শেষ হয়। কি কারণে এই দিনটি শ্রদ্ধার সাথে পালন করা হয়, তার তাৎপর্যতা তুলে ধরেন বিজেপি নেতৃত্ব।

  • भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के ट्रेड सेल के को कन्वीनर सुब्रतो घाटी उर्फ मिठू घांटी से बात की तो उन्होंने महाकुंभ को लेकर काफी उत्साह दिखाया उन्होंने कहा कि हमारे इलाके से विशेष ट्रेन की सुविधा देनी चाहिए श्रद्धालु के लिये

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के ट्रेड सेल के को कन्वीनर सुब्रतो घाटी उर्फ मिठू घांटी से बात की तो उन्होंने महाकुंभ को लेकर काफी उत्साह दिखाया उन्होंने कहा कि हमारे इलाके से विशेष ट्रेन की सुविधा देनी चाहिए श्रद्धालु के लिये

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल :– दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समावेश महाकुंभ का आयोजन 2025 में किया जाएगा इसे लेकर प्रयागराज में सभी तैयारियां चल रही है उम्मीद है की करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु आएंगे और इस महाकुंभ में सम्मिलित होकर पुण्य अर्जित करने का प्रयास करेंगे प्रशासन और केंद्र सरकार की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी तैयारियां की जा रही है सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए भी इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इस बारे में हमने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के ट्रेड सेल के को कन्वीनर सुब्रतो घाटी उर्फ मिठू घांटी से बात की तो उन्होंने महाकुंभ को लेकर काफी उत्साह दिखाया उन्होंने कहा कि हर 12 साल में महाकुंभ का आयोजन होता है ऐसे में महाकुंभ को लेकर सभी सनातनी बेहद उत्साहित रहते हैं इसलिए सभी चाहते हैं कि वह इस दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सके उन्होंने महाकुंभ के आयोजन को लेकर चल रही तैयारी पर संतोष व्यक्त किया उन्होंने कहा कि जिस तरह से महाकुंभ के लिए तैयारी की जा रही है उसकी जितनी सराहना की जाए कम है इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया लेकिन इसके साथ ही उन्होंने आसनसोल और आसपास के क्षेत्र के हिंदू धर्मावलंबीयों के लिए सरकार से एक अनुरोध किया उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में सनातन धर्म को मानने वाले लोग प्रयागराज के महाकुंभ में सम्मिलित होना चाहते हैं इसलिए यह अच्छा होगा कि सरकार की तरफ से विशेष ट्रेन का प्रबंध किया जाए उन्होंने कहा कि जब अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण हुआ था उस समय विशेष ट्रेन का प्रबंध किया गया था इसलिए यह बहुत अच्छा होगा कि इस आयोजन के लिए भी विशेष ट्रेन का प्रबंध किया जाए उन्होंने कहा कि इस बारे में उनकी आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल से बात हुई है उन्होंने भी उनके इस प्रस्ताव का समर्थन किया है इसके अलावा भाजपा के कई अन्य नेताओं विधायकों से भी उन्होंने इस संबंध में बातचीत की है सभी ने उनके प्रस्ताव का समर्थन किया है उन्होंने कहा कि उनको पूरा भरोसा है की केंद्र सरकार उनके इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करेगी और इस क्षेत्र के सनातन धर्म को मानने वाले लोगों की सुविधा के लिए महाकुंभ तक जाने के विशेष ट्रेन का प्रबंध करेगी।

  • आसनसोल नगर निगम के एनएस रोड स्थित नया मरोड महाबीर मंदिर के गुरुवार 44 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस की ओर से 150 जरूरतमंदों को कंबल दिया गया।

    आसनसोल नगर निगम के एनएस रोड स्थित नया मरोड महाबीर मंदिर के गुरुवार 44 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस की ओर से 150 जरूरतमंदों को कंबल दिया गया।

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल :– आसनसोल नगर निगम के एनएस रोड स्थित नया मरोड महाबीर मंदिर के गुरुवार 44 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस की ओर से 150 जरूरतमंदों को कंबल दिया गया। मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के हाथों कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर महाबीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा, सीताराम दारुका, विशिष्ट व्यवसायी और समाजसेवी विनोद गुप्ता, तृणमूल वार्ड कमेटी के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, गोपाल विजय वर्गीय, विमल जालान, शाहिद परवेज, उदय वर्मा, मो. पुतुल, तरुण भगत, राजेंद्र प्रसाद, सहित इस वार्ड के तमाम टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। यहां पर डेढ़ सौ के करीब जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि हर साल ठंड के मौसम में यहां पर कंबल का वितरण किया जाता है। इस साल भी इसका आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से वह यहां के लोगों के साथ और गहराई से जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमेशा कहती हैं कि समाज के गरीब तबके के लोगों के साथ खड़े रहने की आवश्यकता है और इसी कड़ी में यह एक प्रयास है। वहीं उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सभी लोगों के लिए 75 योजना चालू की है। माइनारिटी समुदाय की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोन की व्यवस्था की है। सभी जाती धर्म के लोगों को एक साथ लेकर चलती है। वही विनोद गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से अमरनाथ चटर्जी के 44 नंबर वार्ड के पार्षद बनने के बाद से यहां पर विकास के कार्यों को किया है। उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से डेढ़ सौ के लगभग कंबल का वितरण किया गया। उससे इस ठंड के मौसम में जरूरतमंद तबके के लोगों को काफी फायदा होगा।

  • खांद्रा उदवर्तन वृद्धाश्रम में सभी सदस्यों को एक एक कंबल दिया।अगले सप्ताह से आर,के एच, आई, वी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर मुफ्त स्वस्थ जांच करेगी।

    खांद्रा उदवर्तन वृद्धाश्रम में सभी सदस्यों को एक एक कंबल दिया।अगले सप्ताह से आर,के एच, आई, वी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर मुफ्त स्वस्थ जांच करेगी।

    पब्लिक न्यूज़ मंथन पसवान अंडाल–: खांद्रा उदवर्तन वृद्धा आश्रम में स्माईल भारत फांउडेशन की ओर से आश्रम के सभी सदस्यों को एक एक कंबल दिया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आर,के एच आई वी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर के एच,ओ,डी दिलीप तुरी,स्माईल भारत फांउडेशन के अध्यक्ष रजत गोस्वामी, सचिव कलबीर सिंह,आदि के हांथों कंबल वितरण किया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथी दिलीप तुरी ने कहा आर,के, एच,आई,वी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर अगले सप्ताह से आश्रम के सभी सदस्यों की हर सप्ताह स्वस्थ्य जांच शिविर लगायेगी,इन वृद्धाश्रम के सभी सदस्य की स्वस्थ्य अच्छी रहे इसको लेकर हमारी संस्था यह कदम उठा रही है.।

  • आसनसोल महिला उद्योग की तरफ से आज बर्नपुर के एक चेशायर होम में दिव्यांग लोगों के साथ समय बिताया

    आसनसोल महिला उद्योग की तरफ से आज बर्नपुर के एक चेशायर होम में दिव्यांग लोगों के साथ समय बिताया

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल :– आसनसोल महिला उद्योग की तरफ से आज बर्नपुर के एक चेशायर होम में दिव्यांग लोगों के साथ समय बिताया गया और उन्हें कुछ भोजन सामग्री और शीत वस्त्र बांटे गए। इस मौके पर आसनसोल महिला उद्योग की कर्णधार और मंत्री मलय घटक के पत्नी सुदेशना घटक मुख्य रूप से उपस्थित थी। उनकी मौजूदगी में यहां पर दिव्यांग व्यक्तियों और बच्चों को भोजन सामग्री और ठंड के लिए कुछ कपड़े स्वेटर मफलर आदी दिए गए इसके साथ ही यहां पर इन दिव्यांग लोगों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए इन्होंने दिखा दिया की प्रतिभा के मामले में यह किसी से काम नहीं है यहां पर केक भी काटा गया और सभी ने एक दूसरे का मुंह मीठा किया इसके साथ ही यहां पर संगीत की धुन पर लोग थिरकते भी दिखे। कार्यक्रम के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए सुदेशना घटक ने कहा कि वह हर विशेष अवसर पर यहां पर आतीं हैं और यहां के दिव्यांग बच्चों और अन्य व्यक्तियों के साथ समय बिताती हैं उन्होंने कहा कि प्रतिभा के मामले में यह किसी से कम नहीं है इनको सहानुभूति नहीं सहयोग की आवश्यकता है और वही सहयोग उपलब्ध कराने के लिए वह चाहे क्रिसमस हो होली हो दिवाली हो या अन्य कोई अवसर यहां पर आतीं हैं और यहां के लोगों के साथ समय बितातीं हैं उन्होंने कहा कि इन लोगों को समाज के मुख्य धारा में जोड़ने के लिए इससे अच्छा अवसर नहीं हो सकता ताकि यह भी समाज के अन्य लोगों के साथ खुशियों में शामिल हो।

  • आज आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके में स्थित मां घाघर बुड़ी मंदिर प्रांगण में ब्रह्मर्षी समाज का मिलन समारोह आयोजित किया गया

    आज आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके में स्थित मां घाघर बुड़ी मंदिर प्रांगण में ब्रह्मर्षी समाज का मिलन समारोह आयोजित किया गया

    आज आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके में स्थित मां घाघर बुड़ी मंदिर प्रांगण में ब्रह्मर्षी समाज का मिलन समारोह आयोजित किया गया यहां पर पानागढ़ से लेकर चितरंजन तक ब्रह्मर्षी समाज के लोग उपस्थित हुए थे यहां पर सभी ने एक दूसरे से मुलाकात की और एक दूसरे से जान पहचान बढ़ाई इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए ब्रह्मर्षी समाज के सदस्य सदन कुमार सिंह ने कहा कि आज चितरंजन से लेकर पानागढ़ तक विशाल इलाके में रहने वाले ब्रह्मर्षि समुदाय के लोग इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा अक्सर होता है कि नाम के बाद लगने वाले उपाधि की वजह से एक समाज के होकर भी आपस में जान पहचान नहीं होती यही वजह है कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ताकि एक समाज के लोगों में आपसे जान पहचान हो और उनके अंदर एकता को बढ़ावा दिया जा सके उन्होंने कहा कि ऐसा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर एक ही समाज के लोगों में आपस में जान पहचान बढ़ रही है जो कि इस समाज के एकता और विकास के लिए बहुत जरूरी है।