Tag: devlopment

  • बर्नपुर के पुराना हॉट एसएसपी मैदान में अपराजिता सब पेयेछिर आसर की शुरुआत हुई यहां पर मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री मलय घटक उपस्थित थे इस कार्यक्रम के आयोजकों ने सबसे पहले मंत्री मलय घटक का स्वागत किया

    बर्नपुर के पुराना हॉट एसएसपी मैदान में अपराजिता सब पेयेछिर आसर की शुरुआत हुई यहां पर मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री मलय घटक उपस्थित थे इस कार्यक्रम के आयोजकों ने सबसे पहले मंत्री मलय घटक का स्वागत किया

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल :–आज बर्नपुर के पुराना हॉट एसएसपी मैदान में अपराजिता सब पेयेछिर आसर की शुरुआत हुई यहां पर मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री मलय घटक उपस्थित थे इस कार्यक्रम के आयोजकों ने सबसे पहले मंत्री मलय घटक का स्वागत किया इसके उपरांत कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम के जरिए लड़कियों को आत्मरक्षा के कौशल सिखाए जाएंगे यहां कराटे योग के साथ-साथ संगीत की शिक्षा भी दी जाएगी इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए मंत्री ने कहा कि कुछ दिनों पहले कोलकाता में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी जिसे लेकर पूरे बंगाल में काफी हलचल हुई घटना के 12 घंटे के अंदर राज्य की पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया लेकिन फिलहाल यह मामला सीबीआई के अधीन है सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है लेकिन 3 महीने से ऊपर बीत चुके हैं लेकिन अभी तक दोषी को सजा नहीं मिली है उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने भारत के पुराने कानून व्यवस्था को बदलकर भारत न्याय संहिता नामक नई कानून व्यवस्था लागू की इस नई कानून व्यवस्था में 16 वर्ष से कम आयु की किसी लड़की के साथ अगर सामूहिक बलात्कार होता है तो आरोपियों को फांसी की सजा का प्रावधान है लेकिन अन्य अपराधों में यह प्रावधान नहीं है जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जो कानून विधानसभा में पास करवाया था उस  अपराजिता कानून में ऐसे अपराधों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान है यह बिल अभी राष्ट्रपति के पास अनुमोदन के लिए लंबित है उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है और अपराजिता सब पेयेछिर आसर में भी लड़कियों महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है जिसे देखकर काफी अच्छा लग रहा है।

  • डीएम कार्यालय में अतर्राष्टीय साक्षरता दिवस का आयोजन

    डीएम कार्यालय में अतर्राष्टीय साक्षरता दिवस का आयोजन

    अमित कुमार गुप्ता आसनसोल:– डीएम कार्यालय में अतर्राष्टीय साक्षरता दिवस का आयोजन
    एडीडीए के सभाकक्ष में रविवार जनशिक्षा प्रचार व ग्रथागार परिसेवा विभाग पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से डीएम एस पन्नमबलम की अध्यक्षता में अतर्राष्टीय साक्षरता दिवस मनाया गया। डीएम ने कहा कि अब किताबों का ज्ञान के साथ आधुनिक तकनीक की जानकारी का होना बहुत जरुरी है जैसे कम्प्युटर का बेसिक ज्ञान व मोबाइल चलाना सीखना आवश्यक हो गया है। साथ ही बैंक के खाते से जमा व निकासी के लिए फार्म भरना आदि की जानकारी का होना भी जरूरी है।

    इस अवसर पर सभी अतिथियों को उत्तरीय ओढ़ाकर,पुष्पगुच्छ व मोमेटो देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का जिला परिषद के अध्यक्ष विश्वनाथ बाउरी और डीएम एस पन्नमबलम ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। मौके पर सास्कृतिक कार्यक्रम के तहत गीत संगीत पेश किया गया।मौके पर एडीएम संजय पाल,एसडीओ विश्वजीत भट्टाचार्या, डी आई समेत व्यापक संख्या मे छात्र-छात्राये व अभिभावक उपस्थित थे।

  • मिलेंगे दो वर्ष के लिए प्रति माह तीन हज़ार रुपए। इंडिया पावर का शिक्षा छात्रवृत्ति कार्यक्रम मेधा का आयोजन, पांच छात्राओं का किया गया चायन सम्मानित के लिऐ

    मिलेंगे दो वर्ष के लिए प्रति माह तीन हज़ार रुपए। इंडिया पावर का शिक्षा छात्रवृत्ति कार्यक्रम मेधा का आयोजन, पांच छात्राओं का किया गया चायन सम्मानित के लिऐ

    अमित कुमार गुप्ता/पब्लिक न्यूज ब्यूरो आसनसोल:–आसनसोल, 6 सितंबर: इंडिया पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईपीसीएल) की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत शिक्षा छात्रवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस वर्ष आसनसोल के श्रीहरि ग्लोबल स्कूल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में इंडिया पावर के लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्रों की पाँच उत्कृष्ट छात्राओं को सम्मानित किया गया, तथा उन्हें अपनी उच्चतर माध्यमिक शिक्षा पूरी करने के लिए दो वर्षीय छात्रवृत्ति प्रदान की गई.समारोह की अध्यक्षता श्री सोमेश दासगुप्ता, पूर्णकालिक निदेशक, इंडिया पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने की, जिसमें उल्लेखनीय अतिथि के रुप में श्री बिधान उपाध्याय, मेयर, आसनसोल नगर निगम और विधायक, बाराबानी ,श्री नीलाद्रि रॉय, निदेशक (तकनीकी) संचालन, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड,श्री अजय भौमिक , महाप्रबंधक, इंडिया पावर,श्री सर्वेश कुमार, महाप्रबंधक (ई एंड एम), स्वामी सोमात्मानंद जी महाराज, सचिव, रामकृष्ण मिशन आश्रम उपस्थित रहे.
    ज्ञात हो कि इंडिया पावर के शताब्दी समारोह के हिस्से के रूप में 2019 में शुरू किया गया, मेधा बालिका शिक्षा में एक महत्वपूर्ण योगदान के रूप में उभरा है, जो गरीबी, सामाजिक वर्जनाओं और शिक्षा तक पहुंच की कमी की चुनौतियों का सीधे समाधान करता है, जो कई लड़कियों को स्कूल छोड़ने के लिए मजबूर करती हैं। शिक्षा के माध्यम से लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए कार्यक्रम की प्रतिबद्धता भारत सरकार की “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” पहल के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य बालिकाओं का उत्थान और शिक्षा करना है।

    इस दिन आलो हालदार – बीजपुर नेताजी शिक्षा निकेतन,मोसेना खातून – दोमोहानी केलेजोरा गर्ल्स हाई स्कूल ,पायल माजी – सत्तोर हाई स्कूल , वृष्टि माजी – बोगरा विवेकानंद मिशन हाई स्कूलसुमैया सुल्ताना – बोरिंगडांगा हाई स्कूल को छात्र वृति के लिए चयन किया गया.
    श्री सोमेश दासगुप्ता ने कहा, “मेधा केवल एक छात्रवृत्ति कार्यक्रम नहीं है; यह जीवन को बदलने की प्रतिबद्धता है। युवा लड़कियों की शिक्षा में निवेश करके, हम एक मजबूत, अधिक समावेशी समाज के निर्माण में योगदान दे रहे हैं, जो अंततः हमारे देश के सतत विकास की ओर ले जाएगा। पिछले छह वर्षों में इस पहल ने जो सकारात्मक प्रभाव डाला है, उस पर हमें अविश्वसनीय रूप से गर्व है।” बताया जाता है कि
    छात्रवृत्ति राशि रु. 3,000 प्रति माह 2 वर्ष के लिए… कक्षा IX-XII के लड़कियों के लिए है.

  • আসানসোলে পিএইচই ওয়েলফেয়ার অ্যাসোসিয়েশনের উদ্যোগে চক্ষু পরীক্ষা ও রক্তদান শিবির আসানসোল,

    আসানসোলে পিএইচই ওয়েলফেয়ার অ্যাসোসিয়েশনের উদ্যোগে চক্ষু পরীক্ষা ও রক্তদান শিবির আসানসোল,

    পাবলিক নিউজঃ ডেস্ক:- আসানসোলের এসবি গরাই রোডের বিবেকানন্দ পল্লী এলাকায় রাজ্যের জনস্বাস্থ্য কারিগরি বিভাগ বা পিএইচই ক্যাম্পাসে পিএইচই ওয়েলফেয়ার অ্যাসোসিয়েশনের পক্ষ থেকে বুধবার একটি রক্তদান শিবিরের আয়োজন করা হয়। পাশাপাশি আয়োজন করা হয়েছিলো একটি চক্ষু পরীক্ষা শিবির। এই রক্তদান শিবিরে সংগঠনের সাথে যুক্ত সদস্য সহ অন্যান্যরা মিলে ৪৫ জন স্বেচ্ছায় রক্তদান করেন। এছাড়াও ৪৮ জনের চক্ষু পরীক্ষা করা হয়।
    এদিনের এই আয়োজন সম্ভব সংগঠনের কনভেনার মৃত্যুঞ্জয় মুখোপাধ্যায় বলেন, রক্তদানের চেয়ে বড় কোন দান নেই। আর গরমের সময় রক্তের একটা ঘাটতি থাকে। কিন্তু চাহিদা কম থাকেনা। তাই এইসব কিছু ভেবে এদিন পিএইচই ওয়েলফেয়ার অ্যাসোসিয়েশন এই রক্তদান শিবিরের আয়োজন করেছে। এদিন রক্ত দান শিবিরের পাশাপাশি চক্ষু পরীক্ষা শিবিরের আয়োজন করা হয়েছে। তিনি আরো বলেন, সংগঠনের তরফে এই প্রথম রক্তদান শিবিরের আয়োজন করা হলো। আগামী দিনে এই ধরনের সামাজিক কাজ করার পরিকল্পনা রয়েছে। এদিনের অনুষ্ঠানে অন্যদের মধ্যে ছিলেন এ্যাসোসিয়েশনের সভাপতি পিএইচই আরসিএফএ ডিভিশনের এক্সিকিউটিভ ইঞ্জিনিয়ার রুপম ঘোষ, কনভেনার অসিত মল্লিক, সহসভাপতি সুব্রত রায়, সুনন্দ চক্রবর্তী, দিলীপ দাস, কানাই গাঙ্গুলি, চন্দন হাজরা, প্রবীর ধর।
    বার্নপুর সোশ্যাল ওয়েলফেয়ার কমিটি ভলেন্টারি ব্লাড ডোনারসের সহযোগিতায় রক্তদান শিবির ও আসানসোল পূর্ণদৃষ্টি আই অ্যান্ড জেনারেল হাসপাতালের সহযোগিতায় চক্ষু পরীক্ষা শিবিরের আয়োজন করা হয়েছিলো।

  • ভাড়া ঘরে অবৈধভাবে কল সেন্টারে জড়িত ১৩ জনকে গ্রেপ্তার করলো সাইবার এবং ডিডি।

    ভাড়া ঘরে অবৈধভাবে কল সেন্টারে জড়িত ১৩ জনকে গ্রেপ্তার করলো সাইবার এবং ডিডি।

    আলোক চক্রবর্তী আসানসোল :-আসানসোল দূর্গাপুর পুলিশ কমিশনারেটের ১৩ তম প্রতিষ্ঠা দিবসে সাইবার এবং ডিডি দপ্তরের অভূতপূর্ব সাফল্য দূর্গাপুরের সিটি সেন্টার থেকে এক ভাড়া বাড়ীতে অবৈধভাবে কল সেন্টার চালানোর অভিযোগে ১৩ জনকে গ্রেপ্তার করলো সাইবার এবং ডিডি দপ্তরের আধিকারিকরা। বুধবার এক সাংবাদিক সম্মেলনে ডিসিপি হেডকোয়ার্টার অরবিন্দ আনন্দ জানান গোপন সূত্রে খবর পেয়ে দূর্গাপুরের সিটি সেন্টারে একটা বাড়ীতে হানা দিয়ে ডিডি দপ্তরের আধিকারিকদের তাদের কাজকর্ম সম্বন্ধে জিজ্ঞেস করাতে তারা অসংলগ্ন কথাবার্তা বলাতে সন্দেহ হওয়াতে জানা যায় তারা একটা কল সেন্টার চালায় মূলত বিদেশি নাগরিকদের এ্যান্টি ভাইরাস এ্যাপ সম্বন্ধে ভুল বুঝিয়ে তাদের কাছ থেকে পেমেন্ট আদায় করতো যেহেতু বিদেশের ব্যাপার সে দেশের আইন বা ডিডি দপ্তরের পক্ষে প্রতারকদের খোঁজা মুশকিল। সাইবার ক্রাইম দপ্তর বাড়ী থেকে ১২ টা ল্যাপটপ, ১৩ টা মোবাইল, ৬ টা হেডফোন সহ ১৩ জনকে গ্রেপ্তার করে বুধবার আসানসোল আদালতে পেশ করলে ৬ জনকে রিমান্ডে নিয়েছে পুলিশ তাদের কাছ থেকে আরো বিশদভাবে জানার জন্য। তবে ধৃতরা সবাই কলকাতার বিভিন্ন এলাকার বাসিন্দা। ধৃতদের মধ্যে গৌরব বিশওয়াল, ইয়াসির আইযুব, মহঃ আজহারউদ্দীন, আবদুল হোসেন, নাসিফ ইসলাম, রাহুল বাহেদি, অঙ্কিত স, শেখ সাদ, মহঃ কাইয়েফ, আনন্দ সাউ, আয়ান আলি, আনন আফজল, শেখ সোয়াব আলি বলে জানান ডিসিপি।

  • अंडाल के नार्थ बाजार में सड़क किनारे कचरा जमा होने से लोगों में बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है।

    अंडाल के नार्थ बाजार में सड़क किनारे कचरा जमा होने से लोगों में बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है।

    मंथन पासवान अंडाल:-अंडाल के नार्थ बाजार के मुख्य सड़क किनारे ढेरो कचरा जमा होने सें लोगों में डेंगू जैसी बीमारियों का डर बन गया हैं।स्थानीय लोगों नें इसके जानकरी अंडाल ग्राम पंचायत में भी दी थी।इसके बाद भी कोई कचरा वहीं सड़क किनारे पड़ी हुई हैं।इस दौरान नार्थ बाजार के रहने वाले टिकलू मुखर्जी ने कहा की यह कचरा यहाँ लगभग 4 सालो से पड़ा हुआ हैं,हमने कितना बार पंचायत और बी.डी.ऑ में भी इसकी जानकरी दें चुके हैं फिर भी इसका कोई समाधान नहीं हुआ हैं।कभी कबार यहाँ के लोग ही इस कचरे को साफ करते हैं।पंचायत और बी.डी.ऑ से भी कोई मदद नहीं मिलती,दूसरी और अंडाल ग्राम पंचायत के प्रधान सरस्वती बाउरी ने कहा की नार्थ बाजार के लोगों से कहा गया था की उस जगह कचरा जमा नही करना है, सब अपनी-अपनी कचरा अपने घर के सामने ही रखे,और महीना में 60 रूपये लगेंगे हर घर से और बी.डी.ऑ द्वारा जो सुविधा है एक भेन आ के सारा कचरा लेकर जायेंगे,लेकिन वहां के लोगों ने 60रूपये महीना देने से मना कर दिया और मना करने के बाद भी नार्थ बाजार के जितने घर हैं सभी अपनी कचरा वहीं फेक कर चले जाते हैं,उन्होंने कहा की हमें खुद ही अपनी जिम्मेदारी लेनी होंगी.

  • इस्को मैं जूनियर इंजीनियर पदनाम लागू, लेकिन डिप्लोमा इंजीनियर अभी भी नाखुश ।

    इस्को मैं जूनियर इंजीनियर पदनाम लागू, लेकिन डिप्लोमा इंजीनियर अभी भी नाखुश ।

    File photo

    अमित कुमार गुप्ता आसनसोल बर्नपुर:–DEFI और बर्नपुर डिप्लोमा इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन के लंबे संघर्ष के परिणामस्वरूप, SAIL इसको प्रबंधन ने आखिरकार डिप्लोमा इंजीनियरों कि लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार कर लिया और आज सभी कर्मचारियों का पदनाम बदल दिया। इस IISCO में जूनियर इंजीनियर पदनाम लागू हुआ, लेकिन डिप्लोमा इंजीनियर अभी भी नाखुश हैं। इस संदर्भ में बर्नपुर डिप्लोमा इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव लब कुमार मन्ना ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि1 मई 2017 को इस्पात मंत्रालय के अवर सचिव द्वारा सेल मैनेजमेंट को एक सलाह दी गई थी, जिसमें कहा गया था कि अन्य CPSEs की तरह डिप्लोमा इंजीनियरों का पदनाम जूनियर इंजीनियर होना चाहिए। प्राथमिक रूप से डिप्लोमा इंजीनियरों के पदनाम को बदलने के लिए 17 दिसंबर 2018 मैं एक कमिटी का गठन सेल कॉर्पोरेट कार्यालय ने किया था, बाद में कमिटी ने सेल में कार्यरत सभी कर्मचारियों के पदनाम को बदलने में रुचि दिखाए थी। फिर दिनांक 12-06-2024 को सेल कॉर्पोरेट कार्यालय ने एक पदनाम परिवर्तन परिपत्र प्रकाशित किया, जिसमें एस-9 ग्रेड से “जूनियर इंजीनियर” पदनाम देने का उल्लेख है, जो सेल में डिप्लोमा इंजीनियर के भर्ती होने के लगभग 22 वर्षों के बाद दिया जाएगा। हमारी मूल मांग एंट्री ग्रेड से डिप्लोमा इंजीनियरों को “जूनियर इंजीनियर” की पदनाम देने की थी और हम उस मांग से रत्ती भर भी पीछे नहीं हट रहे हैं, क्योंकि यह “जूनियर इंजीनियर” की पदनाम अन्य सरकारी और सरकारी संस्थानों में डिप्लोमा इंजीनियरों को दी गई है। हम भविष्य में भी इस दावे पर लड़ाई जारी रखेंगे।

  • अब संजय राय जैसे मंचलों को सबक सिखाएंगी बंगाल की माँ और बेटियां सिख रही हैं जुडो कराटे का गुर

    अब संजय राय जैसे मंचलों को सबक सिखाएंगी बंगाल की माँ और बेटियां सिख रही हैं जुडो कराटे का गुर

    पब्लिक न्यूज ब्यूरो आसनसोल:–आसनसोल, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक नामी ग्रामी आर्जीकर अस्पताल मे एक महिला चिकित्सक के साथ हुई रेप और हत्या की घटना के लगभग 21 दिन पुरे हो चुके हैं, पर अबतक महिला चिकित्सक को न्याय नही मिल पाया है, हालांकि महिला चिकित्सक को न्याय दिलाने के लिये पश्चिम बंगाल के साथ -साथ पुरे देश मे विरोध प्रदर्शन अब भी जारी है, ऐसे मे राज्य के विरोधी दल के नेता और तमाम राजनीती दल की पार्टियां राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल पर कई सवाल उठा रही है, जिससे मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ही नही बल्कि उनकी पुलिस भी कई सवालों के घेरे मे है, बार -बार महिला सुरक्षा को लेकर आवेवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं, राज्य मे आम से लेकर खास तक सड़क पर उतर कर मृतक महिला चिकित्सक के लिये न्याय मांग रहे हैं, ऐसे मे अब राज्य की महिलाएं खुद को असुरक्षित मानते हुए खुद की सुरक्षा के लिये अब जुड्डो कराटे का ट्रेनिंग ले रही है, साथ ही अपनी बेटियों को भी जुडो कराटे की ट्रेनिंग दिलवा रही हैं, आसनसोल के बर्णपुर इलाके मे स्थित एक प्ले ग्राउंड मे माँ बेटियों को एक साथ जुडो कराटे का ट्रेनिंग लेता देख हम भी थोड़ी देर के लिये हैरान रह गए, साड़ी और सलवार सूट मे जुडो कराटे सिखने के लिये माँ बेटियों की यह लालसा उनका जूनून उनका एक -एक दांव- पेंच मानो उन मंचलों को यह चेतावनी दे रहा हो की अब वह चुप नही बैठने वाली वह उनका मुहतोड़ जवाब देने वाली हैं, उनके छक्के छुड़ाने वाली हैं, वह ऑन द स्पोर्ट उनको सजा देने वाली हों, जुडो कराटे का ट्रेनिंग ले रही एक महिला ने कहा की कोलकाता आर्जीकर अस्पताल मे हुई महिला चिकित्सक के साथ हुई रेप और हत्या की घटना के बाद से वह काफी घबराई हुई थीं, उनको हमेशा यह डर सताता रहता था की वह भी अपने घर से अकेले बाहर निकलती हैं, उनकी बेटी भी कभी -कभी अकेले होती है, ऐसे मे उनकी सुरक्षा का क्या, यही कारण है की उन्होंने ऐसे मंचलों से निपटने के लिए जुडो कराटे सिखने के लिये अपने मन मे ठान ली और खुद तो जुडो कराटे का ट्रेनिंग ले ही रही हैं, अपनी बेटियों को भी आत्म सुरक्षा के लिये जुडो कराटे का ट्रेनिंग दिलवा रही हैं, उनका मानना है की राज्य मे जहाँ महिला सुरक्षा वेवस्था को लेकर राज्य सरकार और पुलिस विफल हो जाती है ऐसे मे महिलाओं को अपनी सुरक्षा खुद समभालनी पड़ती है, यही कारण है की आज महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिये जुडो कराटे की ट्रेनिंग लेनी पड़ रही है, वह इस लिये की वो खुद के ऊपर किसीका अत्याचार सहने के वजाय उस अत्याचार का मुहतोड़ जवाब दे सकें

  • अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष बर्थ और शौचालय की सुविधा होगी

    अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष बर्थ और शौचालय की सुविधा होगी

    विशेष संवाददाता आसनसोल: ( Sleeper Class Vande Bharat )भारतीय रेल द्वारा बहुत जल्द वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाने वाला है। वंदे भारत ट्रेन की तरह वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का निर्माण भी स्वदेशी तकनीक से किया जा रहा है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में पैसेंजर सेफ्टी के साथ-साथ लोको पायलट और अटेंडेट्स की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा गया है। लोको कैब को बेहतर बनाया गया है, साथ ही यह ट्रेन टक्कर रोधी कवच प्रणाली से लैस है।
    वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का डिजाइन और इसका इंटीरियर काफी आकर्षक और इसमें विश्वस्तरीय यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस ट्रेन में USB चार्जिंग प्रावधान के साथ एकीकृत रीडिंग लाइट, सार्वजनिक घोषणा और विजुअल इन्फॉर्मेशन प्रणाली,  इनसाइड डिस्प्ले पैनल और सिक्योरिटी कैमरे व मॉड्यूलर पैंट्री की सुविधा है। इसके साथ ही दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष बर्थ और शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अतिरिक्त, फर्स्ट एसी डिब्बे में यात्रियों के लिए गर्म पानी के शॉवर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
    वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल जल्द शुरू होने वाला है और उसके पश्चात इस ट्रेन को देश के विभिन्न रेल मार्गों पर संचालित किया जाएगा। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को लंबे रेल रूट्स पर संचालित किया जाएगा और इस ट्रेन से भारत में लंबी दूरी की रेल यात्रा में क्रांति आने की उम्मीद है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आराम, सुरक्षा और दक्षता के मामले में नए मानक स्थापित करेगी।
    रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज बेंगलूरु में उत्पादन इकाई का दौरा किया और वहां वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेट के उत्पादन का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना भी उनके साथ मौजूद रहे। रेल मंत्री ने वंदे भारत स्लीपर के उत्पादन में कार्यरत कर्मचारियों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन भी किया।
    वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की मुख्य विशेषताएं:
    • ऑस्टेनिटिक स्टेनलेस स्टील ट्रेनसेट
    • यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेनसेट में दुर्घटना-रोधी विशेषताएं
    • GFRP पैनलों के साथ श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ इंटीरियर
    • एरोडायनामिक बाहरी लुक
    • मॉड्यूलर पेंट्री
    • EN 45545 के अनुसार फायर सेफ्टी जोखिम स्तर: 03
    • दिव्यांगों के लिए विशेष बर्थ और शौचालय
    • स्वचालित बाहरी यात्री दरवाजे
    • सेंसर आधारित इंटर कम्युनिकेशन डोर
    • अंतिम दीवार पर दूर से संचालित अग्नि अवरोधक दरवाजे
    • एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन की गई गंध रहित शौचालय प्रणाली
    • लोको पायलट के लिए शौचालय
    • प्रथम एसी कार में गर्म पानी से स्नान
    • USB चार्जिंग प्रावधान के साथ एकीकृत रीडिंग लाइट
    • सार्वजनिक घोषणा और दृश्य सूचना प्रणाली
    • सामान रखने के लिए बड़ा लगेज रूम

  • 68वें स्टेट स्कूल गेम्स में बीआरएस की श्रेया ने रजत पदक जीता शूटिंग में।

    68वें स्टेट स्कूल गेम्स में बीआरएस की श्रेया ने रजत पदक जीता शूटिंग में।

    पब्लिक न्यूज ब्यूरो अमित कुमार गुप्ता आसनसोल:–पश्चिम बंगाल राज्य स्कूल खेल एवं खेल परिषद द्वारा 30/08/2024 से 02/09/2024 तक जयदीप कर्माकर शूटिंग अकादमी, कोलकाता में 68वीं पश्चिम बंगाल राज्य स्कूल स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल के लगभग सभी जिलों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्कूल स्तर के 12 सर्वश्रेष्ठ निशानेबाजों का चयन किया गया था। इस प्रतियोगिता में कुल मिलाकर 150 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल की श्रेया चावली ने अंडर-19 बालिका वर्ग में 0.177 ओपन साइट एयर राइफल में कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। कौशिक सरकार (स्कूल खेल और खेल के लिए पश्चिम बर्धमान जिला परिषद के सचिव) ने लड़की की उपलब्धि के लिए उत्साह दिखाया और उसे बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि यह संभव नहीं होता अगर परमजीत सिंह सर ने शूटिंग की टीम भेजने की पहल और जिम्मेदारी नहीं ली होती. उन्होंने यह भी कहा कि यह पहली बार है जब पश्चिम बर्धमान की टीम ने राज्य स्कूल स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया है। उन्होंने श्री सुशील कुमार सिन्हा सर को स्कूल परिसर में शूटिंग रेंज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद भी दिया। परमजीत सिंह, फर्स्ट केयर चैरिटेबल फाउंडेशन के संस्थापक और निदेशक, डब्ल्यू.बी.एस.सी.एस.जी.एस. में मुक्केबाजी के राज्य और राष्ट्रीय खेलों के संयोजक, पश्चिम बर्धमान जिला खेल परिषद के कार्यकारी सदस्य और आसनसोल स्पॉट काउंसिल के सचिव हैं जो अपनी सामाजिक सेवा और खेल गतिविधियों के लिए लोकप्रिय हैं वे गुरु नानक मिशन हाई स्कूल के शारीरिक शिक्षा शिक्षक भी हैं। उनसे बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ”सबसे पहले मैं अपने जिला सचिव को मुझ पर विश्वास करने और इतने बड़े खेल की जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, यदि बीआरएस में शूटिंग रेंज नहीं होती तो यह संभव नहीं होता। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि शूटिंग एक दुर्लभ और महंगा खेल है, इसलिए हर किसी के लिए बड़े शूटिंग क्लबों की सदस्यता लेना या अभ्यास के लिए महंगे हथियार खरीदना संभव नहीं है, बीआरएस ने उनके सपनों का पीछा करने और उन्हें पूरा करने की क्षमता दी है। यह पहली बार था जब किसी टीम को शूटिंग के लिए भेजा गया था लेकिन श्रेया ने सभी को उम्मीद दी कि, बर्नपुर और आसनसोल की लड़कियां भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जगह बना सकती हैं। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।” श्री सिंह बीआरएस के पूर्व छात्र भी हैं और अपने कार्यकाल के दौरान स्कूल के सर्वश्रेष्ठ स्पोर्ट्स पर्सन थे, उन्हें जिला शूटिंग टीम के प्रबंधक के रूप में भी नियुक्त किया गया था और राकेश राम को कोच के रूप में नियुक्त किया गया था। सिंह सर की देखरेख में पश्चिम बर्धमान ने पिछले सप्ताह 68वें राज्य स्कूल खेलों में मुक्केबाजी में 21 पदक जीते। वर्तमान में रूपेश शॉ (जूनियर ओलंपिक निशानेबाज अभिनव शॉ के पिता और कोच) बीआरएस के छात्रों को एयर राइफल ओपन साइट और पीप साइट शूटिंग में मार्गदर्शन कर रहे हैं।