Tag: ADPC

  • আসানসোল প্রেস ক্লাবের উদ্দ্যোগে হনুমানকে বন দপ্তরের হাতে তুলে দেওয়া হয়।

    আসানসোল প্রেস ক্লাবের উদ্দ্যোগে হনুমানকে বন দপ্তরের হাতে তুলে দেওয়া হয়।

    পাবলিক নিউজঃ অলোক চক্রবর্তী আসানসোল সোমবার রাত্রে রবীন্দ্র ভবনে আসানসোল প্রেস ক্লাবের পরিসরে একটা বাচ্চা হনুমান ঠান্ডায় আশ্রয় নিয়েছিল তার পরনে জামা প্যান্ট দেখে অনুমান করা হয় হনুমানটা কারো পোষ্য হবে কোন কারণে সে পালিয়ে এসে আসানসোল প্রেস ক্লাবের এলাকায় আশ্রয় নিয়েছিল। প্রেস ক্লাবের সদস্যরা তাকে খাবার দেবার পর রুপনারায়নপুরের বন দপ্তরে ফোন করে তাদের হাতে প্রেস ক্লাবের উদ্দ্যোগে তুলে দেওয়া হয়েছে।

  • कुल्टी थाना के नियामतपुर फाड़ी अंतर्गत लच्छीपुर शेयर कलाली के समीप पुलिस ने छापा मारी करते हुए एक बाइक सहित दो युवकों को करीबन 150 ग्राम ब्राउन शुगर (ड्रग्स )के साथ गिरफ्तार किया।

    कुल्टी थाना के नियामतपुर फाड़ी अंतर्गत लच्छीपुर शेयर कलाली के समीप पुलिस ने छापा मारी करते हुए एक बाइक सहित दो युवकों को करीबन 150 ग्राम ब्राउन शुगर (ड्रग्स )के साथ गिरफ्तार किया।

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल/ कुल्टी प्रकाश दास- कुल्टी थाना के नियामतपुर फाड़ी अंतर्गत लच्छीपुर शेयर कलाली के समीप पुलिस ने छापा मारी करते हुए एक बाइक सहित दो युवकों को करीबन 150 ग्राम ब्राउन शुगर (ड्रग्स )के साथ गिरफ्तार किया। जिसमें से एक युवक स्थानीय ओर दूसरा जंगीपुर का बताया जा रहा हैं। पुलिस टीम द्वारा द्वारा इनके ओर साथियों को पकड़ने के लिए छापा मारी कर रहे हैं।
    पुलिस द्वारा मंगलवार की संध्या लच्छीपुर शेयर कलाली पेट्रोल पंप के समीप एसीपी कुल्टी ओर आसनसोल डीडी द्वारा संयुक्त टिम द्वारा छपा मारी कर आसनसोल की ओर से आ रहे दो युवकों को पकड़ा दोनों की तलाशी लेने पर उसके दो बैग से चार से पांच पैकेट में ब्राउन शुगर (ड्रग्स)बरामद किया गया। पुलिस ने करवाई करते हुए नियामतपुर फाड़ी ले आई जहां पूछ ताछ कि जा रही हैं पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इन दिनों युवकों के पास से करीबन 150 ग्राम ड्रग्स बरामद किया गया है जिसमे से एक युवक मुर्जांशीदा जिला के जंगीपुर लाल गोला का निवासी मोहम्मद फर्कुल शेख बताया जा रहा जो कि राजमिस्त्री का काम भी करता हैं। वही दूसरा युवक नियामतपुर फाड़ी अंतर्गत आलड़ी का अर्श बर्नवाल बताया जा रहा हैं। बताया जा रहा हैं कि फर्कुल शेख यह ड्रग्स मुर्शिदाबाद से लाया था अर्श को दिया वहीं पुलिस जांच में लगी हैं कि इसके पीछे बड़ी मछली कौन है मालूम हो कि लालबत्ती क्षेत्र से कई लोग इस धंधे से जुड़े हैं कई बार पुलिस द्वारा इन्हें पकड़ जेल की हवा खिला चुके जिसमे कुछ बड़ी मछली बेल पर बाहर हैं जो अभी लालबत्ती से निकल नियामतपुर ओर राधानगर में रह रहे हैं। वहीं पुलिस की पूछ ताछ जारी है।
    इस विषय पर डीसीपी वेस्ट संदीप कररा ने कहा कि डीडी टिम द्वारा द्वारा दो लोगों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है एक स्थानीय ओर एक जंगीपुर का निवासी बताया जा रहा हैं, पुलिस द्वारा दोनों से पूछ ताछ कि जा रही हैं।

  • मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु दामोदर नदी पर पुण्य स्नान करने पहुंचे सिर्फ आसनसोल या बर्नपुर ही नहीं अन्य इलाकों से भी श्रद्धालु आए

    मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु दामोदर नदी पर पुण्य स्नान करने पहुंचे सिर्फ आसनसोल या बर्नपुर ही नहीं अन्य इलाकों से भी श्रद्धालु आए

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल रिकी बाल्मीकि :– मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु दामोदर नदी पर पुण्य स्नान करने पहुंचे सिर्फ आसनसोल या बर्नपुर ही नहीं अन्य इलाकों से भी श्रद्धालु आए थे जिन्होंने मकर संक्रांति के पवित्र अवसर पर पुण्य स्नान का लाभ उठाया जब हमने इस बारे में श्रद्धालुओं से बात की तो उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर नदी में स्थान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है कहा जाता है कि आज के दिन किसी भी नदी में स्नान करने से गंगा स्नान का पुण्य मिलता है स्नान करने के उपरांत लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं प्रशासन की तरफ से भी यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 14 लाइफगार्ड के तैनाती की गई थी जो किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार थे हमने जब इन लाइफगार्ड से बात की तो उन्होंने कहा कि 14 लाइफगार्ड की तैनाती दी गई है और वह लोगों को ज्यादा गहरे पानी में जाकर स्नान करने से रोक रहे हैं उन्होंने कहा कि एक टीम के तैनाती दामोदर के भूतनाथ घाट पर और दूसरे डिसेरगढ़ घाट पर की गई है।

  • मृतक श्रमिक का शव कारखाने के बाहर रखकर परिवार वालों ने किया विरोध कारखाने के बाहर प्रदर्शन‌।

    मृतक श्रमिक का शव कारखाने के बाहर रखकर परिवार वालों ने किया विरोध कारखाने के बाहर प्रदर्शन‌।

    पब्लिक न्यूज़ जाहिद अनवर जमुरिया:– मृतक श्रमिक का शव कारखाने के बाहर रखकर परिवार वालों ने किया विरोध कारखाने के बाहर प्रदर्शन‌।
    पूरा मामला जामुड़िया औद्योगिक क्षेत्र के निजी कारखाने आर ए आई सी का है। बताया जा रहा है कि पिछले महीने 6 दिसंबर को कारखाने में काम करने के दौरान एक दुर्घटना में कर्मी महेंद्र राम गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें तत्काल इलाज के लिए दुर्गापुर के अस्पताल में ले जाया गया, जहां लंबे इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। इसी के विरोध में परिवार एवं उनके इलाके के लोगों ने कारखाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

  • कुल्टी इलाके में सेल की तरफ से पानी की आपूर्ति पिछले दो महीने से बंद होने की वजह से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

    कुल्टी इलाके में सेल की तरफ से पानी की आपूर्ति पिछले दो महीने से बंद होने की वजह से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल कुल्टी प्रकाश दास :– कुल्टी इलाके में सेल की तरफ से पानी की आपूर्ति पिछले दो महीने से बंद होने की वजह से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इनका कहना है कि पीने के पानी की आपूर्ति बंद हो जाने से इनको बहुत मुश्किलों से पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है कभी रास्ते के नल से पानी भरना पड़ता है तो कभी किसी पड़ोसी के घर से पानी लेकर आना पड़ता है कभी-कभी टैंकर से पानी भरने के क्रम में लोगों में आपस में मारपीट तक हो जाती है आज कुल्टी के पूर्व विधायक उज्जवल चटर्जी लोगों से मिलने पहुंचे और उन्होंने लोगों की परेशानियों को सुना इस बारे में उज्जवल चटर्जी ने कहा कि वह लोगों की समस्या को समझते हैं और चाहते हैं कि जल्द से जल्द इसका समाधान हो लेकिन उससे पहले वह प्रशासन के विभिन्न महकमों से बात करेंगे और पानी की आपूर्ति के लिए परियोजना शुरू करने के लिए किस तरह से पैसों का इंतजाम किया जा सके यह सुनिश्चित करेंगे उसके बाद ही वह सेल से बात कर यहां पर पानी की आपूर्ति के बारे में कोई ठोस परियोजना शुरू करने पर फैसला किया जाएगा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोगों के घरों में पीने का पानी पहुंचने के बाद का रही है और उसे परियोजना को भी अमली जामा पहनाने की कोशिश की जा रही है।

  • কুলটির ১৭ নং ওয়ার্ডে জমি নিয়ে ঝামেলা,লাঠির আঘাতে মাথায় আঘাত।

    কুলটির ১৭ নং ওয়ার্ডে জমি নিয়ে ঝামেলা,লাঠির আঘাতে মাথায় আঘাত।

    পাবলিক নিউজঃ অলোক চক্রবর্তী আসানসোল:– সোমবার বিকালে আসানসোল পৌরনিগমের ১৭ নং ওয়ার্ডে সরকারি জমি দখল নিয়ে উত্তেজনা, দু’পক্ষের মধ্যে লাঠি নিয়ে মারপিটে জখম কয়েকজন। ঘটনার বিবরনে আহত বুদ্ধু যাদব জানান তাদের এলাকায় সরকারি জমি দখল করে নন্দ কিশোর যাদব ঘেরা দিচ্ছিল তখন এলাকার যাদব সম্প্রদায়ের জনগণ তাদের কাছে জান তাদের কিছু জমি ছেড়ে দিতে সেখানে তাদের সম্প্রদায়ের বিয়ে সহ বিভিন্ন অনুষ্ঠানে প্যান্ডেল করার জন্য কিন্তু হঠাৎ এলাকার কাউন্সিলর লালন যাদবের লোকেরা এসে লাঠি নিয়ে মারপিটে করতে শুরু করে ফলে তার মাথা ফেটে যায় এবং কয়েকজন আহত হয়। এলাকাবাসীরা বেরিয়ে আসলে তারা পালিয়ে যায় পুলিশকে খবর দিলে পুলিশ এসে একজনকে আটক করে নিয়ে গেছে। অন্যদিকে ১৭ নং ওয়ার্ডের কাউন্সিলর লালন যাদব জানান ইস্কোর জমি দখল নিয়ে ঝামেলা হয়েছে, তিনি ইস্কোর পতিত জমিতে কমিউনিটি হল তৈরী করার জন্য মেয়রকে চিঠি করেছেন এবং ইস্কো কতৃর্পক্ষর সাথে কথা বলেছেন সোমবার তিনি শুনতে পান কয়েকজন বহিরাগত জমির মাপজোক করছে তার ছেলেরা বাধা দিতে গেলে ঝামেলার সৃষ্টি হয় এতে এলাকার এক যুবকের মাথা ফেটে যায় এবং তার কয়েকজন কর্মী ও নিজে লাঠির আঘাতে আহত হয়। তার আশঙ্কা বহিরাগত এখানে সাম্প্রদায়িক দাঙ্গা লাগানোর চেষ্টা করছে।

  • जमीन विवाद में चले लाठी -डंडे CCTV वायरल, भाजपा पार्षद पर आरोप

    जमीन विवाद में चले लाठी -डंडे CCTV वायरल, भाजपा पार्षद पर आरोप

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल प्रकाश दास कुल्टी :– आसनसोल नगर निगम के 17 नंबर वार्ड इलाके में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद में कई लोग घायल हो गए 17 नंबर वार्ड के पार्षद ललन मेहरा पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों का समर्थन करते हुए स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की। जिसमें कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई है। इस बारे में स्थानीय निवास से बुद्धू यादव ने कहा कि स्थानीय नंद किशोर यादव और उनके साथियों द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने आरोप लगाया कि नंद किशोर यादव और उनके साथियों ने उन पर हमला कर दिया ।
    बुद्धू यादव का यह भी कहना है कि पार्षद ललन मेहरा नंद किशोर यादव और उनके साथियों की समर्थन में आगे आए और उन्होंने भी हमला किया हालांकि इस बारे में जब हमने पार्षद ललन मेहरा से बात की तो उन्होंने इन आरोपों से सरासर इनकार किया उन्होंने कहा कि वह सेल की जमीन है जिस पर अमरोज और उनके साथी कब्जा करना चाहते हैं उन्होंने इसका विरोध किया तब उन लोगों ने हमला किया उन्होंने आत्मरक्षा में लाठी उठाई थी उन्होंने साफ कहा कि वह कभी भी सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं होने देंगे और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने वालों ने उन पर हमला किया उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उसे जमीन पर एक स्वास्थ्य केंद्र बने।

  • गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर निकाला गया भव्य नगर कीर्तन

    गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर निकाला गया भव्य नगर कीर्तन

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल बिनु श्रीवास्तव बर्नपुर । सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बर्नपुर द्वारा बर्नपुर गुरुद्वारा समक्ष से भव्य नगर कीर्तन गया। इस दौरान नगर कीर्तन की अगुवाई कर रहे पंज प्यारे के साथ सैकड़ों की संख्या में शामिल श्रद्धालुओं ने जो बोले सो निहाल का नारा लगाया। जिससे पूरा इलाका गुरु गोविंद सिंह जी के रंग में रंग गया। नगर कीर्तन बर्नपुर गुरुद्वारा से आरंभ होकर त्रिवेणी मोड़ पहुंची। जहां गदका दल के खिलाड़ियों ने करतब दिखाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं नगर कीर्तन त्रिवेणी मोड़ के पश्चात स्टेशन रोड, बारी मैदान आदि क्षेत्रों की परिक्रमा कर बर्नपुर बस स्टैंड होकर बर्नपुर गुरुद्वारा पहुंच समाप्त हो गई।

  • यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से एक बेहद सराहनीय कदम उठाया गया

    यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से एक बेहद सराहनीय कदम उठाया गया

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल बिनु श्रीवास्तव/रिकी बाल्मीकि:– यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से एक बेहद सराहनीय कदम उठाया गया है। राज्य सरकार तथा पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयास से यात्री साथी ऐप बनाया गया है। कल आसनसोल के डीएवी मॉडल स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेफ ड्राइव सेव लाइफ परियोजना के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां पर इस यात्री साथी ऐप को लॉन्च किया गया। इस मौके पर यहां पश्चिम बर्धमान जिले के ए डी एम स्कूल के प्रिंसिपल तथा आसनसोल उत्तर ट्रैफिक पुलिस प्रभारी सहित स्कूल के विद्यार्थी भी मौजूद थे।इस मौके पर एडीएम ने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस प्रशासन की तरफ से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने यात्री साथी ऐप बनाया गया है इसके जरिए अगर कोई व्यक्ति वाहन की बुकिंग करते हैं तो वह पूरी तरह से सुरक्षित है क्योंकि इस ऐप पर पंजीकृत हर वाहन पर पुलिस प्रशासन की निगरानी रहती है। इसलिए उन्होंने लोगों से चाहे एयरपोर्ट हो या रेलवे स्टेशन या कही और हर जगह पर इस ऐप का प्रयोग करने का अनुरोध किया। ट्रैफिक जागरूकता बढ़ाने के लिए यहां पर बच्चों से ट्रैफिक से संबंधित क्विज के सवाल भी पूछे गए और सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया

  • कुल्टी थाना के नियामतपुर फांड़ी अंतर्गत लछीपुर यौन पल्ली मैं दलालों के गुंडागर्दी फिर से देखी गई आरोपी के अनुसार दलालों द्वारा बुधवार रात मालदा के फरक्का इलाके से आए तीन ग्राहकों के साथ मारपीट

    कुल्टी थाना के नियामतपुर फांड़ी अंतर्गत लछीपुर यौन पल्ली मैं दलालों के गुंडागर्दी फिर से देखी गई आरोपी के अनुसार दलालों द्वारा बुधवार रात मालदा के फरक्का इलाके से आए तीन ग्राहकों के साथ मारपीट

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल कुल्टी प्रकाश दास:– कुल्टी थाना के नियामतपुर फांड़ी अंतर्गत लछीपुर यौन पल्ली मैं दलालों के गुंडागर्दी फिर से देखी गई आरोपी के अनुसार दलालों द्वारा बुधवार रात मालदा के फरक्का इलाके से आए तीन ग्राहकों के साथ मारपीट की आप यह भी है कि इन दलालों ने उन लोगों से तकरीबन ₹300000 लूट लिए प्राप्त जानकारी के अनुसार उसे क्षेत्र में सक्रिय कुछ दलालों ने फरक्का से आए उन लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया और उनसे रंगदारी वसूलने की कोशिश की जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोप है कि दलालों ने उनके साथ मारपीट की और उनसे तकरीबन 3 लख रुपए लूट लिए जब प्रेरित व्यक्तियों में से एक किसी तरह जान बचाकर बाहर आया और पुलिस को खबर दे तो नियामतपुर फांड़ी प्रभारी अखिल मुखर्जी कैन नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की और शाहबाज आलम लच्छू सरकार और अफरोज अंसारी को गिरफ्तार किया अदालत में पेश करने पर उन्हें अदालत द्वारा 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया।