पब्लिक न्यूज़ ब्यूरो /मंथन पसवान अंडाल –: अंडाल थाना क्षेत्र के प्योर जामबाद इलाके में शनिवार को एक गृहिणी की असामान्य मौत से सनसनी फैल गयी. सूत्रों के अनुसार बांकुड़ा के मचान तला की रहने वाली संगीता दास 25 की शादी अंडाल थाने के प्योर जामबाद इलाके के रहने वाले सौमित्र डे से हुई थी । पिछले अप्रैल 2024 में उनकी शादी हुई थी।

परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से वह संगीता डे को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। लड़की के पिता सोमनाथ दास ने बेटी की हत्या का शिकायत पति सौमित्र डे और घर वालों के खिलाफ दर्ज कराई है। उनका आरोप है संगीता पर अपने पिता के घर से पैसे लाने का दबाव डाला जाता था,लेकिन यस आत्म हत्या नही हत्या है मारकर शव को लटका दिया है। शनिवार की रात करीब 11 बजे उसका लटकता हुआ शव उसके ससुराल से बरामद किया गया इसकी सूचना अंडाल थाने की पुलिस को दी गयी।पुलिस ने शव को भी बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए फांडी ले आयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *