Category: HINDI NEWS

  • बाराबनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सालानपुर ब्लॉक के बराभुंई गांव के कुछ लोगों को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव अभिजीत राय आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचे

    बाराबनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सालानपुर ब्लॉक के बराभुंई गांव के कुछ लोगों को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव अभिजीत राय आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचे

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल बिनु श्रीवास्तव:– बाराबनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सालानपुर ब्लॉक के बराभुंई गांव के कुछ लोगों को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव अभिजीत राय आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचे इस बारे में अभिजीत राय ने बताया कि बराभुंई गांव में स्टोन डस्ट फैक्ट्री है जिसे री फैक्ट्री कहा जाता है यह सभी लोग उन कारखानों में काम करते हैं इनको कुछ बीमारियां हुई हैं जब इनका इलाज किया गया और जांच की गई तो स्थानीय प्रशासन द्वारा जो कहा जा रहा है राज्य से बाहर बड़े अस्पतालों में जब इनकी जांच करवाई गई तो उस तरह की रिपोर्ट नहीं आ रही है अन्य राज्यों में जब जांच कराई गई तो सिलिकोसिस बताया गया जबकि स्थानीय अस्पतालों द्वारा जब इलाज किया जा रहा है तो जांच में टीबी बताया जा रहा है और उस हिसाब से इलाज भी किया जा रहा है इसलिए आज वह इन लोगों को साथ लेकर आसनसोल जिला अस्पताल आए हैं और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर सही में इनको हुआ क्या है और किस तरह से इनका इलाज किया जा रहा है उन्होंने प्रशासन और खासकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अनुरोध किया कि इन गरीब श्रमिक श्रेणी के लोगों के साथ अन्याय न किया जाए और इनका सही तरीके से इलाज किया जाए।

  • कुल्टी के सोदपुर में आज श्रमिक संगठन जनता मजदूर संघ की तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया

    कुल्टी के सोदपुर में आज श्रमिक संगठन जनता मजदूर संघ की तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया

    पब्लिक न्यूज़ प्रकाश दास कुल्टी:– कुल्टी के सोदपुर में आज श्रमिक संगठन जनता मजदूर संघ की तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया यहां पर संगठन के ईसीएल हेड क्वार्टर के जोनल सेक्रेटरी मलखान पासवान संगठन के अध्यक्ष रवि लोचन बनर्जी सेक्रेटरी अशोक राय चौधरी धर्मेंद्र पासवान सुनील सिंह दिगंबर केवट लक्ष्मण रुईदास वंदना कुमारी पत्रकारों से रूबरू हुए इस मौके पर मलखान पासवान ने कहा कि उनके संगठन का गठन 1977 में सूर्यदेव सिंह और जेएन सिंह ने झरिया में किया था इस संगठन का एकमात्र उद्देश्य मजदूरों के हितों की रक्षा करना है उन्होंने कहा कि आज कोल इंडिया का कोई भी यूनिट हो वहां पर कोयला मजदूरों के साथ अन्याय किया जाता है उनका शोषण किया जाता है। इन्हीं सब चीजों के खिलाफ लड़ने के लिए जनता मजदूर संघ का गठन किया गया था। उन्होंने कहा कि आज खदानों में मजदूरों को उचित सुरक्षा नहीं मिलती जिस वजह से आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है जिसमें मजदूर की मौत तक हो जाती है लेकिन प्रबंधन के कानों पर जुं नहीं रेंगती ऐसे मुद्दों को लेकर जनता मजदूर संघ आगामी दिनों में संघर्ष करेगी और आज से सदस्यता अभियान की शुरुआत हो गई है उन्होंने कहा कि मजदूरों के साथ किसी भी प्रकार का अन्य जनता मजदूर संघ के पदाधिकारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। वही रवी लोचन बनर्जी ने कहा कि मजदूरों के लिए कोलियरी में कोई सुविधा नहीं है ना स्वास्थ्य की सुविधा में सुरक्षा और नहीं उनके मनोरंजन के लिए कोई इंतजाम किया जाता है उनसे सिर्फ कोयला निकलवाया जाता है उन्होंने कहा कि महिला कर्मियों के लिए बॉथरूम तक का प्रबंध नहीं है और एरिया और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम भी इतने कमजोर हैं कि बाहरी असामाजिक तत्वों का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि अगर इन सब मुद्दों पर अभी से नकेल नहीं कई गई तो जैसे निजी हाथों में कोयला खदान जब संचालित होता था तब जितनी भयानक स्थिति थी वैसी हो जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि जनता मजदूर संघ आगामी दिनों में कोयला उद्योग के मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

  • रानीगंज के मंगलपुर औद्योगिक क्षेत्र में धनबाद फ्यूल नामक स्पंज आयरन फैक्ट्री की दीवार गिरने से इलाके में दहशत फैल गयी।

    रानीगंज के मंगलपुर औद्योगिक क्षेत्र में धनबाद फ्यूल नामक स्पंज आयरन फैक्ट्री की दीवार गिरने से इलाके में दहशत फैल गयी।

    पब्लिक न्यूज़ जाहिद अनवर रानीगंज : रानीगंज के मंगलपुर औद्योगिक क्षेत्र में धनबाद फ्यूल नामक स्पंज आयरन फैक्ट्री की दीवार गिरने से इलाके में दहशत फैल गयी। सोमवार शाम करीब छह बजे यह दीवार गिरी तो पास की कॉलोनी में दहशत फैल गई। घटना के संबंध में पता चला है कि फैक्ट्री के एक छोर पर दीवार से सटा कर भारी मात्रा में फैक्ट्री का कोयला रखा हुआ था। इस कोयले की मात्रा इतनी अधिक थी कि कोयले के दबाव से कमजोर दीवार ढह गई।
    शाम होने के कारण उस सड़क पर कोई वाहन नहीं चल रहा था, इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस घटना में बगल के इलाके में दो बिजली के खंभे और एक हाईटेंशन तार का खंभा गिर गया। स्थानीय क्षेत्र के लोगों को बड़े खतरे का सामना करना पड़ सकता है, लोगों ने कहा कि  फैक्ट्री अधिकारियों से मांग करते हैं कि वे तुरंत पूरे क्षेत्र को घेर लें और लाइट जला दें ताकि पूरा क्षेत्र सुरक्षित रहे। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

  • दिव्यांग बच्चों को लेकर काम करने वाले संस्था मैन ऐंड माईंड ने कैंप लगाए

    दिव्यांग बच्चों को लेकर काम करने वाले संस्था मैन ऐंड माईंड ने कैंप लगाए

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल अमित गुप्ता:– बंगाल केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन के आसनसोल जॉन की तरफ से आज राहा लेन स्थित म्युनिसिपल पार्क में एक बाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया जिसमें पश्चिम बंगाल के चार जिलों में दिव्यांग बच्चों को लेकर काम करने वाले संस्था मैन ऐंड माईंड के सदस्य उपस्थित थे। सभी बच्चों के लिए विशेष रूप से यह कैंप किया गया है इस कैंप में बच्चों के माता-पिता या उनके परिवार को हर तरह का सहयोग किया जा रहा है कि ऐसे बच्चों के साथ कैसे और किस तरीका से उनके जीवन में हर कार्य संभव किया जा सकता है इसलिए हमारी संस्था ऐसे बच्चों के लिए या फिर इस तरीके के लोगों के लिए हम लोग काम करते हैं

    संगठन की तरफ से मनोवैज्ञानिक सौमेन मंडल सीनियर थैरेपिस्ट और स्पेशल एजुकेटेड महुआ चक्रवती स्पेशल एजुकेटेड श्रावणी गोराई और अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में मंत्री मलय घटक और नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

  • अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से जमुरिया विधानसभा क्षेत्र के निघा इलाके में आज एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

    अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से जमुरिया विधानसभा क्षेत्र के निघा इलाके में आज एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल अमित गुप्ता:– अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से जमुरिया विधानसभा क्षेत्र के निघा इलाके में आज एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यहां पर जमुरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरे राम सिंह के अलावा क्षत्रिय समाज के विभिन्न क्षेत्र से आए प्रतिनिधि उपस्थित थे यहां पर हरे राम सिंह ने कहा कि बहुत जल्द क्षत्रियों के लिए पूज्य महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगेगी उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की मूर्ति को बनाने का ऑर्डर दे दिया गया है और बहुत जल्द यहां महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाई जाएगी जगह पर अंतिम फैसला अभी तक नहीं लिया गया है लेकिन वह भी बहुत जल्द हो जाएगा उन्होंने कहा कि इसी तरह से क्षत्रिय समाज के साथ-साथ पूरे देश और राष्ट्र के उत्थान के लिए क्षत्रिय समाज को कार्य करते रहने की आवश्यकता है।

  • पब्लिक न्यूज़ आसनसोल आसनसोल स्पोर्ट्स ऑफिशल्स की तरफ से आज एक स्पोर्ट्स क्विज का आयोजन किया

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल आसनसोल स्पोर्ट्स ऑफिशल्स की तरफ से आज एक स्पोर्ट्स क्विज का आयोजन किया

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल आसनसोल बीनूश्रीवास्तव:– स्पोर्ट्स ऑफिशल्स की तरफ से आज एक स्पोर्ट्स क्विज का आयोजन किया गया यहां पर दुर्गापुर बोगरा सहित पश्चिम बर्दवान जिले के तमाम हिस्सों से टीम आई थी जिन्होंने इस स्पोर्ट्स क्विज में हिस्सा लिया इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए संस्था के अधिकारी रूपेंदु बनर्जी ने कहा कि स्पोर्ट्स ऑफिशल्स इस जिले में सिर्फ खेलों का परिचालन नहीं करते खेलों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के स्पोर्ट्स क्विज का भी आयोजन किया जाता है जिससे कि खेलकूद के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ उन्होंने कहा कि क्विज के माध्यम से इस कार्य को करने की कोशिश की जा रही है उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में आसनसोल के अलावा अन्य क्षेत्र से भी टीमें आई है।

  • क्लाउड 9 इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की तरफ से आज आसनसोल के सेन रेले रोड इलाके में स्थित एक निजी होटल में ब्यूटी कॉन्टेस्ट और फैशन शो का आयोजन किया गया

    क्लाउड 9 इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की तरफ से आज आसनसोल के सेन रेले रोड इलाके में स्थित एक निजी होटल में ब्यूटी कॉन्टेस्ट और फैशन शो का आयोजन किया गया

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल अमित गुप्ता :– क्लाउड 9 इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की तरफ से आज आसनसोल के सेन रेले रोड इलाके में स्थित एक निजी होटल में ब्यूटी कॉन्टेस्ट और फैशन शो का आयोजन किया गया इससे कार्यक्रम के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए आयोजक संस्था से जुड़ी पमपाली मुखर्जी रिंकी चटर्जी और आत्रेई ने बताया कि इससे पहले आसनसोल में कई फैशन शो का आयोजन किया गया है लेकिन यह एक पहले ब्यूटी कॉन्टेस्ट और फैशन शो है जिसमें पूरे पूर्वी भारत से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया उन्होंने कहा कि इसमें तकरीबन 80 के आसपास प्रतिभागी है और यह विभिन्न आयु वर्ग के हैं इनमें 16 वर्ष से ज्यादा उम्र के प्रतिभागी जैसे हैं ठीक वैसे ही 70 साल के प्रतिभागी भी है इसी से यह दिखाता है कि किस फैशन शो और ब्यूटी कॉन्टेस्ट को लेकर लोगों में कितना उत्साह है उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को इस फैशन शो का फाइनल राउंड होगा और उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह इस शो का आनंद उठाने आए। उन्होंने कहा कि फाइनल राउंड के प्रतियोगिता के लिए टिकट उपलब्ध हो चुके हैं उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य है आसनसोल में फैशन इंडस्ट्री को एक मंच प्रदान किया जाए जिससे यहां पर जो प्रतिभाशाली युवा है उनको एक मौका मिल सके

  • গত 3রা জানুয়ারি 2025 শুক্রবার, পশ্চিম বর্ধমানের অন্তর্ভুক্ত৭৫নং ওয়ার্ডের, হিরাপুর চক্রের,নবারুণ অবৈতনিক প্রাথমিক বিদ্যালয়য়ের সমস্থ ছাত্র ছাত্রীকে শীতের পোষাক ও পড়াশোনার বিভিন্ন সামগ্রী প্রদান করেন বিশিষ্ট সমাজসেবী শ্রী দেবাশীষ ব্যানার্জী মহাশয়।

    গত 3রা জানুয়ারি 2025 শুক্রবার, পশ্চিম বর্ধমানের অন্তর্ভুক্ত৭৫নং ওয়ার্ডের, হিরাপুর চক্রের,নবারুণ অবৈতনিক প্রাথমিক বিদ্যালয়য়ের সমস্থ ছাত্র ছাত্রীকে শীতের পোষাক ও পড়াশোনার বিভিন্ন সামগ্রী প্রদান করেন বিশিষ্ট সমাজসেবী শ্রী দেবাশীষ ব্যানার্জী মহাশয়।

    পাবলিক নিউজঃ আসানসোল অলোক চক্রবর্তী:– গত 3রা জানুয়ারি 2025 শুক্রবার, পশ্চিম বর্ধমানের অন্তর্ভুক্ত৭৫নং ওয়ার্ডের, হিরাপুর চক্রের,নবারুণ অবৈতনিক প্রাথমিক বিদ্যালয়য়ের সমস্থ ছাত্র ছাত্রীকে শীতের পোষাক ও পড়াশোনার বিভিন্ন সামগ্রী প্রদান করেন বিশিষ্ট সমাজসেবী শ্রী দেবাশীষ ব্যানার্জী মহাশয়। শ্রী ব্যানার্জী অবসর প্রাপ্ত ইসিএলের অধিকারীক ও বিভিন্ন সমাজসেবা মূলক সংগঠনের সাথে ওতোপ্রোতভাবে জরিত। বিদ্যালয়য়ের শিক্ষক শিক্ষিকা বৃন্দ শ্রীমতি শ্রীচেতা মজুমদার মাহাতা,শ্রীমতি অনামিকা ঘোষ, শ্রীমতি রিঙ্কু আগুয়ান ও শ্রী সমরেশ ঘোষ সহ বিদ্যালয়ের পরিচালক সমিতি ও সমস্হ ছাত্রছাত্রীরা বিশেষ ভাবে শ্রী দেবাশীষ ব্যানার্জীর প্রতি কৃতজ্ঞতা প্রকাশ করেন এবং ওনার বিভিন্ন সামাজিক কাজের জন্য ওনাকে নবারুণ অবৈতনিক প্রাথমিক বিদ্যালয়ের পক্ষ থেকে সংবর্ধনা প্রদান করেন।

  • विभिन्न मांगो को लेकर भूमिपुत्र अधिकारी मंच की प्रतिवाद रैली।

    विभिन्न मांगो को लेकर भूमिपुत्र अधिकारी मंच की प्रतिवाद रैली।

    पब्लिक न्यूज़ मंथन पसवान अंडाल–: अंडाल ब्लॉक के खांद्रा में भूमिपुत्र अधिकारी मंच की और से खांद्रा, उखड़ा, दक्षिण खंड और अंडाल ग्राम पंचायतों को नगरपालिका बनाने की
    मांगो को लेकर प्रतिवाद रैली निकाली गई ,यह रैली खांद्रा मोड़ से शुरु होकर उखड़ा बाजार होते हुऐ पुनः खांद्रा मोड़ में समाप्त हुई,इस दौरान बाउरी समाज के राज्य सभापति सुमंता बाउरी ने कहा की आप जानते हैं कि अंडाल, दक्षिण खंड, खांद्रा और उखरा ग्राम पंचायत, डीवीसी अंडाल और काजी नजरूल एयरपोर्ट सिटी (अंडाल) के आसपास के क्षेत्र में आता है उपरोक्त विकास क्षेत्र में लगातार नए सेटअप का निर्माण हो रहा है, इसलिए, हम देखते हैं कि सड़क, ड्रेनेज, पेयजल, स्कूल, अस्पताल और अन्य सुविधाओं की आवश्यकता होगी,इसलिए हमारी मांग है कि उखरा, अंडाल में नई नगर पालिका की स्थापना सुनिश्चित की जाए,इसलिए मंगलवार को हम भूमिपुत्र अधिकार मंच यह रैली कर रहें है,इस दौरान बाउरी समाज के राज्य सभापति सुमंता बाउरी, नयन गोप,शक्ति बाउरी,आकाश बाउरी,नीलकंठ बाउरी,लक्खी कांत बाउरी,ललिता बाउरी तथा समस्त भूमिपुत्र अधिकार मंच के सदस्य गण उपस्थित रहे.

  • उखड़ा शंकरपुर मोड मैरिज हाॅल में उखडा ग्राम पंचायत के उप प्रधान ने जरूरतमंदों को दिया शीतवस्त्र।

    उखड़ा शंकरपुर मोड मैरिज हाॅल में उखडा ग्राम पंचायत के उप प्रधान ने जरूरतमंदों को दिया शीतवस्त्र।

    पब्लिक न्यूज़ मंथन पसवान उखड़ा – उखड़ा शंकरपुर मोड़ स्थित मैरिज हॉल में तृणमूल कांग्रेस की ओर शीत वस्त्र वितरण किया, यह कार्यक्रम उखड़ा के समाजसेवी व उखड़ा ग्राम पंचायत के उप प्रधान शरण सहगल के नेतृत्व में किया गया, इस कार्यक्रम के दौरान ढाई सौ महिलाओं एवं पुरुषों के बीच शीतवस्त्र वितरण किया, इस संबंध में उन्होंने कहा कि ठंड बढ़ रही है जरूरतमंद लोगों को इस ठंड के समय में ऐसे वस्त्र की जरूरत पड़ती है हमारे समाज में कुछ ऐसे भी व्यक्ति हैं, जिनके पास ठंड के समय में ऐसे वस्त्रों का खरीदने का समर्थ नहीं जुटा पाते है, इस कारण है की प्रत्येक वर्ष के अंतिम दिन इस तरह के कार्यक्रम किया जाता है, पश्चिम बंगाल की माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जरूरतमंद लोगों के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई है जिससे आज लोगों को मदद मिल रहा है, हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हमारे आसपास के जो जरूरतमंद लोग हैं उनकी मदद के लिए कुछ अच्छे कार्य किया जाय, इस मौके पर अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी एवं बर्मन ज्वेलर्स के निर्देशक अमर बर्मन ने कहा कि इस कार्यक्रम की जितनी प्रशंसा की जाए कम है,ऐसी कार्यक्रम करने से जरूरतमंद लोगों को काफी सहायता मिलती है,ऐसी कार्यक्रम में उपस्थित होकर बहुत अच्छा लगता है इस मौके पर समाजसेवी अनुरन लाल सिंघ हांडा, सुजाता बसु सरकार रुम्पा चौधरी, पंचायत सदस्य सुलत दास ,उत्पला चटर्जी मान सिंह आदि उपस्थित रहे.