Category: good news

  • टमाटर से भरी पिकअप भेन मे हो रही थी गांजे की तस्करी पुलिस ने दो क्यूंटल गांजे के साथ पाँच को दबोचा

    टमाटर से भरी पिकअप भेन मे हो रही थी गांजे की तस्करी पुलिस ने दो क्यूंटल गांजे के साथ पाँच को दबोचा

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल /कुल्टी प्रकाश दास/ रिकी बाल्मीकि आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल दुर्गापुर पुलिस को एक बार फिर एक बड़ी सफलता हाँथ लगी है, पुलिस को मिली गुप्त सुचना के आधार पर कुलटी एसीपी वेस्ट जावेद हुसैन कुल्टी थाना प्रभारी कृषाणु दत्ता सांकतोड़िया पुलिस फांड़ी प्रभारी शेख रियाजुद्दीन ने एक टीम गठित की और पुरुलिया की ओर से आसनसोल के तरफ आ रही एक टमाटर से भरी पिकअप भेन को पकड़ा साथ ही ठीक उस पिकअप भेन को फॉलो करते हुए आ रही एक कार को भी पकड़ा जिनमे पुलिस को करीब दो क्यूंटल गाँजा मिला, जिसके बाद पुलिस ने गाँजा को जब्त कार दोनों वाहनों मे सवार करीब पाँच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन मे जुट गई है, साथ ही यह पता लगा रही है की पकड़े गए तस्कर गाँजे की इस खेप को कहाँ से लेकर आ रहे थे और वह आसनसोल मे कहाँ और किसको सफलाई करने वाले थे, इसके अलावा उनका तार और कहाँ -कहाँ तक फैला है और उनके साथ इस धंधे मे कौन -कौन लोग शामिल है, हम बताते चलें की कुछ दिनों पहले ही आसनसोल दुर्गापुर पुलिस ने ट्रेन के रास्ते उड़ीसा से होकर झारखंड धनबाद के रास्ते आसनसोल के बराचक स्टेशन पहुँचे एक सक्स को करीब 25 किलो गाँजा के साथ गिरफ्तार किया था, ऐसे मे पुलिस यह समझने की कोसिस भी कर रही है की कुछ दिनों पहले ट्रेन के रास्ते हो रही गांजे की तस्करी को विफल करने का काम किया जिसके बाद अब तस्करों ने गांजे की तस्करी के लिये सड़क मार्ग को अपनाया पर वहाँ भी तस्करो को गांजे की तस्करी मे विफलता हाँथ लगी तो अब गांजे की तस्करी के लिये तस्कर अगला कौन सा रास्ता अपनाएंगे यह आसनसोल दुर्गापुर पुलिस के लिये एक बड़ी चुनौती है जिसका सामना करने के लिये पुलिस तैयारी कर रही है और गांजे की तस्करी करने वाले पुरे गिरोह को धर दबोचने की योजना बना रही है।

  • आसनसोल क्लब प्रीमियर लीग सीजन 4 के लिए कल हुई खिलाड़ियों की नीलामी

    आसनसोल क्लब प्रीमियर लीग सीजन 4 के लिए कल हुई खिलाड़ियों की नीलामी

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल रिकी बाल्मीकि आसनसोल :आईपीएल की तर्ज पर आसनसोल क्लब प्रीमियर लीग का भी आयोजन किया जाता है इस साल भी आसनसोल क्लब प्रीमियर लीग का आयोजन होने वाला है कल शाम आसनसोल क्लब में आसनसोल क्लब प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की नीलामी हुई इस बारे में जब हमने क्लब के सचिव शोभन नारायण बसु से बात की तो उन्होंने कहा कि इस साल प्रतियोगिता में 7 टीमें हिस्सा ले रही हैं इन टीमों में आसनसोल क्लब के सदस्य या उनके घर के सदस्य हिस्सा ले सकते हैं उन्होंने कहा कि आज खिलाड़ियों की नीलामी हुई और मार्च के अंतिम सप्ताह में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा फाइनल मुकाबले में सबके लिए एक सरप्राइज भी रखा गया है उन्होंने कहा कि हर साल इस प्रतियोगिता का कलेवर बढ़ता जा रहा है यह इस प्रतियोगिता का चौथा साल है और इस बार उनको उम्मीद है कि बहुत ही भव्य तरीके से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा वहीं क्लब के अध्यक्ष अमरजीत सिंह भरारा ने कहा कि आज आसनसोल क्लब प्रीमियर लीग सीजन चार के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई। उन्होंने बताया कि यह नीलामी आईपीएल में होने वाले खिलाड़ियों की नीलामी की तर्ज पर ही हुआ और इस प्रतियोगिता का आयोजन भी उसी तरह से होता है अमरजीत सिंह भरारा ने कहा कि वह पहली बार इस तरह के किसी आयोजन का हिस्सा बन रहे हैं और उनको बहुत खुशी है कि इस तरह के आयोजन किया जा रहे हैं

  • आसनसोल मैं 5हजार विद्यार्थी शामिल हुए शोभा यात्रा में

    आसनसोल मैं 5हजार विद्यार्थी शामिल हुए शोभा यात्रा में

    पब्लिक न्यूज़ रिकी बाल्मीकि आसनसोल :  आज महर्षि दयानंद सरस्वती जी के 200 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आर्य समाज आसनसोल एवं इसके द्वारा संचालित तीनों विद्यालयों के संयुक्त भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया । यह भव्य शोभायात्रा आर्यकन्या उच्च विद्यालय, मुरगासोल से प्रारंभ होकर डी.ऐ.वी हाई स्कूल, बुधा, आसनसोल में आकर संपन्न हुआ। इस शोभा यात्रा में तीनो विद्यालय के 5000 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।इस शोभायात्रा में आर्य समाज आसनसोल के प्रधान माननीय श्री जगदीश प्रसाद केडिया, आर्य समाज आसनसोल के मंत्री श्री मनोज कुमार केडिया, आसनसोल नगरनिगम के बोरो चेयरमैन श्री राजेश तिवारी, आर्य कन्या विद्यालय के अध्यक्ष श्री नथमल शर्मा, आर्य समाज आसनसोल द्वारा संचालित तीनों विद्यालयों के मैनेजिंग कमिटी के सदस्य श्री अरूण शर्मा,श्री विजय कुमार शर्मा, दयानंद विद्यालय के शिक्षकप्रभारी श्री नारायण पासवान, डीएवी के शिक्षकप्रभारी श्री उपेन्द्र कुमार सिंह तथा आर्य कन्या उच्च विद्यालय के शिक्षिका प्रभारी पूनम भारती आदि उपस्थित थी।

  • बोकारो से कोलकाता जा रही बस में छापा, 200 तोता समेत 4 गिरफ्तार

    बोकारो से कोलकाता जा रही बस में छापा, 200 तोता समेत 4 गिरफ्तार

    पब्लिक न्यूज़ मंथन पसवान दुर्गापुर : तस्करी से पहले बंगाल झारखंड अंतरराज्यीय यात्री बस से 200 पहाड़ी तोता बरामद किया गया. दुर्गापुर व बर्दवान जिला वन विभाग ने मंगलवार की रात दुर्गापुर में छापेमारी की। बस ड्राइवर और कंडक्टर और 2 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में पूर्वी बर्दवान के दुबराजदिघी के शेख इस्लाम और शेख असीम और झारखंड के शिवशंकर चौधरी और अरविंद कुमार पांडे शामिल हैं।
    बताया जाता है कि बर्दवान और दुर्गापुर वन विभाग को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि मंगलवार की रात दुर्गापुर के कांकसा स्थित बांसकोपा टोल प्लाजा के पास से अंतरराज्यीय बस में पक्षियों की तस्करी की जा रही है.इसके बाद वन विभाग की टीम ने झारखंड के बोकारो से कोलकाता जा रही एक यात्री बस को रोक कर जांच की। बस में तलाशी ली गई तो कई पिंजरों से करीब 200 तोते बरामद हुए।

  • সালানপুরে ৩০ তম আঞ্চলিক স্তরের আদিবাসী ভাষায় একাঙ্ক নাটক প্রতিযোগিতা

    সালানপুরে ৩০ তম আঞ্চলিক স্তরের আদিবাসী ভাষায় একাঙ্ক নাটক প্রতিযোগিতা

    পাবলিক নিউজঃ প্রকাশ দাস রাজ্য সরকারের আদিবাসী উন্নয়ন দপ্তরের উদ্যোগে মঙ্গলবার ৩০তম আঞ্চলিক স্তরের আদিবাসী ভাষায় একাঙ্ক নাটক প্রতিযোগিতা এই প্রথমবার আয়োজন করা হয় পশ্চিম বর্ধমান জেলার আসানসোলের সালানপুর ব্লকের রূপনারায়ানপুর হিন্দুস্তান কেবলস্ শ্রমিক মঞ্চে। এই প্রতিযোগিতার উদ্বোধন উপলক্ষে এক অনুষ্ঠানের আয়োজন করা হয়েছিলো। সেই অনুষ্ঠানে উপস্থিত ছিলেন বারাবনি বিধায়ক তথা আসানসোল পুরনিগমের মেয়র বিধান উপাধ্যায়,পশ্চিম বর্ধমান জেলা সভাধিপতি বিশ্বনাথ বাউরি, জেলা পরিষদ কর্মাধ্যক্ষ মহম্মদ আরমান ও বিশিষ্ট সাংবাদিক কবি ও আবৃত্তিকার বিশ্বদেব ভট্টাচার্য।
    এই আদিবাসী একাঙ্ক নাটক প্রতিযোগিতায় মোট পাঁচটি আদিবাসী দল অংশগ্রহণ করেছে ।আদিবাসীদের এই আঞ্চলিক স্তরের নাটক প্রতিযোগিতায় যে দল সেরা হবে তারা সরাসরি রাজ্য স্তরের অনুষ্ঠানে যোগ দেবে বলে জানা গেছে।
    এছাড়া এদিন উপস্থিত ছিলেন সালানপুর পঞ্চায়েত সমিতির সভাপতি কৈলাসপতি মন্ডল, সহ সভাপতি বিদ্যুৎ মিশ্র, সমাজকর্মী বিজয় সিং সহ আরো অনেকে।

  • আসানসোলে পথ নিরাপত্তা সপ্তাহ পালন জেলা প্রশাসন ও পুলিশ কমিশনারেটের / আরটিওর উপস্থিতিতে হেলমেট বিলি, সচেতনতায় প্রচার

    আসানসোলে পথ নিরাপত্তা সপ্তাহ পালন জেলা প্রশাসন ও পুলিশ কমিশনারেটের / আরটিওর উপস্থিতিতে হেলমেট বিলি, সচেতনতায় প্রচার

    পাবলিক নিউজঃ অলোক চক্রবর্তী আসানসোল ২৭ জানুয়ারি থেকে ৩১ জানুয়ারি পর্যন্ত পথ নিরাপত্তা সপ্তাহ পালিত হচ্ছে গোটা রাজ্য জুড়ে। এর মাধ্যমে সাধারণ মানুষ বিশেষ করে গাড়ি চালকদের ট্রাফিক নিয়ম সম্পর্কে সচেতন করার চেষ্টা করা হচ্ছে। যাতে সড়ক দুর্ঘটনা রোধ করা যায়। এই পথ নিরাপত্তা সপ্তাহ পালন করা হয় বুধবার আসানসোলের জিটি রোডের ভগৎ সিং মোড়ে পশ্চিম বর্ধমান জেলা প্রশাসন ও আসানসোল দুর্গাপুর পুলিশ কমিশনারেটের যৌথ উদ্যোগে।
    এদিনের এই যৌথ প্রচেষ্টায় ট্রাফিক নিয়ম সম্পর্কে জনগণকে সচেতন করার জন্য এবং বিশেষ করে দুচাকার গাড়ি চালকদের হেলমেট পরার বিষয়ে সচেতন করার জন্য আরটিও মৃন্ময় মজুমদার রাস্তায় নেমেছিলেন।
    এই বিষয়ে আরটিও মৃণ্ময় মজুমদার বলেন, ২৭ জানুয়ারী থেকে ৩১ জানুয়ারি পর্যন্ত পথ নিরাপত্তা সপ্তাহ পালনের একটা কর্মসূচি নেওয়া হয়েছে। সচেতনতা ছড়িয়ে দেওয়ার জন্য একটা প্রচার চালানো হচ্ছে গোটা বাংলায়। সপ্তাহ পালনের মুল উদ্দেশ্য, এর মাধ্যমে ট্রাফিক নিয়ম সম্পর্কে অবহিত করা। জেলা প্রশাসন এবং পুলিশ কমিশনারেটের সহযোগিতায় এদিন দুচাকার গাড়ি চালানোর সময় হেলমেট পরার প্রয়োজনীয়তা সম্পর্কে চালকদেরকে বলা হচ্ছে । তিনি আরো বলেন, এদিন হেলমেট না পড়া কিছু লোকের বিরুদ্ধে আইনানুগ ব্যবস্থা নেওয়া হয়েছে। পাশাপাশি কিছু চালককে হেলমেটও দেওয়া হয়েছে পুলিশ ও প্রশাসনের তরফে।

  • चैतन्य महाप्रभु का चरण पादुका के आगमन के शुभ अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई।

    चैतन्य महाप्रभु का चरण पादुका के आगमन के शुभ अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई।

    पब्लिक न्यूज़ मंथन पसवान पांडवेश्वर : पांडवेश्वर विधानसभा अंतगर्त छोरा गांव के फुटबॉल मैदान में छोरा बोपदेव चतुष्पाठी पूजा कमिटी की और से 108 कलश के साथ शोभा यात्रा निकाली गई,यह यात्रा छोरा फुटबॉल मैदान से शुरु होकर छोरा ग्राम का परिक्ररमा करते हुए पूजा स्थल में समाप्त हुई,इस दौरान बोपदेव चतुष्पाठी पूजा कमिटी के संचालक कार्तिक मुखर्जी ने कहा की यह कार्यक्रम यहां पिछले 23 सालों से हम सभी ग्राम वासी मिलकर करते आ रहें है,अभी 8 सालों से मायापुर से चैतन्य माहाप्रभु का चरण पादुका यहां लाया गया है इस खुशी को साझा करने के लिए कमेटी ने 108 कलल के साथ शोभा यात्रा निकाली है,यहां यह कार्यक्रम 27 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा और साथ ही प्रतिदिन पांचों समय यहां भक्तो को भोग कराया जायेगा,इस दौरान छोरा बोपदेव चतुष्पाठी के अध्यक्ष राठिन मुख़र्जी,सचिव किशोर चक्रवर्ती,मायापुर मंदिर के पुजारी लक्ष्मी नारायण गोस्वामी,यजमान सुलापानी मुखर्जी और उनकी पत्नी पुरवा मुखर्जी,पूजा कमिटी के कोषाध्यक्ष जगनाथ दे,करुणामय घोष तथा समस्त छोरा ग्राम वासी उपस्थित रहे.

  • आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 58 मे लगा दुआरे सरकार का नौवा शिविर…पाँच सौ लोगों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिये किया आवेदन…

    आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 58 मे लगा दुआरे सरकार का नौवा शिविर…पाँच सौ लोगों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिये किया आवेदन…

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल रिकी बाल्मीकि/प्रकाश दास कुलटी, :–पश्चिम बंगाल आसनसोल नगर निगम के 58 नंबर वार्ड मे पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से दुवारे सरकार का नौवें चरण के लिये शिविर लगाया गया, जिस शिविर मे करीब पाँच सौ लोगों ने कुल 37 योजनाओं के लिए अपना -अपना नाम पंजीकृत करवाया, इस दौरान 58 नंबर वार्ड के तृणमूल पार्षद संजय नोनिया ने बताया की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के दिशा और निर्देश पर पुरे राज्य भर मे शुक्रवार से ही दुवारे सरकार का शिविर लगाया जा रहा है, जो शिविर एक फरवरी तक चलेगा, वहीं पार्षद ने यह भी कहा की शिविर मे विभिन्न योजनाओं के लिये आवेदन करने वाले लोगों के तमाम आवेदनों की स्कूटनी कर 28 फरवरी तक उनको उनके द्वारा किये गए आवेदन के तहत लाभ भी मिलने लगेगा, वहीं पार्षद संजय नोनिया ने मिडिया के माध्यम से अपने वार्ड के लोगों के साथ -साथ शिल्पाँचल के तमाम लोगों से यह अपील की है की वह राज्य सरकार के तमाम योजनाओं के साथ जुड़ें और उसका भरपूर लाभ उठाएं, वहीं इस शिविर को सफल बनाने मे तृणमूल नेता बिनोद साव, रामनाथ गिरी, पारस नाथ भारती व अनीता सिंह सहित तृणमूल के कई अन्य नेता और समर्थक मुख्य रूप से उपस्थित थे।

  • ट्रैफिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से सेफ ड्राइव सेव लाइफ नाम से परियोजना शुरू की गई है

    ट्रैफिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से सेफ ड्राइव सेव लाइफ नाम से परियोजना शुरू की गई है

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल रिकी बाल्मीकि:– ट्रैफिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से सेफ ड्राइव सेव लाइफ नाम से परियोजना शुरू की गई है। इसी के बैनर तले आज से पश्चिम वर्तमान जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत हुई है आज रविंद्र भवन के सामने एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर पश्चिम वर्तमान जिला शासक एस पोन्नाबलम आसनसोल दुर्गापुर पुलिस से कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी साहित्य प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे यहां पर लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान की शुरुआत हुई इस बारे में जिला शासक ने कहा कि आगामी 31 तारीख तक पूरे पश्चिम वर्तमान में जिले में ट्रैफिक नियमों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है वहीं कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि यातायात नियमों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई है उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत इस अभियान को चलाया जा रहा है आगामी 31 तारीख तक यह अभियान पूरे पश्चिम बर्धमान जिले में चलाया जाएगा।

  • राज्य सरकार की तरफ से एक बार फिर से दुआरा सरकार के शिविर लगाए जा रहे हैं। यह सारे शिविर पूरे प्रदेश में 1 फरवरी तक चलेंगे आज 84 नंबर वार्ड में भी यह शिविर लगाया गया

    राज्य सरकार की तरफ से एक बार फिर से दुआरा सरकार के शिविर लगाए जा रहे हैं। यह सारे शिविर पूरे प्रदेश में 1 फरवरी तक चलेंगे आज 84 नंबर वार्ड में भी यह शिविर लगाया गया

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल रिकी बाल्मीकि:– राज्य सरकार की तरफ से एक बार फिर से दुआरा सरकार के शिविर लगाए जा रहे हैं। यह सारे शिविर पूरे प्रदेश में 1 फरवरी तक चलेंगे आज 84 नंबर वार्ड में भी यह शिविर लगाया गया यहां पर वार्ड पार्षद और बोरो चेयरमैन डॉक्टर देवाशिष सरकार उपस्थित थे उनकी निगरानी में यहां पर विभिन्न सरकारी परियोजना का लाभ उठाने के लिए आए लोगों की मदद की गई इस बारे में उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा जो यह कार्यक्रम शुरू किया गया है इसके जरिए लोगों को भारी सुविधा हो रही है सरकारी प्रशासन एक अधिकारी उनके पास आ रहे हैं और सरकारी परियोजनाओं का सीधा लाभ उनको दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि जहां पर स्वास्थ्य साथी और लक्ष्मी भंडार के लिए सबसे ज्यादा मांग है लक्ष्मी भंडार के फॉर्म पहले चरण में समाप्त हो जाने के बाद दूसरे चरण में फिर से लाया गया था कि लोगों की मांगों को पूरा किया जा सके उन्होंने कहा कि इसके अलावा यहां पर 2300 पेंशन भी शुरू किए गए हैं उन्होंने कहा कि लोग इस परियोजना से बेहद खुश हैं।