Category: Asansol

asansol-news-updates

  • आसनसोल राइफल क्लब की तरफ से आगामी 25 सितंबर से 29 सितंबर तक आठवें ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप राइफल एंड पिस्टल प्रतियोगिता का आयोजन किए जाएगा।

    आसनसोल राइफल क्लब की तरफ से आगामी 25 सितंबर से 29 सितंबर तक आठवें ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप राइफल एंड पिस्टल प्रतियोगिता का आयोजन किए जाएगा।

    पब्लिक न्यूज़ अमित कुमार गुप्ता आसनसोल:– आसनसोल राइफल क्लब की तरफ से आगामी 25 सितंबर से 29 सितंबर तक आठवें ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप राइफल एंड पिस्टल प्रतियोगिता का आयोजन किए जाएगा। वेस्ट बंगाल राइफल एसोसिएशन के सहयोग से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस संदर्भ में आज हटन रोड के एक निजी होटल में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। यहां पश्चिम बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा प्रतियोगिता के ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन वी के ढल देवाशीष चैटर्जी अनुपम पांडे श्यामल मुखर्जी ने पत्रकारों को संबोधित किया। इस मौके पर वी के ढल ने कहा कि कल से आसनसोल के राइफल क्लब में आठवें ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप राइफल एंड पिस्टल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में बंगाल बिहार झारखंड ओडिशा छत्तीसगढ़ तथा अंडमान एंड निकोबार आइलैंड से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। यहां राइफल और पिस्तौल की कई स्पर्धाएं होंगी।

    उन्होंने बताया कि यह प्री नेशनल प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं जो अपने प्रदेश आयोजित शूटिंग प्रतियोगिताओं में न्यूनतम स्कोर हासिल कर चुके हैं। इस प्रतियोगिता में न्यूनतम स्कोर हासिल करने वाले शूटर्स फिर नेशनल स्तर की प्रतियोगिताएं हिस्सा लेंगे। वी के ढल ने बताया कि कल दोपहर 2 बजे से इस प्रतियोगिता की आधिकारिक शुरुआत होगी। इसमें सांसद शत्रुघ्न सिन्हा जिला शासक एस पोनाबलम पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार सहित पुलिस के कई आला अधिकारियों के आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता आगामी 29 सितंबर तक चलेगी।

  • आसनसोल नगर निगम के 38 नंबर वार्ड इलाके में कल रात आसमानी बिजली गिरने से दीपक पासवान नामक एक युवक की मौत हो गई

    आसनसोल नगर निगम के 38 नंबर वार्ड इलाके में कल रात आसमानी बिजली गिरने से दीपक पासवान नामक एक युवक की मौत हो गई

    पब्लिक न्यूज़ अमित कुमार गुप्ता आसनसोल:– आसनसोल नगर निगम के 38 नंबर वार्ड इलाके में कल रात आसमानी बिजली गिरने से दीपक पासवान नामक एक युवक की मौत हो गई। घटना के बारे जानकारी देते हुए 38 नंबर वार्ड की टीएमसी पार्षद मीना कुमारी हांसदा ने बताया कि कल रात की बारिश के दौरान रात करीब 10 बजे के आसपास दीपक बाहर था। इस समय आसमानी बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई।

    उन्होंने बताया कि घटना के वक्त दीपक के हाथ में मोबाइल था । हो सकता है कि इसी वजह से वह आसमानी बिजली की चपेट में आ गया। पार्षद ने बताया कि नगर निगम से दीपक के परिवार की मदद के लिए अनुरोध किया जाएगा । वहीं उन्होंने पार्टी की तरफ से भी दीपक के परिवार को मदद देने की बात कही ।

  • जन्मदिन की पार्टी से लौटते समय दर्दनाक सड़क हादसा / आसनसोल में स्कॉर्पियो कार मिनी ट्रक से टकराई, 1 की मौत, 6 घायल

    जन्मदिन की पार्टी से लौटते समय दर्दनाक सड़क हादसा / आसनसोल में स्कॉर्पियो कार मिनी ट्रक से टकराई, 1 की मौत, 6 घायल

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल :–आसनसोल में नेशनल हाईवे 19 पर दर्दनाक सड़क हादसा जन्मदिन की पार्टी से वापस आ रहा हूँ। यह घटना रविवार आधी रात के आसपास आसनसोल नॉर्थ पुलिस स्टेशन के कल्ला मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर हुई। हादसा तब हुआ जब दुर्गापुर से आ रही एक स्कॉर्पियो कार तेज गति से नियंत्रण खो बैठी और राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़े एक मिनी ट्रक के पीछे से जा टकराई. इस घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई. घायल कार चालक और अन्य लोग। मृत युवती का नाम आयशा रॉय (25) है, जो दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर थाने के सुभाष गांव की रहने वाली थी. 6 घायल लोगों के नाम नीलेश चौधरी (30), प्रीति भारती (25), मोहम्मद सहजुद्दीन (27), प्रसेनजीत पासवान (24), संदीप माजी (23) और प्रमोद रॉय (25) हैं। घायल आसनसोल के हीरापुर थाना अंतर्गत बारानपुर के ध्रुपडांगा सहित विभिन्न इलाकों के निवासी हैं। इन 6 को आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनमें से दो की शारीरिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उन्हें आज सुबह दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. घायलों में नीलेश चौधरी कार चला रहा था. माना जाता है कि उनकी शादी मृतक आयशा रॉय से हुई थी। तीन महीने पहले उनकी रजिस्ट्री मैरिज हुई थी.
    दुर्घटना की खबर आसनसोल को तुरंत मिल गयी।


    नॉर्थ ट्रैफिक गार्ड ओसी मह अशरफुल इस्लाम हाईवे पेट्रोलिंग के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में आसनसोल उत्तर थाने के प्रभारी अमित हलदर आसनसोल उत्तर थाने के अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे.
    पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार आधी रात के आसपास जन्मदिन की पार्टी के लिए स्कॉर्पियो कार में कुल सात लोग दुर्गापुर से आसनसोल आ रहे थे. आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के कल्ला मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 के बायीं ओर एक मिनी ट्रक खड़ा था.। तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो ने नियंत्रण खो दिया और खड़े मिनी ट्रक के पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा मुड़ गया और ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराया। कुछ देर की मशक्कत के बाद पुलिस ने सात घायलों को आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया. बाद में आयशा रॉय की वहीं मौत हो गई ।

    .खबर सुनते ही सातों लोगों के परिवार के सदस्य और रिश्तेदार आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचे।  इस दुखद घटना से रॉय के परिवार और अन्य लोगों में शोक छाया हुआ है।
    पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट के आधार पर आयशा रॉय के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा.  शुरुआती जांच के बाद माना जा रहा है कि तेज रफ्तार होने के कारण ड्राइवर को सामने मिनी ट्रक खड़े होने का एहसास नहीं हुआ।  इसीलिए ऐसा हुआ.  पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।

  • AMC की तरफ से स्वच्छता ही सेवा नाम से एक अभियान चलाया जा रहा है उपस्थित मेयर

    AMC की तरफ से स्वच्छता ही सेवा नाम से एक अभियान चलाया जा रहा है उपस्थित मेयर

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल :– आसनसोल नगर निगम की तरफ से स्वच्छता ही सेवा नाम से एक अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत आज से पूरे शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अभियान का शुभारंभ हुआ इस बारे में मेयर विधान उपाध्याय ने कहा की 17 तारीख से लेकर 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा नाम से सफाई अभियान चलाया जा रहा है । इसके तहत आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में साफ सफाई की जाएगी झाड़ियों को साफ किया जाएगा रास्तों की सफाई की जाएगी नालों की सफाई की जाएगी आज इस अभियान का शुभारंभ हुआ आगामी 2 अक्टूबर तक यह अभियान चलेगा उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के सेनेटरी विभाग के कर्मचारी पूरे साल इस तरह का अभियान चलाते हैं ।

    आज इस अभियान की शुरुआत हुई इसके जरिए आसनसोल नगर निगम क्षेत्र को साफ सुथरा रखना के दिशा में काम किया जाएगा इसके अलावा ब्लड डोनेशन कैंप हेल्थ चेकअप कैंप आदि लगाया जाएगा वहीं आसनसोल नगर निगम के सेनेटरी विभाग के एमएमआईसी मानस दास ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 2 अक्टूबर तक सफाई अभियान चलाया जाएगा इसके जरिए विभिन्न इलाकों की साफ सफाई की जाएगी और 26 तारीख को एक हेल्थ चेकअप कैंप लगाया जाएगा।

  • মরনোত্তর চক্ষু দান নিয়ে সেমিনার।

    মরনোত্তর চক্ষু দান নিয়ে সেমিনার।

    পাবলিক নিউজঃ অলোক চক্রবর্তী আসানসোল:– সোমবার গোপাল নগরে মরনোত্তর চক্ষু দান নিয়ে সেমিনারের আয়োজন করা হয়। এই সেমিনারে উপস্থিত ছিলেন প্রিভেনশন অফ ব্লাইন্ডনেশ সোসাইটির সম্পাদক প্রদোৎ মজুমদার, প্রিভেনশন অফ ব্লাইন্ডনেশ সোসাইটির সদস্য রানা বাগচি, ইসিএলের প্রাক্তন মূখ্য ভিজিলেন্স অফিসার নিলাঞ্জন অধিকারী, ইআরএমইউ/ এআইআরএফের প্রাক্তন যুগ্ম সম্পাদক এম এস মন্ডল, সমাজসেবী যতন মজুমদার, সৌম্য সাধু এবং আশীর্বাদ ফাউন্ডেশনের প্রতিষ্ঠাতা। মৃত্যুর পরে চক্ষু দান নিয়ে সেমিনারে চক্ষু দান নিয়ে আলোচনা করা হয় , একজন মানুষের চক্ষু দান করলে দুজন অন্ধ ব্যাক্তি পৃথিবীর আলো দেখতে পাবে কিন্তু জনগণ এখনো সচেতন হয় নি তাই তাদের সচেতন হতে হবে অন্ধ বিশ্বাস ভুলে গিয়ে বর্তমানের বাস্তবতা মানতে হবে। চক্ষু দান নিয়ে নিয়ে একটা সচেতনতা নাটক পরিবেশন করলেন গোপালনগরের আমরা কজন ক্লাব।

    নাটকের চিত্র নাট্য লিখেছেন প্রদীপ সরকার এবং পরিবেশন করেছেন গুরুদাস বিশ্বাস। নাটকে অভিনয় করেছেন আমরা কজন ক্লাবের সদস্যরা। উপস্থিত ছিলেন আমরা কজন ক্লাবের সভাপতি রুবেন পাল, সম্পাদক কৌশিক চৌধুরী, যুগ্ম সম্পাদক অশোক পাত্র, প্রদীপ সরকার, পুলক দাশগুপ্ত, নির্মল চক্রবর্তী, সমীর পাল, সোহেল, মিঃ রিঙ্কু, বাবলু বোস, রুমিত মুখার্জি,, উজ্জ্বল চৌধুরী, সুকুমার ঘোষ, তাপস ঘোষ, রথীন হালদার, গৌতম ব্যানার্জী, গুরুদাস বিশ্বাস, ইন্দ্রনীল দে, অসিত বিশ্বাস, শান্তনা মন্ডল।

  • आसनसोल बाजार के टीपी मार्केट के पहले मंजिल मे आग लगने से हुई हलचल

    आसनसोल बाजार के टीपी मार्केट के पहले मंजिल मे आग लगने से हुई हलचल

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल :–आसनसोल बाजार के टीपी मार्केट के पहले मंजिल में आज शाम 5:00 के आसपास आग लग गई उसे समय बाजार में ग्राहकों की अच्छी खासी भेद थी आग लगने से अफरा तफरी माहौल बन गया । इस बारे में जब हमने स्थानीय कुछ दुकानदारों से बात की तो उन्होंने कहा कि 5:00 के आसपास आज अचानक टीपी मार्केट की पहली मंजिल में आग लग गई । पहले तो यहां के दुकानदारों को कुछ समझ में नहीं आया लेकिन जब उन्होंने देखा कि आज बढ़ती जा रही है । तो दुकानदारों नहीं आज को बुझाने का प्रयास शुरू किया गैस के जरिए बालू के जरिए आज को बुझाने की कोशिश की गई । इसी बीच दमकल और बिजली विभाग को भी खबर दी गई । दोनों विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंच गए आज पर काबू पा लिया गया ।

    उन्होंने कहा कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा कोई प्राण हानि नहीं हुई लेकिन दुर्गा पूजा से ठीक पहले जब दुकानों में ग्राहकों की भीड़ रहती है उसे समय इस तरह की घटना से बाजार में दहशत फैल गई । उन्होंने कहा कि जब यह हादसा हुआ तब यहां पर विभिन्न दुकानों में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ थी बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। दुकानदारों का कहना था कि वह बिजली विभाग से अनुरोध करते हैं कि बिजली के तारों को व्यवस्थित किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना ना हो ।

  • नेशनल ज्योग्राफर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के साथ मिलकर काजी नजरूल विश्वविद्यालय द्वारा आज एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया

    नेशनल ज्योग्राफर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के साथ मिलकर काजी नजरूल विश्वविद्यालय द्वारा आज एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल :–नेशनल ज्योग्राफर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के साथ मिलकर काजी नजरूल विश्वविद्यालय द्वारा आज एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम आसनसोल रविंद्र भवन में आयोजित किया गया। काजी नजरूल विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कैसे सम्मेलन में भारत के सभी राज्यों यहां तक की विदेश से भी वैज्ञानिक आए थे कुल 400 वैज्ञानिकों ने इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लिया । यहां पर आने वाले समय में किस तरह से हमारे धरती को संरक्षित करके विकास किया जाए ताकि आने वाले समय में इस धरती पर होने वाले पर्यावरण के नुकसान को कम से कम किया जा सके तथा भूमि वायु जल के प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके।

    इस पर देश और विदेश के वैज्ञानिक अपने विचार रखेंगे उन्होंने कहा कि यह एक तीन दिवसीय सेमिनार है उन्होंने कहा कि इसके बाद एक फील्ड स्टडी भी किया जाएगा और यह समझने की कोशिश की जाएगी कि कहां-कहां सुधार की आवश्यकता है। किस तरह से पूरे देश को सुरक्षित किया जा सके वायु दुष्यंत जल्द दुष्यंत एवं प्राकृतिक को किसी तरीका से हानि न पहुंचे। इन सभी विषयों पर विशेष रूप से ध्यान देकर चर्चा की गई लोगों तक जानकारी पहुंचाने की प्रयास की गई है, इन सेमिनार के द्वारा।

  • आसनसोल दक्षिण टाउन ब्लॉक TMCP ने बर्नपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया ,माध्यमिक का उच्च माध्यमिक में उत्कृष्ट करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कि, उपस्थित राज्य के मंत्री मलय घटक

    आसनसोल दक्षिण टाउन ब्लॉक TMCP ने बर्नपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया ,माध्यमिक का उच्च माध्यमिक में उत्कृष्ट करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कि, उपस्थित राज्य के मंत्री मलय घटक

    आसनसोल दक्षिण टाउन ब्लॉक तृणमूल युवा कांग्रेस की तरफ से बर्नपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर इस साल माध्यमिक का उच्च माध्यमिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया इस मौके पर यहां मंत्री मलय घटक तथा इस क्षेत्र के तमाम टीएमसी नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

    इस मौके पर यहां कई विद्यार्थियों को माध्यमिक करो उच्च माध्यमिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर मलय घटक ने विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि जिस तरह से उन्होंने इस वर्ष माध्यमिक उच्च माध्यमिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है वह जीवन के हर एक परीक्षा में इसी तरह से उत्तीर्ण होते रहे और अपने परिवार के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रौशन करें।

  • बर्नपुर के डेली मार्केट के दुकानदारों ने शनिवार बर्नपुर मार्केट के सदस्य  जाकर इसको प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों से मुलाकात की

    बर्नपुर के डेली मार्केट के दुकानदारों ने शनिवार बर्नपुर मार्केट के सदस्य  जाकर इसको प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों से मुलाकात की

    पब्लिक न्यूज़ बर्नपुर :– बर्नपुर के मिनी मार्केट के दुकानदारों ने शनिवार बर्नपुर आईएसपी इलेक्ट्री कार्यालय में जाकर इसको प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों से मुलाकात की और डेली मार्केट की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और उनके निराकरण के लिए उनसे अनुरोध किया व्यापारियों का कहना है । यहां पर रोशनी नहीं  आती है । जिसके कारण मार्केट अंधेरे में डूबा रहता है इस वजह से ग्राहक इस मार्केट में आने से कतराते हैं । इसके अलावा मार्केट में गंदगी का अंबार लगा रहता है साफ सफाई नहीं होती जो सफाई कर्मी आते हैं।

    वह कहते हैं ,कि यह इसको का मार्केट है इसलिए वह यहां पर साफ सफाई नहीं करेंगे इस वजह से यहां पर गंदगी का अंबार लगा रहता है लोग रास्ते पर ही लघु शंका करते हैं । जिस वजह से और भी बदबू फैलती है आज व्यापारियों ने इन्हीं सब मुद्दों को लेकर इसको अधिकारियों से मुलाकात की और उन्होंने कहा कि छठ पूजा तक मार्केट में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए चाहे वह लाइट की हो या गंदगी की या साफ-सफाई कि उन्होंने कहा कि यहां के व्यापारी इसको को दिए जाने वाले बकाया राशि का भुगतान कर देंगे लेकिन इन सारी सेवाओं में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

  • रेलपार में पानी की मांग पर घंटो सड़क जाम। आसनसोल शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी की समस्या  कल रात रेलपार के बालबोधन इलाके के लोग पानी की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए

    रेलपार में पानी की मांग पर घंटो सड़क जाम। आसनसोल शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी की समस्या  कल रात रेलपार के बालबोधन इलाके के लोग पानी की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल:– रेलपार में पानी की मांग पर घंटो सड़क जाम। आसनसोल शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी की समस्या देखी जा रही है कल रात रेलपार के बालबोधन इलाके के लोग पानी की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। 23 नंबर वार्ड के आक्रोशित नागरिकों ने बल्बोधन स्कूल के निकट सड़क जाम कर दिया। कई घंटे तक सड़क जाम रहने के कारण नागरिकों को भी परेशानी हुई पुलिस एवं नेताओं के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया।

    आंदोलन कर रहे नागरिकों ने आरोप लगाया कि इलाके में बीते तीन-चार दिनों से पानी की समस्या है‌ वैसे तो पानी की समस्या सब समय बनी रहती है लेकिन हाल में यह ज्यादा गहरा गई है। जिसके कारण उन्हें भारी परेशानी हो रही है इलाके के सड़के भी जर्जर हो चुकी हैं। कोई उनके खबर जानकारी  लेने वाला नहीं है नेता सिर्फ वोट के समय नजर आते हैं उसके बाद जनता से उनका कोई मतलब नहीं रह जाता है। इस विषय की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय शासन सीके रेशमा पहुंची और इलाके के लोगों को सारी सुविधाएं समझाएं उसके बाद उन लोगों से कहा कि जल्द ही आपकी परेशानी की हाल की जाएगी आपके इलाके में है यहां पर हम लोग जल्द ही कुछ करने की व्यवस्था करेंगे मेयर साहब से बात करके। यहां पर कुछ इलाके रेल का भी है जिसके कारण हम लोगों को काफी कुछ सुविधाएं भी होती है हम लोग इन सभी जगह को भी चिन्हित करके जल्द ही कोई व्यवस्था करेंगे। उसके बाद मामला शांत हुई इलाके के लोग रास्ता अवरोध खत्म किया घटनास्थल पर उत्तर थाना के पुलिस पहुंचे उन लोगों को काफी देर से समझ रहे थे अंततः पार्षद के आने के बाद उन लोगों की मांग की आश्वासन हुई है उसके बाद अपना आंदोलन हटाए।